चिली के टोरेस डेल पेन नेशनल पार्क से एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक टूरिस्ट को तेज हवा के बीच एक सस्पेंशन पुल पर अपनी जान बचाने के लिए संघर्ष करते देखा जा सकता है। यह दृश्य इतना खौफनाक है कि इसे देखकर किसी की भी रूह कांप जाए।
पल भर में बदला मौसम जर्मनी के डसेलडोर्फ निवासी हेनरी अपनी गर्लफ्रेंड के साथ 7 दिन के ट्रेक पर निकले थे। जब हेनरी ने पुल पार करना शुरू किया, तब मौसम सामान्य था, लेकिन अचानक तेज हवाएं चलने लगीं। अपनी पीठ पर 18 किलो का भारी बैग लादे हेनरी का संतुलन बिगड़ने लगा और वह बीच पुल पर ही फंस गए।
पुल का हुआ बुरा हाल हेनरी के साथ मौजूद साथी ट्रेकर मार्टिन एस्टेबन ने बताया कि हवा इतनी प्रचंड थी कि पुल पूरी तरह से 180 डिग्री तक घूम गया था। हेनरी ने अपनी टांगें फैलाकर और रस्सियों को हाथों से कसकर पकड़कर अपना संतुलन बनाए रखा। अगर एक पल के लिए भी उनकी पकड़ ढीली होती, तो वह सीधे नीचे गहरी खाई में गिर सकते थे।
कैमरे में कैद हुआ खौफनाक मंजर इस पूरी घटना को मार्टिन एस्टेबन ने अपने कैमरे में कैद किया। वीडियो में साफ दिख रहा है कि पुल किसी झूले की तरह हवा में बेतहाशा झूल रहा है और हेनरी किसी तरह अपनी जान बचाने की कोशिश कर रहे हैं। काफी मशक्कत के बाद हेनरी सुरक्षित दूसरी तरफ पहुंचने में कामयाब रहे।
प्रशासन ने लिया एक्शन घटना के बाद चिली के फॉरेस्ट डिपार्टमेंट (CONAF) के रेंजर तुरंत मौके पर पहुंचे। सुरक्षा को देखते हुए तत्काल प्रभाव से बाकी पर्यटकों के पुल पार करने पर रोक लगा दी गई है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देख लोग हेनरी की हिम्मत की तारीफ करने के साथ-साथ वहां के बदलती मौसम की चेतावनी पर भी चर्चा कर रहे हैं।
OMG!! I don’t think Henry from Germany will be doing that again 😳
— Volcaholic 🌋 (@volcaholic1) November 25, 2026
📍 Torres del Paine, Chile pic.twitter.com/hZyx7cwA1p
अनंत सिंह की बेटी की शादी में पंडाल के भीतर घुसा मेहमान : कोबरा देख मचा हड़कंप, युवक की बहादुरी से टला बड़ा हादसा
उत्तर प्रदेश 2027: समाजवादी पार्टी ने फूंक दिया चुनावी बिगुल, उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी
मस्क की टेस्ला को टक्कर! चीन ने बनाई बिना पंखों वाली उड़ने वाली कार , हवा में भर रही है उड़ान
पुष्कर मेले में गूंज रही आदिवासियों की टंकार , 3000 में मिल रहा सटीक निशाना लगाने वाला धनुष
कार्तिगई दीपम उत्सव पर सियासी संग्राम: तमिलनाडु में BJP अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन नजरबंद, सरकार पर एंटी-हिंदू होने का आरोप
अनंत सिंह की बेटी की शादी: नीलम देवी के डांस ने बटोरी सुर्खियां, मेहमानों के लिए खास तोहफों की तैयारी
मेरठ में रूह कंपाने वाली वारदात: होटल में बंधक बनाकर युवती को सड़क पर पटका, आरोपी सलमान फरार
100 साल में एक बार आती है ऐसी पारी: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने क्रिकेट जगत को चौंकाया
पूरी आर्मी चेकपोस्ट उड़ा दूंगा : मसूद अजहर से प्रभावित मेरठ का उज़ैद गिरफ्तार, जानें क्या है आतंकी साजिश
IPL 2027 ऑक्शन: 2 करोड़ की बेस प्राइज के साथ लौट रहे बेन स्टोक्स, सूची में सिर्फ 2 भारतीय