मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह के परिवार में इन दिनों जश्न का माहौल है। उनकी बेटी शिवांगी सिंह की शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। मंगलवार रात नदवां गांव में आयोजित मेहंदी सेरेमनी में परिवार की खुशी देखते ही बन रही थी।
नीलम देवी का दिखा अलग अंदाज मेहंदी की रस्म के दौरान पूर्व विधायक और शिवांगी की मां नीलम देवी बेहद खुश नजर आईं। बेटी की शादी की खुशी उनके चेहरे पर साफ झलक रही थी। इस दौरान वे पूरे जोश और उमंग में दिखीं, जिसने समारोह की रौनक बढ़ा दी।
गाने पर जमकर थिरकीं नीलम देवी समारोह में जब शाहरुख खान और काजोल की फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे का मशहूर गाना मेहंदी लगा के रखना बजा, तो नीलम देवी खुद को रोक नहीं सकीं। सोफे पर बैठे-बैठे ही उन्होंने शानदार डांस मूव्स दिखाए। उनके इस अंदाज को देखकर वहां मौजूद सभी महिलाएं झूम उठीं।
गोल्डन ड्रेस में छाईं शिवांगी दुल्हन शिवांगी सिंह मेहंदी समारोह में गोल्डन ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उनके साथ उनके तीनों भाई और परिवार के अन्य सदस्य मौजूद रहे। कलाकारों की प्रस्तुति और महिलाओं के डांस ने महफिल में चार चांद लगा दिए।
आज सात फेरे लेंगी शिवांगी शिवांगी की शादी आज, 25 नवंबर को होनी है। बिहटा के रहने वाले ऋषिकेश कुमार दूल्हा बनकर नदवां गांव पहुंचेंगे। चर्चा है कि बारात में 151 गाड़ियों का काफिला शामिल होगा। शादी वैदिक रीति-रिवाजों से संपन्न होगी।
भव्य आयोजन की तैयारी शादी के लिए नदवां गांव में करीब 10 बीघा जमीन पर विशाल पंडाल सजाया गया है। मेहमानों के लिए सुबह 10 बजे से भोज की व्यवस्था की गई है। आयोजन में लाखों लोगों के शामिल होने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा और प्रबंधन के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
बेटी शिवांगी की शादी की खुशी नीलम देवी के चेहरे पर साफ झलक रही है।
— Harsh Vardhan (@imharshvdhan) November 25, 2026
देखिए, किस तरह ‘मेहंदी लगा के रखना’ गाने पर डांस स्टेप करती नजर आईं अनंत सिंह की पत्नी। pic.twitter.com/J3jugdeNfC
चिराग पासवान से शादी की अफवाहों पर आरुषि निशंक ने तोड़ी चुप्पी, सच जानकर रह जाएंगे दंग
सोना-चांदी नहीं, अपनी ही हड्डियों से बनवा लिए ईयररिंग्स; महिला के इस अनोखे आइडिया ने इंटरनेट को किया हैरान
प्रीत विहार का सल्तनत कैफे : बंद दरवाजे के पीछे चली शराब की महफिल और फिर हुआ गैंगरेप
यूएई में भीषण बस हादसा: 13 लोगों की मौत, कई भारतीय भी शामिल
ऑस्ट्रेलियाई संसद में गूंजी किलकारी: 6 महीने की बेटी को गोद में लेकर सीनेटर ने दिया भाषण
यूपी चुनाव 2027: सपा के सामने गिड़गिड़ा रही कांग्रेस , राजभर का दावा- 26 नहीं, 22 सीटों पर सिमटेगा गठबंधन
सपा-कांग्रेस गठबंधन में दरार? अखिलेश के 5 उम्मीदवारों के ऐलान से इंडिया ब्लॉक में मची हलचल
दिल्ली में पानी का संकट: 30 इलाकों में 25-26 नवंबर को नहीं आएगा पानी, जल बोर्ड ने जारी की चेतावनी
कोलंबिया में मॉल में बंधक संकट: 25 लोग अभी भी कैद, लुटेरों ने मांगी 16 करोड़ की फिरौती
युवराज सिंह का वह 30 मिनट का मैजिकल फोन कॉल, जिसने वैभव सूर्यवंशी को बना दिया रिकॉर्ड-ब्रेकर