पटना: बिहार के चर्चित बाहुबली विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी इन दिनों अपनी भव्यता से ज्यादा नोटों की बारिश को लेकर चर्चा में है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो ने लोगों को हैरान कर दिया है, जिसमें शादी समारोह के दौरान नोटों को झाड़ू से इकट्ठा करते देखा जा सकता है।
क्या है पूरा मामला? बुधवार, 25 नवंबर को पटना के बाढ़ अनुमंडल स्थित पैतृक गांव नदवां में यह हाई-प्रोफाइल शादी संपन्न हुई। कार्यक्रम के दौरान संगीत और डांस का आयोजन किया गया था। इस दौरान मंच पर डांसर्स पर इतने नोट बरसाए गए कि पूरा फर्श नोटों से भर गया। आलम यह था कि उन नोटों को हाथों से उठाने के बजाय झाड़ू लगाकर एक जगह इकट्ठा करना पड़ा।
सोशल मीडिया पर बहस सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिख रहा है कि फर्श पर बिखरी नोटों की गड्डियों को एक व्यक्ति झाड़ू से बटोर रहा है। एक अन्य क्लिप में एक व्यक्ति कलाकार को रुपये देने की कोशिश करता है, लेकिन कलाकार विनम्रता से मना कर देती है। इस भव्य प्रदर्शन को लेकर सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आ रही हैं, जहाँ कई लोग इस प्रदर्शन को फिजूलखर्ची बता रहे हैं।
जयपुर पैलेस जैसी सजावट शादी की भव्यता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि विवाह स्थल को जयपुर के गुलाबी राजमहल की थीम पर तैयार किया गया था। इसके लिए कारीगरों की विशेष टीम बुलाई गई थी। शादी में खुद अनंत सिंह और उनकी पत्नी नीलम देवी पूरे जोश के साथ जश्न मनाते और डांस करते नजर आए।
बिना निमंत्रण के आम लोगों को बुलावा अनंत सिंह ने इस शादी को लेकर पहले ही ऐलान कर दिया था कि इसमें किसी विशेष निमंत्रण या पास की जरूरत नहीं है। उन्होंने आम जनता को भी शादी में शामिल होने के लिए खुला न्योता दिया था। इसी कारण गांव में भारी भीड़ देखी गई और सुरक्षा व व्यवस्था के लिए व्यापक इंतजाम किए गए थे।
आधिकारिक पुष्टि का इंतजार भले ही सोशल मीडिया पर नोटों की बौछार और उन्हें झाड़ू से बटोरने के वीडियो आग की तरह फैल रहे हैं, लेकिन अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि कुल कितनी रकम उड़ाई गई। इन दावों की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल, अनंत सिंह की बेटी की शादी का यह नजारा बिहार की राजनीतिक गलियारों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बना हुआ है।
*बाहुबली नेता अनंत सिंह की बेटी की शादी में लाखों की संख्या में नोट उड़ाये गए 💰
— Soniya Deshwal (@ImSoniya24) November 26, 2026
जमीन पर इतने नोट पड़े थे कि झाड़ू से इकट्ठा करने पड़े और बटोरकर डांसर्स को दिए गए
शादी की शानो-शौकत और भव्यता का यह नजारा सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है@Grok वीडियो की सच्चाई क्या हैं… pic.twitter.com/ZIJV0qiX7b
नेटफ्लिक्स पर पाकिस्तानी वेब सीरीज को बड़ा झटका: भारत में बैन हुआ जो बचे हैं संग समेट लो
दिल्ली हेल्थकेयर का नया ब्लूप्रिंट: 2027 तक मिलेंगे दो बड़े अस्पताल, 25 दिसंबर से खुलेंगे 40 आरोग्य मंदिर
धान को कंगनी बना दिया सरकारी रिकॉर्ड: तहसीलदार की अज्ञानता पर भड़के विधायक, लगाई फटकार
हार्दिक पांड्या की राजस्थान रॉयल्स में एंट्री क्यों हुई फेल? मुंबई इंडियंस की इन दो शर्तों ने बिगाड़ा खेल
जम्मू-कश्मीर: पाकिस्तान में बैठे 5 आतंकी हैंडलर्स पर बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक, करोड़ों की जमीन जब्त
अमृतसर-जामनगर हाईवे बना रनवे: सेना के विमानों ने सड़क पर भरी उड़ान, गडकरी ने शेयर किया वीडियो
वनडे क्रिकेट के इन 14 भारतीय दिग्गजों ने जड़ा है दोहरा शतक, रिकॉर्ड्स की पूरी लिस्ट
सौरव दास की विदेश यात्रा पर रोक: पासपोर्ट विवाद में विदेश मंत्रालय का बड़ा निर्देश
मौत से मुकाबला: तेज हवा के झोंके में 180 डिग्री घूमा पुल, हवा में लटके पर्यटक की सांसें अटकीं
बिना गेंद खेले ही ‘क्लीन बोल्ड’ हुए बल्लेबाज, ऑस्ट्रेलिया से आया क्रिकेट का अनोखा नियम