पटना के बाहुबली अनंत सिंह अपनी बेबाक शैली के लिए जाने जाते हैं। लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा अनंत सिंह कम और उनके एक खास दोस्त की ज्यादा हो रही है। यह चर्चा अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी में उनके एक मित्र के आने के बाद शुरू हुई।
बचपन के नहीं, जेल वाले यार हैं वायरल वीडियो में जब पत्रकार ने उनसे पूछा कि क्या वे अनंत सिंह के बचपन के दोस्त हैं, तो उन्होंने साफ इनकार कर दिया। उन्होंने कहा, नहीं, हम जेल के मित्र हैं। उन्होंने बताया कि वे पहले से जेल में थे और जब अनंत सिंह वहां पहुंचे, तो उनकी दोस्ती हो गई। इतना ही नहीं, उन्होंने दावा किया कि अनंत सिंह ने ही उन्हें जेल से बाहर निकलवाया था।
32 केस थे हम पर, इनके लिए कुछ भी करेंगे अनंत सिंह के प्रति अपनी निष्ठा जाहिर करते हुए इस शख्स ने कहा कि उन पर 32 मुकदमे दर्ज थे। उन्होंने बड़े ही बेबाक अंदाज में कहा, इनके चलते कुछ भी करना पड़ेगा, वो करेंगे। आप वैसी कल्पना भी नहीं कर सकते जो हम इनके लिए कर सकते हैं। उन्होंने अनंत सिंह की दरियादिली और दिलेरी की तारीफ करते हुए कहा कि उनके जैसा कलेजा हर किसी के पास नहीं होता।
10 राइफल और 500 गोली शादी में शामिल होने आए इस शख्स ने बताया कि वह सुरक्षा के लिए अपने साथ 10 राइफल और 500 राउंड गोलियां लेकर आए हैं। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि वे फायरिंग नहीं करेंगे, इसे सिर्फ सुरक्षा के लिए रखा गया है।
स्मार्टफोन युग में बटन वाला फोन इस शख्स का व्यक्तित्व काफी रौबदार था, जो काफी हद तक अनंत सिंह से मिलता-जुलता था। दिलचस्प बात यह रही कि जहां आज हर कोई महंगे स्मार्टफोन का इस्तेमाल कर रहा है, वहीं यह शख्स हाथ में साधारण बटन वाला (फीचर फोन) फोन लिए बैठा था।
अनंत सिंह की तरह ही उनके ये दोस्त भी अपनी सादगी, निष्ठा और अलग अंदाज के कारण चर्चा का विषय बने हुए हैं। फिलहाल, इनका नाम सार्वजनिक नहीं हुआ है, लेकिन इनके बयानों ने इंटरनेट पर सनसनी जरूर फैला दी है।
*अनंत सिंह के दोस्त भी एक दम अनंत सिंह की तरह ही दिखते हैं। पत्रकार पूछा आप उनके दोस्त है, बचपन से क्या।
— सीतामढ़ी जिला 🇮🇳 (@SitamarhiJila) November 25, 2026
आदमी बोला नहीं मैं उनका दोस्त जेल से ही हूं।😎 pic.twitter.com/rtcdD2nHLE
Realme 17 Pro: 10,000mAh की विशाल बैटरी और धाकड़ फीचर्स के साथ जल्द होगी एंट्री
पहले बने भाई-बहन, फिर रचा ली शादी! सुपरस्टार यश का पुराना वीडियो हुआ वायरल
सर गलती हो गई, माफ कर दो : मेरठ में युवती को बंधक बनाने वाला हैवान पुलिस के सामने गिड़गिड़ाया
वीरता पुरस्कार विजेताओं को सरकार का बड़ा तोहफा: अब वंदे भारत सहित सभी ट्रेनों में कर सकेंगे मुफ्त सफर
मौत से मुकाबला: तेज हवा के झोंके में 180 डिग्री घूमा पुल, हवा में लटके पर्यटक की सांसें अटकीं
अलीगढ़ में बड़ा खुलासा: अवैध बांग्लादेशी नागरिकों का जखीरा पकड़ा, आधार-पैन कार्ड बनवाकर ले रहे थे सरकारी सुविधाओं का लाभ
उदयपुर की शाही शादी में शाहरुख खान का जलवा: लुंगी पहनकर किया जबरदस्त डांस, सोनू निगम ने बिखेरा सुरों का जादू
छठ पूजा पर अपमानजनक टिप्पणी: कॉमेडियन यश माहेश्वरी पर बढ़ा कानूनी शिकंजा, गिरिराज सिंह ने की सख्त कार्रवाई की मांग
एडवोकेट के बेटे का अपहरण: चाकू की नोक पर मांगी 50 हजार की फिरौती, आरोपी निकला खाकी वाला!
पुणे कोर्ट के बाहर खौफनाक हमला: दिनदहाड़े फायरिंग और कोयते से वार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा