बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक सफलता दर्ज करने के बाद, नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म हनुमान अंश अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है। दर्शकों में फिल्म को लेकर जबरदस्त उत्साह है।
SonyLIV पर हिंदी वर्जन का जलवा मेकर्स की घोषणा के अनुसार, हनुमान अंश का हिंदी वर्जन 27 नवंबर 2026 से SonyLIV पर स्ट्रीम किया जाएगा। फैंस लंबे समय से इस फिल्म के ओटीटी रिलीज का इंतजार कर रहे थे, जो अब खत्म होने वाला है।
Netflix पर अन्य भाषाओं का धमाका सिर्फ हिंदी ही नहीं, फिल्म को अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में देखने के चाहवानों के लिए भी अच्छी खबर है। नेटफ्लिक्स इंडिया ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि हनुमान अंश 29 नवंबर को तेलुगू, तमिल, कन्नड़, मलयालम और गुजराती भाषाओं में उनके प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी।
क्या है हनुमान अंश की कहानी? डॉ. विशाल चतुर्वेदी द्वारा निर्देशित यह फिल्म एक बायोग्राफिकल और आध्यात्मिक ड्रामा है। कहानी लक्ष्मी नारायण शर्मा के नीम करोली बाबा (महाराजजी) बनने के सफर को दिखाती है। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे बचपन में मां के साये से वंचित होने के बाद वे ईश्वर की तलाश में निकल पड़ते हैं और कठिन आध्यात्मिक तपस्या करते हैं। फिल्म में शोभिनॉव सत्या मुख्य भूमिका में हैं।
बॉक्स ऑफिस का जादुई सफर हनुमान अंश की सफलता किसी चमत्कार से कम नहीं रही। महज 1.7 से 2 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर सिर्फ 10 लाख का कारोबार किया था। हालांकि, माउथ पब्लिसिटी के दम पर फिल्म ने रफ्तार पकड़ी और भारत में 342.99 करोड़ का नेट कलेक्शन किया।
दुनियाभर में 453.46 करोड़ का आंकड़ा पार करने के बाद यह फिल्म 2026 की सबसे अधिक कमाई करने वाली और सबसे ज्यादा प्रॉफिटेबल फिल्मों में से एक बन गई है।
Faith changed his life. His devotion changed thousands. Experience the divine story of Lord Hanuman s devout disciple, now on Netflix ✨ Watch Hanuman Ansh, out 29 November in Telugu, Tamil, Kannada, Malayalam, & Gujarati, on Netflix India. https://t.co/Xbu6kuNRsy
— Netflix India (@NetflixIndia) November 25, 2026
अनंत सिंह की बेटी की शादी: भव्यता के बीच मची अफरा-तफरी, जान जोखिम में डाल टावर पर चढ़े लोग
Nothing Ear (note): AI के साथ अब रिकॉर्ड होंगी मीटिंग्स, लॉन्च से पहले सामने आया खास डिजाइन
अनंत सिंह की बेटी की शादी में पंडाल के भीतर घुसा मेहमान : कोबरा देख मचा हड़कंप, युवक की बहादुरी से टला बड़ा हादसा
# दिल्ली एयरपोर्ट पर रोके गए CJP नेता सौरव दास: केंद्र का बड़ा खुलासा, पासपोर्ट और नागरिकता पर उठे सवाल
सौरव दास की विदेश यात्रा पर रोक: पासपोर्ट विवाद में विदेश मंत्रालय का बड़ा निर्देश
मिस्र में भीषण सड़क हादसा: फ्यूल टैंकर पलटने से 31 लोगों की जिंदा जलकर मौत, 27 वाहन खाक
उदयपुर की शाही शादी में छाए शाहरुख खान: लुंगी डांस पर लगाए ठुमके, रीक्रिएट किया ओम शांति ओम का डायलॉग
अब पैंट-शर्ट वाले दरिद्र : अनंत सिंह की बेटी की शादी में उमड़ी भीड़ पर नेहा सिंह राठौर का कड़ा प्रहार
छठ और सिंदूर पर भद्दी कॉमेडी पड़ गई भारी: स्टैंड-अप कॉमेडियन यश माहेश्वरी के खिलाफ FIR, चौतरफा घिरे
वर्दी का रौब या बदजुबानी? धमतरी में थाना प्रभारी का वायरल वीडियो बना विवाद की वजह