अमृतसर: सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव जी का 557वां प्रकाश पर्व पूरी श्रद्धा और भव्यता के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर अमृतसर का स्वर्ण मंदिर (गोल्डन टेंपल) अलौकिक रोशनी से जगमगा उठा है।
आस्था का केंद्र बना स्वर्ण मंदिर पूरे मंदिर परिसर को रंग-बिरंगी लाइटों और फूलों से बेहद खूबसूरती से सजाया गया है। पवित्र सरोवर के चारों ओर भारी संख्या में श्रद्धालु जुटे हैं, जो इस पावन दिन पर डुबकी लगा रहे हैं और गुरु साहिब के प्रति अपनी आस्था प्रकट कर रहे हैं। रात के समय आसमान में हो रही आतिशबाजी ने पूरे माहौल को और भी दिव्य बना दिया है।
अमिट है गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं कार्तिक पूर्णिमा के दिन मनाया जाने वाला यह पर्व गुरु नानक देव जी के एक ओंकार , प्रेम, एकता और निस्वार्थ सेवा के संदेश को याद दिलाता है। उन्होंने पूरी दुनिया को समानता और मानवता का मार्ग दिखाया, जो आज भी लाखों लोगों के जीवन का आधार है।
प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति ने दी शुभकामनाएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस विशेष अवसर पर देशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने संदेश में कहा कि गुरु साहिब की शिक्षाएं मानवता का मार्गदर्शन करती हैं और हमें दया व एकजुटता पर आधारित समाज बनाने के लिए प्रेरित करती हैं।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भी इस पावन पर्व पर सभी को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने लोगों से गुरु नानक देव जी के आदर्शों—समानता, सद्भाव और करुणा को अपने जीवन में उतारने और मानवता की निस्वार्थ सेवा करने का संकल्प लेने की अपील की है।
*Warm greetings on the auspicious occasion of Sri Guru Nanak Dev Ji s Parkash Purab.
— Narendra Modi (@narendramodi) November 24, 2026
His timeless teachings continue to guide humanity.
May his message inspire us to build a society rooted in kindness, togetherness and the welfare of all.
ਸ਼੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਨਾਨਕ ਦੇਵ ਜੀ ਦੇ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਪੁਰਬ… pic.twitter.com/7lyBgCqjv0
न्यूयॉर्क मेयर के भाषण के पीछे खड़ा शख्स या एलियन ? वायरल वीडियो ने इंटरनेट पर मचाया हड़कंप
बदल गई टाइमिंग! UAE के खिलाफ नए समय पर उतरेगी टीम इंडिया, सेमीफाइनल का टिकट पक्का करने पर नजर
प्रधानमंत्री मोदी का डिप्लोमेसी मास्टरस्ट्रोक: बालेन शाह की तारीफ, नेपाल को 24 हजार करोड़ का तोहफा
बाबा रामदेव का बागेश्वर धाम सरकार पर तीखा प्रहार: पाखंडी, पहले खुद को बचा ले
IND vs NZ: खराब फील्डिंग से भारत ने गंवाया मौका, डेरिल मिचेल को मिले 3 जीवनदान
IND A vs UAE: हार के बाद भी सेमीफाइनल में जगह बना सकती है टीम इंडिया, जानें क्या है पूरा गणित
पंचायत 5 का ट्रेलर रिलीज: फुलेरा में मची सत्ता की खलबली, सचिव जी की बढ़ी मुश्किलें
पंजाब में BJP-अकाली गठबंधन पर बरसे सचिन पायलट, बताया राजनीतिक अवसरवादिता
फुटपाथ पर बाइक दौड़ाने वालों को लड़कियों ने सिखाया सबक, वीडियो देख लोग बोले- इन्हें अवॉर्ड मिलना चाहिए
अनिरुद्ध-काव्या के रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा: धोनी से लेकर रश्मिका-विजय तक बने आकर्षण का केंद्र