रास अल खैमाह: संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। रास अल खैमाह में एक बस और ट्रक की भीषण टक्कर में 13 लोगों की जान चली गई है, जबकि 14 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। इस हादसे में मारे गए लोगों में भारतीय नागरिक भी शामिल हैं।
बस में सवार थे 41 यात्री प्राप्त जानकारी के मुताबिक, बस में कुल 41 यात्री सवार थे। यह बस अल वतन रोड से गुजर रही थी, तभी वह सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से जा टकराई। बताया जा रहा है कि ट्रक में तकनीकी खराबी थी, जिसके चलते वह सड़क पर खड़ा था। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर ही अफरा-तफरी मच गई।
मौत का आंकड़ा बढ़ा हादसा मंगलवार तड़के हुआ। शुरुआती सूचनाओं में 11 लोगों की मौत की पुष्टि हुई थी, लेकिन अस्पताल में इलाज के दौरान दो और घायलों ने दम तोड़ दिया, जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर 13 हो गई। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
दूतावास की ओर से सहायता जारी भारतीय वाणिज्य दूतावास ने इस दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। दूतावास ने सोशल मीडिया के जरिए पुष्टि की है कि पीड़ितों में भारतीय नागरिक भी शामिल हैं। अधिकारी पीड़ित परिवारों के संपर्क में हैं और स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर हर संभव मदद मुहैया कराने का प्रयास कर रहे हैं।
हेल्पलाइन नंबर जारी किसी भी प्रकार की जानकारी या सहायता के लिए भारतीय वाणिज्य दूतावास ने 24 घंटे चलने वाली टोल-फ्री हेल्पलाइन 800-46342 जारी की है। प्रभावित परिवारों को हर तरह की मदद और समर्थन देने का भरोसा दिलाया गया है।
UAE में पहले भी हुए हैं ऐसे हादसे आपको बता दें कि यूएई में सड़क दुर्घटनाओं का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले फुजैराह में हुए एक बड़े सड़क हादसे में भी 14 लोगों की जान गई थी, जिसमें चार भारतीय नागरिक शामिल थे। सड़कों पर सुरक्षा मानकों को लेकर प्रशासन लगातार सतर्कता बरतने की अपील करता रहा है।
#TrafficUpdate | A vehicle fire on Sheikh Mohammed bin Zayed Road, past Al Qusais Cemetery, in the direction of the Emirate of Sharjah. Expect delays and drive carefully. pic.twitter.com/ReUWpSAh3o
— Dubai Policeشرطة دبي (@DubaiPoliceHQ) November 23, 2026
भारतीय महिला हॉकी का स्वर्णिम दिन: चीन को रौंदा और रचा इतिहास, पहली बार पहुंची वर्ल्ड रैंकिंग में नंबर 5 पर
भारत में पाकिस्तानी सीरीज का विरोध: फवाद-माहिरा की जो बचे हैं संग समेट लो पर उठे सवाल
दिल्ली की हवा फिर जहरीली: अगले 6 दिनों तक बेहद खराब एक्यूआई का अलर्ट, सांस लेना होगा मुश्किल
पिता की सुरक्षा जानबूझकर हटाई गई ताकि हत्या हो सके : सोनिया संग बातचीत में राहुल गांधी का बड़ा खुलासा
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: रामायण की रफ़्तार धीमी, 1000 करोड़ के क्लब से बस कुछ कदम दूर
महाराष्ट्र में शुष्क मौसम का मिजाज: मुंबई में बढ़ेगी उमस, नागपुर की हवा हुई जहरीली
53 गेंद, 204 रन और 28 छक्के: वैभव सूर्यवंशी की पारी देख हैरान हुए सहवाग
मैं माफी मांगता हूं : अविनाश मिश्रा ने तोड़ी चुप्पी, ईशा सिंह से विवाद पर कबूली अपनी गलती
तलाक के बाद फिर मिले दिल: जापानी कपल ने लखनऊ के मंदिर में रचाई अनोखी शादी
अब पटरी पर दौड़ेगी देश की पहली बुलेट ट्रेन: जानें कब शुरू होगा सफर और क्या है नई डेडलाइन