पटना: सोशल मीडिया पर अपनी बेबाक टिप्पणियों के लिए मशहूर यूट्यूबर नेहा सिंह राठौर ने बाहुबली नेता अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी में मची अफरा-तफरी पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। शादी के दौरान जुटी लाखों की भीड़ और वहां हुई बदइंतजामी को लेकर उन्होंने तीखे सवाल खड़े किए हैं।
नहीं बदली है दरिद्रता नेहा सिंह राठौर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट के जरिए लोगों की मानसिकता पर निशाना साधा। उन्होंने लिखा, ज्यादा कुछ नहीं बदला है। पहले हमारे लोग फटे-पुराने कपड़े पहनने वाले दरिद्र थे, अब पैंट-शर्ट और हाथ में महंगे मोबाइल वाले दरिद्र हैं। उन्होंने साफ किया कि उन्हें इस शादी की तस्वीरों या वीडियो में कोई दिलचस्पी नहीं थी, लेकिन वहां जो नजारा दिखा, उस पर बात करना जरूरी था।
खाना या तमाशा? शादी में भीड़ के व्यवहार पर नाराजगी जताते हुए नेहा ने पूछा कि क्या प्रेम जताने का यही तरीका है? उन्होंने लिखा, किसी नेता को पसंद करना या उनके लिए खड़ा होना गलत नहीं है, लेकिन प्रेम जताने के लिए क्या किसी के निजी समारोह में पहुंचकर भगदड़ मचाना और खाने पर इस तरह टूट पड़ना जरूरी है, जैसे जिंदगी में पहली बार खाना देखा हो?
सोशल मीडिया पर मौजूदगी दर्ज कराने की होड़ शादी में करीब 10 से 15 लाख लोगों के जुटने का दावा किया जा रहा है। इतनी बड़ी भीड़ के कारण मची अव्यवस्था पर नेहा का कहना है कि लोग शादी में शामिल होने से ज्यादा सोशल मीडिया पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराने गए थे।
उन्होंने आगे कहा, खाने की अफरा-तफरी से लेकर भगदड़ तक, हर चीज का वीडियो बनाकर वायरल करना क्या जरूरी था? प्रशंसक होने और भीड़ का तमाशा बनाने में कुछ तो फर्क होना ही चाहिए।
नेहा का यह पोस्ट अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। जहां कुछ लोग उनके तर्कों का समर्थन कर रहे हैं, वहीं कुछ लोग इसे निजी समारोह पर अनुचित टिप्पणी मान रहे हैं।
*ज्यादा कुछ नहीं बदला है पहले हमारे लोग फटे-पुराने कपड़े वाले दरिद्र थे, अब पैंट शर्ट मोबाइल वाले दरिद्र हैं,
— Neha Singh Rathore || नेहा सिंह राठौड़ (@imrowdy_rathore) November 26, 2026
सच कहूँ तो अनंत सिंह की बेटी की शादी की तस्वीरें या वीडियो पोस्ट करने में मेरी कोई दिलचस्पी नहीं थी। मैंने अब तक ऐसा किया भी नहीं। लेकिन वहाँ पहुँचकर लोगों ने प्रेम और… pic.twitter.com/P0pOrM83Cu
अमृतसर-जामनगर एक्सप्रेसवे बना रनवे: भारतीय सेना के विमानों की ऐतिहासिक लैंडिंग और रीफ्यूलिंग
60 सीटों का ऑफर मजाक है? सपा से तकरार के बीच इमरान मसूद के बागी तेवर, गठबंधन पर बड़ा सवाल
आनंद मोहन की रिहाई रद्द: SC के फैसले पर भड़की RJD, मीसा भारती और तेजस्वी यादव ने सरकार को घेरा
आजम खान का बड़ा हमला: चंद्रशेखर का करियर खत्म , ओवैसी-आजाद के गठबंधन को बताया वोटकटवा
दिल्ली में पानी का संकट: 30 इलाकों में 25-26 नवंबर को नहीं आएगा पानी, जल बोर्ड ने जारी की चेतावनी
रोंगटे खड़े कर देगा यह वीडियो: मां बनी दरिंदा, पिता ने निभाया तमाशबीन का फर्ज!
दिल्ली को मिलेगी स्वास्थ्य सेवाओं की नई सौगात: 2027 में शुरू होंगे 1,815 बेड वाले दो बड़े अस्पताल
नेटफ्लिक्स पर पाकिस्तानी वेब सीरीज को बड़ा झटका: भारत में बैन हुआ जो बचे हैं संग समेट लो
शादी में गुब्बारे के अंदर दूल्हा-दुल्हन की एंट्री, वीडियो देख लोगों ने पकड़ा सिर!
35 साल पुराना वो सीरियल, जिसमें जगजीत सिंह की आवाज ने चुपके-चुपके को दिया नया अर्थ