लखनऊ: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए समाजवादी पार्टी की सक्रियता बढ़ गई है। पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान ने अंतरिम जमानत पर रिहा होने के बाद लखनऊ पहुंचकर भाजपा पर जोरदार निशाना साधा है। उन्होंने दावा किया कि जनता अब हिंदू-मुस्लिम की राजनीति से ऊब चुकी है और सपा पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।
ओवैसी-चंद्रशेखर महज वोटकटवा पत्रकारों से बातचीत में जब आजम खान से असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के नए गठबंधन सामाजिक परिवर्तन मोर्चा के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने इसे सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि इस मोर्चे की हैसियत केवल दो-तीन उम्मीदवारों को हरवाने की है। उन्हें इसे चुनावी ताकत मानने से साफ इनकार कर दिया।
चंद्रशेखर ने पीठ में घोंपा खंजर नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद को लेकर आजम खान के तेवर काफी सख्त दिखे। उन्होंने सीधे तौर पर कहा कि चंद्रशेखर का करियर अब खत्म हो चुका है। खान ने कहा, बिजनौर वाले एमपी साहब ने अपना बड़ा नुकसान कर लिया है। वे हमारे छोटे भाई हैं, हम उनसे मोहब्बत करते हैं, लेकिन उन्होंने उन लोगों के साथ मिलकर हमारी पीठ में खंजर घोंपा है, जिन्होंने उन्हें ताकत दी थी।
जेल में था तो गीदड़ों ने सीमा लांघी समाजवादी पार्टी के आगामी जन-मन घोषणापत्र पर बोलते हुए आजम खान ने कहा कि सरकार का दमनकारी चेहरा अब खत्म होना चाहिए। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा, जब हम जेल में थे और बेबस थे, तब गीदड़ों ने गंगा पार करना शुरू कर दिया था क्योंकि नदी सूख गई थी। लेकिन अब गंगा फिर से बह रही है।
पूर्ण बहुमत का भरोसा आजम खान ने विश्वास जताया कि आगामी विधानसभा चुनावों में समाजवादी पार्टी को सत्ता में आने से कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने कहा कि राज्य की जनता वर्तमान परिस्थितियों से तंग आ चुकी है और बदलाव के लिए तैयार है। उन्होंने जोर दिया कि सपा का घोषणापत्र समाज के हर वर्ग के हित में होगा।
*#WATCH | Lucknow, Uttar Pradesh: On the party s manifesto launch, Samajwadi Party (SP) leader Azam Khan says, We will form our government with an absolute majority. People are very troubled... People are fed up with the Hindu-Muslim conflict... You can say all the grand things… pic.twitter.com/qvD7OVC99a
— ANI (@ANI) November 26, 2026
छठ पूजा और बिहारी महिलाओं पर विवादित टिप्पणी: कॉमेडियन यश माहेश्वरी ने मांगी माफी, भड़के लोग
जेल की दीवारें बनीं दोस्ती का आधार: अनंत सिंह के खास दोस्त की चर्चा
6, 6, 6, 4, 4... 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने मचाया कोहराम, सेमीफाइनल में तोड़े श्रीलंका के हौसले
राजस्थान जिला प्रमुख चुनाव: CM भजनलाल के गढ़ में कांग्रेस की दहाड़, बीजेपी को बड़ा झटका
हार्दिक पांड्या की राजस्थान रॉयल्स में एंट्री क्यों हुई फेल? मुंबई इंडियंस की इन दो शर्तों ने बिगाड़ा खेल
गोकुल डेयरी चुनाव पर मचा घमासान: BJP की जीत पर CJP ने उठाए गंभीर सवाल
अब पैंट-शर्ट वाले दरिद्र : अनंत सिंह की बेटी की शादी में उमड़ी भीड़ पर नेहा सिंह राठौर का कड़ा प्रहार
भारत में नहीं दिखेगी पाकिस्तानी सीरीज जो बचे हैं संग समेट लो , सरकार का नेटफ्लिक्स को सख्त आदेश
मणिपुर में सियासी हलचल: नागालैंड के CM नेफ्यू रियो का दौरा, उपमुख्यमंत्री के इस्तीफे पर साधी चुप्पी?
डोकलाम में फिर सक्रिय हुआ ड्रैगन: भूटान की तोर्सा घाटी में चीन की नापाक चाल , सैटेलाइट तस्वीरों से हुआ खुलासा