आसनसोल एनकाउंटर: पानी की टंकी के पीछे छिपकर कर रहा था फायरिंग, पुलिस ने पैर में गोली मारकर दबोचा
News Image

पश्चिम बंगाल के आसनसोल में पुलिस के लिए सिरदर्द बना कुख्यात अपराधी प्रताप दास उर्फ ‘प्यान’ आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। शुक्रवार सुबह हुई एक रोमांचक मुठभेड़ के बाद पुलिस ने उसे घनी आबादी वाले इलाके से गिरफ्तार कर लिया।

दीवारें फांदकर आरोपी तक पहुंची पुलिस बुधवार को पुलिस पर फायरिंग कर फरार होने के बाद से ही आरोपी की तलाश तेज कर दी गई थी। गुरुवार को पुलिस को सुराग मिला कि प्रताप इस्माइल रोड के रिहायशी इलाके में छिपा है। शुक्रवार तड़के पुलिस ने इलाके को चारों तरफ से घेर लिया। किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए पुलिस ने घरों की तलाशी ली और कई जगह दीवारें फांदकर आरोपी के करीब पहुंची।

पानी की टंकी के पीछे से की फायरिंग पुलिस को देखते ही प्रताप ने भागने की कोशिश की। वह एक मकान में पानी की टंकी के पीछे जा छिपा और पुलिस टीम पर अंधाधुंध गोलियां बरसाने लगा। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने मोर्चा संभाला और सटीक निशाना साधते हुए प्रताप के पैर में गोली मार दी। घायल अवस्था में उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

इलाके में मची दहशत गोलीबारी की आवाज सुनकर पूरे इलाके में दहशत फैल गई। स्थानीय निवासियों ने बताया कि सुबह ही पुलिस ने उन्हें अपने घरों के दरवाजे और खिड़कियां बंद रखने की सलाह दी थी। एक निवासी ने बताया कि गलियों में पुलिसकर्मियों को भागते देख वे अपनी बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित थे। 15 साल में पहली बार इलाके में ऐसी खौफनाक घटना हुई है।

मोबाइल लोकेशन से बिछाया जाल बुधवार से ही आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट लगातार आरोपी की लोकेशन ट्रैक कर रही थी। इसके लिए उसकी मां, पत्नी और अन्य सहयोगियों के फोन सर्विलांस पर लगाए गए थे। पुलिस को अंदेशा था कि प्रताप झारखंड बॉर्डर की तरफ भाग सकता है, जिसके चलते सीमाओं पर भी कड़ी जांच की जा रही थी।

कौन है प्रताप दास? प्रताप दास पर बैंक लूट, अवैध हथियार, नशीले पदार्थों की तस्करी और साइबर धोखाधड़ी जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं। वह हाल ही में जमानत पर जेल से बाहर आया था। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह लगातार ठिकाने, सिम कार्ड और मोटरसाइकिल बदल रहा था। फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी है।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

कमल का बटन दबाएं और गर्दन भी दबवाएं : केशव प्रसाद मौर्य के बिगड़े बोल पर सोशल मीडिया में घमासान

Story 1

जब बुलावा आता है तो कोई मना नहीं कर सकता! पहली बार पुरी के जगन्नाथ मंदिर पहुंचे आफताब शिवदासानी

Story 1

आसमान से नजर, जमीन पर घेराबंदी: किश्तवाड़ के जंगलों में आतंकियों की तलाश तेज

Story 1

8वां वेतन आयोग का 70% काम पूरा: केंद्रीय कर्मचारियों की बढ़ी उम्मीदें, जल्द होगा बड़ा ऐलान

Story 1

बिग बॉस 20: माही विज और लव गिल की तीखी बहस, प्रियंका जग्गा का नाम आते ही मचा बवाल

Story 1

सूखा प्रभावित किसानों के लिए बड़ी राहत: सरकार देगी ऑटोरिक्शा, जानें कैसे मिलेगा लाभ

Story 1

दिल जीत लेगी सूरज बड़जात्या की ये प्रेम मोल लिया , आयुष्मान और शर्वरी की केमिस्ट्री ने मचाया धमाल!

Story 1

‘शीशमहल’ का सच या सियासी स्टंट? केजरीवाल के पूर्व आवास के अंदर का खुलासा

Story 1

अनंत सिंह के भोज में खाने की मची अफरा-तफरी: पत्तल खत्म हुए तो कार्टन में ही परोस लिया खाना

Story 1

बेटे अहान की फिल्म सनकी के लिए सुनील शेट्टी ने सीएम मोहन यादव से की मुलाकात, जानिए क्या हुई बात