पाकिस्तानी वेब सीरीज जो बचे हैं संग समेट लो (Jo Bache Hain Sang Samait Lo) को लेकर भारत में विवाद गहरा गया है। सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने नेटफ्लिक्स को निर्देश दिया है कि वह सीरीज की संभावित रिलीज से पहले यह सुनिश्चित करे कि पाकिस्तान का कंटेंट भारत में स्ट्रीम न हो।
सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने नेटफ्लिक्स को 8 मई, 2025 की अपनी एडवाइजरी का कड़ाई से पालन करने को कहा है। मंत्रालय को इस सीरीज के भारत में रिलीज होने को लेकर कई शिकायतें और रिप्रेजेंटेशन मिले थे। पिछले साल नेटफ्लिक्स ने सरकार को सूचित किया था कि भारत में कोई भी पाकिस्तानी फिल्म या सीरीज उपलब्ध नहीं कराई गई है। मंत्रालय ने अब नेटफ्लिक्स से उसी प्रतिबद्धता पर कायम रहने को कहा है।
इस विरोध के पीछे मुख्य वजह अभिनेता हमजा अली अब्बासी हैं, जो इस सीरीज का हिस्सा हैं। ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने अब्बासी के पुराने बयानों पर कड़ी आपत्ति जताई है। 2017 में अब्बासी ने 2008 के मुंबई आतंकी हमलों के मास्टरमाइंड और संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषित आतंकवादी हाफिज सईद का समर्थन करते हुए एक फोटो साझा की थी और उसे विनम्र इंसान बताया था। इसी कारण उनके कंटेंट को लेकर देश में भारी नाराजगी है।
जो बचे हैं संग समेट लो फरहत इश्तियाक के मशहूर उपन्यास पर आधारित एक रोमांटिक ड्रामा है। इसमें फवाद खान, माहिरा खान, हानिया आमिर, इकरा अजीज और सनम सईद जैसे बड़े सितारे शामिल हैं। इसकी कहानी हार्वर्ड के एक लॉ स्टूडेंट सिकंदर और एक आर्टिस्ट लिसा के इर्द-गिर्द घूमती है, जो इटली में मिलते हैं। सीरीज की शूटिंग पाकिस्तान, इटली और यूके में की गई है।
भारत में पाकिस्तानी कंटेंट को लेकर नियम पहले से ही बेहद सख्त हैं। अप्रैल 2025 में हुए पहलगाम आतंकी हमले के बाद सरकार ने नेशनल सिक्योरिटी का हवाला देते हुए OTT प्लेटफॉर्म्स को पाकिस्तान से जुड़ा कंटेंट हटाने का निर्देश दिया था। हालांकि सीरीज का ग्लोबल प्रीमियर 4 दिसंबर, 2026 को निर्धारित है, लेकिन सरकार की इस ताजा चेतावनी के बाद नेटफ्लिक्स ने अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि यह शो भारतीय दर्शकों के लिए उपलब्ध होगा या नहीं।
The Ministry of Information and Broadcasting has asked Netflix to adhere to its advisory dated May 8, 2025 and ensure that streaming content originating in Pakistan is not made available in India. In June last year, Netflix informed the Ministry that it had made no film or series… pic.twitter.com/CrND57h1q0
— ANI (@ANI) November 26, 2026
दिल्ली को जल्द मिलेगी स्वास्थ्य सेवाओं की सौगात: सिरसपुर और हस्तसाल में शुरू होंगे दो बड़े अस्पताल
अखिलेश यादव के गले पर पैर रखकर सीएम बनने वाले बयान पर इमरान मसूद का बड़ा हमला
पुणे में काल बनकर आया बेकाबू ट्रक: बस स्टॉप पर खड़े 3 छात्रों को रौंदा, 2 की हालत गंभीर
26/11 की बरसी पर BJP का कांग्रेस पर बड़ा हमला: राहुल गांधी से पूछे तीन तीखे सवाल
पाकिस्तानी कंटेंट पर भारत का कड़ा रुख: नेटफ्लिक्स को चेतावनी और बेंगलुरु में स्क्रीनिंग रद्द
काहिरा बना अग्निकुंड : तेल टैंकर में जोरदार धमाका, 31 लोगों की जलकर मौत
राजस्थान जिला परिषद चुनाव: कांग्रेस का दबदबा, बीजेपी के गढ़ में सेंध
नीम करोली बाबा की दिव्य गाथा हनुमान अंश अब OTT पर: जानें किस प्लेटफॉर्म पर मिलेगी कौन सी भाषा
रामायण का जलवा बरकरार: बॉक्स ऑफिस पर गिरावट के बावजूद 1755 करोड़ के पार, ऑस्कर की रेस में भी शामिल
मोदी कैबिनेट का बड़ा तोहफा: अब देश में ही बनेंगे क्रेन-बुलडोजर, असम को मिलेगा नया एयरपोर्ट