रणबीर कपूर स्टारर फिल्म रामायण को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। फिल्म के खिलाफ दायर एक याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता को बड़ा झटका दिया है। कोर्ट ने मामले को तत्काल सुनवाई के लिए स्वीकार करने से साफ इनकार कर दिया है।
CJI सूर्यकांत की दो टूक सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने याचिकाकर्ता के वकील से कहा कि फिल्म पहले ही रिलीज हो चुकी है, ऐसे में इसमें तत्काल दखल देने की कोई आवश्यकता नहीं है। कोर्ट ने तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा, अगर आपको फिल्म की कहानी या उसके चित्रण से इतनी ही समस्या है, तो आप खुद की फिल्म क्यों नहीं बना लेते?
मूल ग्रंथ से छेड़छाड़ का आरोप याचिकाकर्ता का दावा है कि फिल्म में भगवान राम की महागाथा को मूल ग्रंथ से पूरी तरह अलग दिखाया गया है। याचिका में तर्क दिया गया है कि फिल्म निर्माताओं ने अपनी सुविधा के अनुसार तथ्यों में बदलाव किया है, जिससे लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंच रही है।
VHP ने भी खोला मोर्चा विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने भी इस फिल्म के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। विहिप का आरोप है कि फिल्म में महर्षि वाल्मीकि की रामायण के मूल प्रसंगों को नजरअंदाज किया गया है। विहिप के केंद्रीय महामंत्री बजरंग बागड़ा ने कहा कि फिल्म में भगवान राम और उनके परिवार को बहुत ही हल्के अंदाज में पेश किया गया है।
मुख्य प्रसंगों को किया गया गायब? विहिप का यह भी कहना है कि फिल्म में उन प्रसंगों का जिक्र तक नहीं है जो भगवान राम के चरित्र और सामाजिक स्वीकार्यता को दर्शाते हैं। इनमें अहिल्या उद्धार, निषादराज गुह की मित्रता और केवट की भक्ति जैसे महत्वपूर्ण अंश शामिल हैं। वहीं, संगठन ने फिल्म पर रावण के महिमामंडन का भी आरोप लगाया है।
क्या है विवाद की असल वजह? हिंदू संगठनों का एक बड़ा वर्ग इस बात से नाराज है कि फिल्म में रामायण के मूल स्वरूप के साथ खिलवाड़ किया गया है। विवाद इतना बढ़ गया है कि फिल्म के प्रदर्शन पर देशव्यापी रोक की मांग की जा रही है। अब सुप्रीम कोर्ट के रुख के बाद देखना होगा कि फिल्म को लेकर जारी ये कानूनी और सामाजिक खींचतान किस दिशा में आगे बढ़ती है।
Supreme Court declines to urgently list a petition challenging the Ranbir Kapoor-starrer Hindi film Ramayana.
— ANI (@ANI) November 27, 2026
As the lawyer tells the Supreme Court that the movie presents a distorted version of the epic Ramayana, the Supreme Court points out that the film has already been… pic.twitter.com/T8mOYSsOCF
अखिलेश का ड्राइविंग मैसेज: आजम खान को खुद एयरपोर्ट छोड़कर यूपी की सियासत में क्या संकेत दे गए?
गिल की जिद या मैनेजमेंट की रणनीति? सिराज का पत्ता कटा, 6 साल में पहली बार हुआ ऐसा
बेटे अहान की फिल्म सनकी के लिए सुनील शेट्टी ने सीएम मोहन यादव से की मुलाकात, जानिए क्या हुई बात
क्या फिर से हिटमैन संभालेंगे मुंबई इंडियंस की कमान? 4 संकेतों से बढ़ी फैंस की उम्मीदें
संकरी गुफा में फंसी महिला, जान बचाने के लिए मचा कोहराम; वायरल वीडियो देख दहल गए लोग
मेरे पापा मर गए, मुझे जाने दो : स्पाइसजेट की फ्लाइट में देरी से बिलखता रहा बेटा, वायरल हुआ वीडियो
क्या टीम से बाहर होने का दर्द नहीं छिपा पाए मोहम्मद सिराज? आंखों में नमी देख फैंस हुए भावुक
आसनसोल एनकाउंटर: पानी की टंकी के पीछे छिपकर कर रहा था फायरिंग, पुलिस ने पैर में गोली मारकर दबोचा
तिलक वर्मा का सपना टूटा: क्या सूर्यकुमार यादव के बाद भारत को नहीं मिलेगा दूसरा राइजिंग स्टार चैंपियन?
सर्किट हैं संजय राउत, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराओ : निलेश राणे का तीखा हमला