दिल्ली: पूर्वी दिल्ली के पॉश इलाके प्रीत विहार में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ के सल्तनत कैफे में पार्टी के नाम पर जुटी टोली ने हवस का ऐसा नंगा नाच किया कि मानवता भी शर्मसार हो गई। 22 वर्षीय युवती के साथ उसके ही सहकर्मियों ने सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।
क्या है मामला? घटना 23 नवंबर की रात की है। प्रीत विहार स्थित सल्तनत कैफे में युवती अपने सहकर्मियों के साथ एक पार्टी में शामिल होने गई थी। रात 11:30 बजे आधिकारिक तौर पर कैफे बंद कर दिया गया था, लेकिन कर्मचारियों के पास चाबियां होने के कारण पार्टी अंदर ही जारी रही।
सुबह 3:30 बजे तक चला खौफनाक सिलसिला पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि कैफे बंद होने के बाद भी अंदर शराब का दौर चलता रहा और लोग नाच-गाना करते रहे। करीब 3:30 बजे तक चली इस पार्टी के दौरान महिला के साथ दो पुरुषों ने यौन उत्पीड़न किया, जबकि अन्य सहकर्मियों ने इस अपराध में उनका साथ दिया। सुबह होते ही आरोपी कैफे से बाहर निकल गए।
पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तारी पीड़िता ने मंगलवार सुबह करीब 5:45 बजे पुलिस को इसकी सूचना दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है। अब तक दो महिलाओं समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। तीन अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस टीमें छापेमारी कर रही हैं।
सीसीटीवी में कैद हुई हरकत पुलिस को मौके से मिले सीसीटीवी फुटेज में पीड़िता एक पुरुष दोस्त और दो महिलाओं के साथ गाड़ी में बैठकर जाते हुए दिख रही है। पुलिस अब युवती का विस्तृत बयान दर्ज कर रही है और जल्द ही उसका मजिस्ट्रेट के सामने भी बयान दर्ज कराया जाएगा ताकि कानूनी प्रक्रिया को पुख्ता किया जा सके।
एनसीआर में सुरक्षित नहीं महिलाएं? इस भयावह घटना ने एक बार फिर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में महिलाओं की सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। इससे पहले ग्रेटर नोएडा में भी चलती बस में किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया था। दिल्ली में कैफे जैसी सार्वजनिक जगहों पर इस तरह की संवेदनहीनता और अपराध का बढ़ना प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगाता है।
*दिल्ली के प्रीत विहार में युवती का गैंगरेप, कैफे में पहले शराब पी... फिर गैंगरेप #Delhi@deepakbishtNews@ShivangiiD pic.twitter.com/Wh8X6RO1x6
— News18 India (@News18India) November 25, 2026
9 दिसंबर को भारत में दस्तक देगा Motorola का सबसे पावरफुल स्मार्टफोन, जानें क्या है खास
गजब है गजराज का हुनर: पानी में 7 किलोमीटर तक तैरकर सबको चौंकाया, देखें वायरल वीडियो
पूरी आर्मी चेकपोस्ट उड़ा दूंगा : मसूद अजहर से प्रभावित मेरठ का उज़ैद गिरफ्तार, जानें क्या है आतंकी साजिश
काशी के आकाश में उतरे हरि-हर : 21 लाख दीयों से जगमगाई देव दीपावली, PM मोदी बोले- अद्भुत और अलौकिक
कार्तिक पूर्णिमा: काशी से अयोध्या तक आस्था का महाकुंभ, 30 लाख भक्तों ने लगाई पवित्र डुबकी
क्या अर्जुन कपूर को मिल गया नया प्यार? साहिबा बाली के साथ वायरल फोटो ने मचाई हलचल
52 गेंदों में डबल सेंचुरी: बिहार के वैभव सूर्यवंशी की आंधी में उड़े रिकॉर्ड्स, CM सम्राट ने कहा - बिहार के लाल ने बढ़ाया मान
यूपी 2027 चुनाव: सपा ने फूंका चुनावी बिगुल, कांग्रेस के साथ सीट शेयरिंग पर अखिलेश का बड़ा दांव
छठ और सिंदूर पर भद्दी कॉमेडी पड़ गई भारी: स्टैंड-अप कॉमेडियन यश माहेश्वरी के खिलाफ FIR, चौतरफा घिरे
देव दीपावली पर देवलोक बनी काशी: दीयों की रोशनी से नहाया विश्वनाथ धाम