अनंत सिंह की बेटी की शादी में उमड़ी लाखों मेहमानों की भीड़ ने सोशल मीडिया पर चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है। भोज का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें व्यवस्था चरमराती दिखी और मेहमानों ने जुगाड़ से काम चलाया।
कार्टन बना प्लेट, भगोनों से सीधे परोसा खाना शादी में भीड़ इतनी ज्यादा थी कि परोसने के लिए रखे गए पत्तल कम पड़ गए। पत्तल खत्म होते ही मेहमानों ने अपना देसी जुगाड़ निकाला और पास में रखे खाली कार्टन (डिब्बों) को ही थाली बना लिया। लोग उन्हीं कार्टन में सब्जी और पूरी रखकर बड़े चाव से खाते नजर आए।
सब्जी के लिए मची लूट वीडियो का एक और हैरान करने वाला हिस्सा वह है, जिसमें खाने की बेताबी साफ दिख रही है। परोसने वालों का इंतजार करने के बजाय, कई मेहमान सीधे बड़े-बड़े भगोनों (पतीलों) के पास पहुंच गए। लोग अपने हाथों से ही सब्जी निकालते और पत्तल के लिए आपस में धक्का-मुक्की करते दिखे।
इंटरनेट पर मजे ले रहे यूजर्स इस वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया यूजर्स जमकर चुटकियां ले रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, भाई ये बड़े खतरनाक लोग हैं, जुगाड़ में कोई सानी नहीं। वहीं एक अन्य यूजर ने इसे बिहार का भौकाल बताते हुए लिखा कि इतनी बड़ी भीड़ में ऐसी अफरा-तफरी तो स्वाभाविक है।
भोज के इस वीडियो ने इंटरनेट पर हंसी और हैरानी दोनों का माहौल बना दिया है। लोग व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं, तो कुछ इसे भीड़-भाड़ वाले आयोजनों की आम तस्वीर बताकर मजे ले रहे हैं।
लेखक: शेख इंजमाम उल हक
अनंत सिंह के यहा लोग ऐसे भी खाना खाए है कागज के कार्टून पर देख लीजिए. pic.twitter.com/bHMQEkRKDN
— Ronny Kushwaha (@iamronnyk) November 26, 2026
पिता की भूमिका में आए सेना के जवान: शहीद साथी की बेटी की शादी में निभाई रस्में
IPL 2027: मुंबई इंडियन्स में हिटमैन युग की वापसी, रोहित शर्मा फिर संभालेंगे कप्तानी
गनमास्टर G9 रिव्यू: इमरान हाशमी की दमदार वापसी, दर्शकों और क्रिटिक्स ने बताया ब्लॉकबस्टर
उदयपुर की शादी में शाहरुख खान का जलवा: एक मिनट के डांस की फीस में आ जाएगी लग्जरी कार!
काश अखिलेश भी 6 महीने जेल में रहते : आजम खान के बयान से मची हलचल, अखिलेश की मौजूदगी में किया बड़ा खुलासा
डिजिटल युग की नई उड़ान: 46,800 युवाओं को मिले टैबलेट, CM योगी ने दिए सफलता के गुरुमंत्र
IPL 2027: हार्दिक की विदाई, मुंबई इंडियंस को मिला नया कप्तान? रोहित शर्मा की वापसी तय!
रिंकू सिंह का विवादित विकेट: क्या अंपायर से हुई बड़ी चूक? एशिया कप में भारत की हार के बाद छिड़ी बहस
तीन ओवर, तीन विकेट और सन्नाटा: भारतीय गेंदबाजों ने क्राइस्टचर्च में पलटी बाजी
जब बुलावा आता है तो कोई मना नहीं कर सकता! पहली बार पुरी के जगन्नाथ मंदिर पहुंचे आफताब शिवदासानी