भारतीय महिला हॉकी टीम के लिए 24 नवंबर का दिन ऐतिहासिक रहा। टीम ने न केवल मैदान पर दमदार प्रदर्शन किया, बल्कि वैश्विक रैंकिंग में भी एक नया मुकाम हासिल कर लिया है।
चीन के खिलाफ ऐतिहासिक जीत महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम ने ओलंपिक रजत पदक विजेता चीन को 6-2 से करारी शिकस्त दी। यह टूर्नामेंट में भारत की लगातार चौथी जीत है। चीन के खिलाफ भारत की यह अब तक की सबसे बड़ी जीत मानी जा रही है।
दीपिका की हैट्रिक का कमाल भारतीय स्टार खिलाड़ी दीपिका मैच की शुरुआत से ही लय में दिखीं। उन्होंने पहले, छठे और 14वें मिनट में लगातार गोल कर अपनी हैट्रिक पूरी की। इसके अलावा लालरेमसियामी (19वें), नेहा (22वें) और साक्षी राणा (38वें मिनट) ने गोल दागकर टीम की जीत पक्की की। चीन की ओर से फेंग किंगमियाओ और चेन टोंग ने गोल किए, लेकिन वे भारतीय आक्रमण के आगे टिक नहीं सके।
रैंकिंग में रचा नया इतिहास मैदान पर जीत का जश्न थमा भी नहीं था कि टीम के लिए एक और बड़ी खबर आई। भारतीय महिला हॉकी टीम ने पहली बार एफआईएच (FIH) विश्व रैंकिंग में पांचवां स्थान हासिल कर लिया है। अक्टूबर 2003 में जब से विश्व रैंकिंग की शुरुआत हुई है, यह भारत की अब तक की सर्वोच्च रैंकिंग है।
लगातार मेहनत का फल इससे पहले भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन छठा स्थान था, जो टीम ने 2022 और 2023 में हासिल किया था। 2018 विश्व कप के बाद नौवें और तोक्यो ओलंपिक के बाद आठवें स्थान पर रहने वाली भारतीय टीम ने पिछले कुछ वर्षों में अपने खेल को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है।
लगातार शानदार प्रदर्शन के दम पर अब भारतीय महिला हॉकी टीम दुनिया की शीर्ष 5 टीमों में शामिल हो गई है, जो खेल की दुनिया में भारत के बढ़ते दबदबे को दर्शाता है।
𝐀 𝐍𝐄𝐖 𝐇𝐈𝐆𝐇 𝐅𝐎𝐑 𝐈𝐍𝐃𝐈𝐀𝐍 𝐖𝐎𝐌𝐄𝐍’𝐒 𝐇𝐎𝐂𝐊𝐄𝐘! 🇮🇳📈
— Hockey India (@TheHockeyIndia) November 24, 2026
Congratulations to the Indian Women’s Hockey Team on climbing to World No. 5 in the latest FIH World Rankings, achieving their highest-ever ranking since the rankings were introduced in October 2003! 👏🏑… pic.twitter.com/c27gEnjqm7
कैबिनेट मंत्री ने TI से कहा- व्यापारियों ने मुझे बंधक बना लिया, छुड़ाने पुलिस भेजिए , वायरल वीडियो से हड़कंप
तुर्किये का आसमान फिर हुआ लाल: ट्रेनिंग के दौरान हेलीकॉप्टर क्रैश, 5 जांबाजों की मौत
150 ग्राम के पंछी की बुलेट ट्रेन जैसी रफ्तार: 101 घंटे में बिना रुके तय की 5700 किमी की दूरी
काश मैं विजय माल्या होता! : लंदन जाने से रोके जाने पर CJP प्रवक्ता का सरकार पर तीखा हमला
फिर होगी IND vs PAK की जंग? एशिया कप राइजिंग स्टार्स के फाइनल में बदले की बिसात!
दिल्ली के कैफे में सहकर्मियों ने ही लूटी अस्मत: 22 वर्षीय युवती से गैंगरेप, महिला सहित 3 गिरफ्तार
रामायण फिल्म विवाद: नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा पर फंसी कानूनी तलवार, हिंदू संगठन ने दर्ज कराई FIR
बाबा बागेश्वर के मंच पर मनीष सिसोदिया: विजेता दहिया का फूटा गुस्सा, कहा- शर्म आनी चाहिए
ईशा सिंह से ब्रेकअप पर अविनाश मिश्रा का बड़ा खुलासा, वीडियो जारी कर मांगी माफी
नानी से सीखी रेसिपी और इटली की गलियां , प्रियंका गांधी ने साझा की अपनी जड़ों की अनकही यादें