उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर ‘इंडिया’ गठबंधन की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। उत्तर प्रदेश में सीट बंटवारे को लेकर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने समाजवादी पार्टी (सपा) के खिलाफ कड़े तेवर अपना लिए हैं। मसूद ने साफ कहा है कि कांग्रेस को 105 से अधिक सीटों की दरकार है।
2017 से आज मजबूत स्थिति में है कांग्रेस इमरान मसूद ने तर्क दिया कि 2017 के विधानसभा चुनाव में जब पार्टी बेहद कमजोर थी, तब भी कांग्रेस ने 105 सीटों पर चुनाव लड़ा था। उन्होंने कहा, अब हम 2017 के मुकाबले कहीं ज्यादा मजबूत स्थिति में हैं, इसलिए हमें 105 से कम सीटें मंजूर नहीं हैं।
कांग्रेस अगर शून्य है, तो जरूरत क्यों? सपा पर निशाना साधते हुए मसूद ने तीखा सवाल किया कि यदि समाजवादी पार्टी कांग्रेस को शून्य मानती है और बार-बार पार्टी की स्थिति पर तंज कसती है, तो फिर गठबंधन की आवश्यकता क्यों है? उन्होंने कहा, अगर आपके पास जीत का पूरा फॉर्मूला और सब कुछ है, तो आपको हमारी जरूरत ही क्या है? हम शून्य हो सकते हैं, लेकिन हम जहां भी जुड़ते हैं, वहां प्रभाव दस गुना बढ़ जाता है।
मुख्यमंत्री आपका, पर सहयोगी को छोटा न दिखाएं सीट शेयरिंग विवाद पर मसूद ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस मुख्यमंत्री पद की दावेदारी को लेकर उलझना नहीं चाहती। उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री पद आप रखिए, इसमें हमारा कोई विवाद नहीं है। लेकिन आप अपने सहयोगी को कमजोर क्यों साबित करना चाहते हैं? उन्होंने सपा पर आरोप लगाया कि सहयोगी को नीचा दिखाने या उन पर निजी हमले करने से गठबंधन की एकता को नुकसान पहुंच रहा है।
2022 की हार पर सपा से मांगा जवाब इमरान मसूद ने 2022 के चुनावी नतीजों का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय मुस्लिम मतदाताओं ने एकतरफा वोट दिया था, फिर भी गठबंधन को हार का सामना करना पड़ा। मसूद का कहना है कि उस हार की जिम्मेदारी सपा को लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि केवल 26 सीटें देकर खराब नतीजों का दोष कांग्रेस पर मढ़ना गलत है।
अपनी पार्टी के लिए विलेन बनने को भी तैयार कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा उनके प्रयासों की सराहना करने पर मसूद ने कहा कि वह अपनी पार्टी के हित के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं। उन्होंने कहा, मुझे हर तरफ से घेरा जा रहा है जैसे मैं कोई खलनायक हूं, लेकिन मैं अपनी पार्टी की तरक्की के लिए लड़ रहा हूं और आगे भी पार्टी के हित में ही बोलूंगा।
#WATCH | Delhi: 105 seats nahi, 105 se upar. 105 seats toh humney 2017 mein ladi thi, tab hum bohot kamzor sthiti mein they, par ab hum bohot mazboot sthiti mein hain... says Congress MP Imran Masood on being asked about the minimum number of seats for the Congress party in the upcoming Uttar Pradesh elections
— ANI (@ANI) November 27, 2026
भारी बारिश और शीतलहर का डबल अटैक: दक्षिण में अलर्ट, उत्तर भारत में कोहरे की मार
राजस्थान में कंपकपाती ठंड का अलर्ट: शेखावाटी और अजमेर-कोटा में शीतलहर के आसार
दूल्हे की फिल्मी हरकत पड़ी भारी, स्टेज पर धड़ाम गिरी दुल्हन!
अरविंद केजरीवाल का शीश महल : 2 करोड़ का बेड और 11 लाख का झूमर; सरकारी बंगले का सच हुआ बेपर्दा
क्या रोहित शर्मा की होगी फिर से ताजपोशी? मुंबई इंडियंस आज करेगी नए कप्तान का ऐलान
राहुल गांधी की वजह से 37 सीटें जीती सपा , इमरान मसूद के तीखे तेवरों से यूपी की राजनीति गरमाई
मुंबई पुस्तक महोत्सव: ज्ञान और उत्साह का संगम, हजारों विद्यार्थियों ने खरीदीं मनपसंद किताबें
परिसीमन बिल पर DMK की दो शर्तें, क्या मोदी सरकार के साथ बन गई बात?
कमल का बटन दबाएं और गर्दन भी दबवाएं : केशव प्रसाद मौर्य के बिगड़े बोल पर सोशल मीडिया में घमासान
अनंत सिंह की बेटी की शादी में घुड़दौड़: इनाम में महिंद्रा थार , लेकिन फाइनल क्यों टला?