दिल्ली में रहने वाले लोगों के लिए एक जरूरी खबर है। दिल्ली जल बोर्ड (DJB) ने शहर के कई इलाकों में पानी की सप्लाई बाधित रहने की चेतावनी जारी की है। रखरखाव के काम के चलते दो दिनों तक पानी की किल्लत रहेगी।
क्यों बाधित रहेगी पानी की सप्लाई? दिल्ली जल बोर्ड के अनुसार, भूमिगत जलाशयों (UGR) और बूस्टर पंपिंग स्टेशनों की सालाना फ्लशिंग (Annual Flushing) का काम किया जा रहा है। इस तकनीकी रखरखाव के कारण जलापूर्ति प्रभावित होगी। बोर्ड ने निवासियों को सलाह दी है कि वे अपनी जरूरत के अनुसार पहले से ही पर्याप्त पानी का भंडारण कर लें।
25 नवंबर को यहां रहेगी दिक्कत आज, 25 नवंबर को मयूर विहार फेज-1 के पॉकेट-IV स्थित डीडीए फ्लैट्स में पानी नहीं आएगा। यहां के निवासियों को पहले से सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
26 नवंबर को इन 30 क्षेत्रों में नहीं आएगा पानी रखरखाव का मुख्य कार्य 26 नवंबर को होगा, जिससे पूर्वी दिल्ली के एक बड़े हिस्से में जल संकट रहेगा। प्रभावित इलाकों की सूची इस प्रकार है:
रमेश पार्क, ललिता पार्क, जे एक्सटेंशन, किशन कुंज (पार्ट-1 और पार्ट-2), जगतराम पार्क, गढ़वाली मोहल्ला, ताज एन्क्लेव, रानी गार्डन, सुंदर पार्क, शास्त्री नगर, राम नगर, साउथ अनारकली और इसकी एक्सटेंशन, बलदेव पार्क, गोविंद पार्क, शिवपुरी, जगतपुरी, कृष्णा नगर, चंद्रा नगर, राम नगर एक्सटेंशन, अर्जुन नगर, गोविंदपुरा, खुरेजी, बृजपुरी, घोंडली, न्यू अनारकलीपुर, राधेश्याम पार्क के साथ गीता कॉलोनी के ब्लॉक नंबर 5, 6, 7, 11, 12, 13, 14, 15, 16, 17 और 18।
पानी की जरूरत के लिए यहां करें संपर्क दिल्ली जल बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि यदि लोगों को पानी को लेकर अधिक परेशानी का सामना करना पड़ता है, तो वे टैंकर के लिए संपर्क कर सकते हैं। आपात स्थिति या पानी की अतिरिक्त आवश्यकता होने पर आप जल बोर्ड के आधिकारिक हेल्पलाइन नंबर 1916 पर कॉल कर सकते हैं।
जल बोर्ड ने इस असुविधा के लिए नागरिकों से खेद व्यक्त किया है और सहयोग की अपील की है।
*#Water_Alert
— Delhi Jal Board (@DelhiJalBoard) November 25, 2026
Due to the annual flushing of UGRs and Booster Pumping Stations, water supply will be affected in DDA Flats, Mayur Vihar Phase-I, Pocket-IV, on 25 November and several areas of East Delhi on 26 November 2026.
Residents are advised to store sufficient water in… pic.twitter.com/fkatKwkjc4
चंद सेकंड में राख हुआ यात्री विमान: ईरान एयरपोर्ट पर मिसाइल हमले का खौफनाक वीडियो वायरल
दिल्ली के कैफे में खौफनाक रात: पार्टी के नाम पर सहकर्मियों ने युवती से किया गैंगरेप
शादी में दूल्हा-दुल्हन की बबल बॉल एंट्री: अनोखे अंदाज़ ने उड़ाए मेहमानों के होश
बैलाडीला में 8 किमी तक मची तबाही: NMDC की लापरवाही से जंगल की हजारों जिंदगियां दांव पर
सपा-कांग्रेस गठबंधन में दरार? अखिलेश के 5 उम्मीदवारों के ऐलान से इंडिया ब्लॉक में मची हलचल
गठबंधन पर सस्पेंस के बीच सपा का बड़ा दांव, पहली लिस्ट में 5 नाम किए घोषित
दिल्ली की हवा फिर जहरीली: अगले 6 दिनों तक बेहद खराब एक्यूआई का अलर्ट, सांस लेना होगा मुश्किल
क्या बोतल बंद पानी पीना सुरक्षित है? बिसलेरी विवाद और कैंसर का खतरा
चीन के स्पेस मिशन में पाकिस्तान की एंट्री: शेनझोउ-24 के साथ अंतरिक्ष में पहुंचे मोहम्मद जीशान अली
अतरौलिया सीट पर घमासान: NDA में मची खींचतान, अखिलेश यादव ने लिए मजे