नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी रणबीर कपूर की रामायण ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी धाक जमा रखी है। फिल्म को रिलीज हुए 21 दिन बीत चुके हैं और अब इसकी दैनिक कमाई में कमी देखी जा रही है। हालांकि, बावजूद इसके फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन रिकॉर्ड तोड़ रहा है।
बॉक्स ऑफिस पर धीमी हुई रफ्तार रिलीज के 21वें दिन यानी तीसरे बुधवार को फिल्म ने 9.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। यह पहली बार है जब फिल्म की कमाई सिंगल डिजिट में आई है। अब तक की कुल नेट कमाई 982.55 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है। उम्मीद है कि आगामी वीकेंड तक फिल्म 1000 करोड़ का जादुई आंकड़ा पार कर लेगी।
पुष्पा 2 को पीछे छोड़ा फिल्म की वर्ल्डवाइड कुल कमाई अब 1,755.60 करोड़ रुपये हो गई है। इसके साथ ही रामायण ने अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 (1,742.10 करोड़) के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। अब यह भारतीय सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की सूची में चौथे स्थान पर काबिज हो गई है।
ऑस्कर की दौड़ में रामायण कमाई के रिकॉर्ड के साथ-साथ रामायण ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी भारत का नाम ऊंचा किया है। यह फिल्म ऑस्कर 2027 के लिए विजुअल इफेक्ट्स कैटेगरी में टॉप 20 शॉर्टलिस्ट में जगह बनाने में कामयाब रही है। इस सूची में हॉलीवुड की बड़ी फिल्में जैसे एवेंजर्स: डूम्सडे और ड्यून: पार्ट 3 भी शामिल हैं।
दमदार स्टारकास्ट फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम और साई पल्लवी माता सीता की भूमिका में हैं। वहीं, यश रावण के किरदार में नजर आए हैं। इनके अलावा रवि दुबे (लक्ष्मण), लारा दत्ता (कैकेयी), अरुण गोविल (दशरथ), रकुल प्रीत सिंह (शूर्पणखा) और सनी देओल (हनुमान) जैसे कलाकारों ने अपने अभिनय से फिल्म में जान फूंक दी है।
Witness the world of Ramayana come alive in cinemas. 🏹
— The World Of Ramayana (@WorldOfRamayana) November 24, 2026
Book your tickets now!
Ramayana, now playing in cinemas worldwide, across all premium formats. pic.twitter.com/pGpvu7VHO1
पुणे कोर्ट के बाहर खौफनाक हमला: दिनदहाड़े फायरिंग और कोयते से वार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा
बिग बॉस 20: स्काउट ओपी ने लव गिल के साथ शेयर की निजी बातें, फैंस हुए आग-बबूला
सर गलती हो गई, माफ कर दो : मेरठ में युवती को बंधक बनाने वाला हैवान पुलिस के सामने गिड़गिड़ाया
टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस फेसलिफ्ट लॉन्च: फ्लेक्स-फ्यूल हाइब्रिड इंजन के साथ भविष्य के लिए तैयार
पहाड़ से नीचे गिरी Lynk & Co 07 GT, सुरक्षा का ऐसा खतरनाक डेमो देख दंग रह गई दुनिया
दिल्ली को जल्द मिलेगी स्वास्थ्य सेवाओं की सौगात: सिरसपुर और हस्तसाल में शुरू होंगे दो बड़े अस्पताल
संविधान दिवस पर शक्ति प्रदर्शन : आमने-सामने कांग्रेस और भाजपा, राजनीतिक पारा गर्म
ट्रेन में मिली ऐसी सीट जो थी ही नहीं, रेलवे की बड़ी चूक से यात्री परेशान
मिस्र में दहला रिंग रोड: तेल टैंकर में भीषण आग से 31 लोगों की जिंदा जलकर मौत
अमेरिका के ओवरकैपेसिटी के दावों पर भारत का कड़ा रुख, कहा- बातचीत से निकलेगा समाधान