भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले दूसरे टेस्ट मुकाबले से पहले कीवी टीम की मुश्किलें बढ़ गई हैं। टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज ब्लेयर टिकनर चोट के कारण पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं।
न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने आधिकारिक बयान जारी कर बताया कि वेलिंगटन में ट्रेनिंग सेशन के दौरान टिकनर को हैमस्ट्रिंग इंजरी हुई है। इस चोट के चलते वह 27 नवंबर से क्राइस्टचर्च के हेगली ओवल में शुरू होने वाले निर्णायक टेस्ट मैच के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे।
टिकनर के बाहर होने के बाद न्यूजीलैंड ने मैट फिशर को टीम में जगह दी है। फिशर ने इस साल काउंटी क्रिकेट में सरे के लिए खेलते हुए शानदार प्रदर्शन किया है और 5 मैचों में 19 विकेट चटकाए हैं। उम्मीद है कि वह आज ही टीम के साथ क्राइस्टचर्च में जुड़ जाएंगे।
माना जा रहा था कि पिछले टेस्ट में जैकब डफी के महंगे प्रदर्शन के बाद टीम प्रबंधन टिकनर को प्लेइंग इलेवन में मौका देने पर विचार कर रहा था। डफी ने पहले टेस्ट की एक पारी में 33 ओवर गेंदबाजी करते हुए 201 रन लुटाए थे। टिकनर की अनुपस्थिति अब टीम कॉम्बिनेशन के लिए एक बड़ी चुनौती बन गई है।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ था। आखिरी दिन न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने जुझारू खेल दिखाते हुए हार को टाल दिया था। अब 27 नवंबर से शुरू होने वाला दूसरा टेस्ट मैच सीरीज का फैसला करेगा।
न्यूजीलैंड की अपडेटेड टीम: टॉम लाथम (कप्तान), डेवोन कॉनवे, हेनरी निकल्स, रचिन रवींद्र, डेरिल मिशेल, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, नाथन स्मिथ, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, जैकब डफी, मैट फिशर, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट और विल यंग।
An update to the squad ahead of the second Test against India starting on Friday at Hagley Oval.
— BLACKCAPS (@BLACKCAPS) November 23, 2026
Wishing Ticks all the best with his recovery 🖤 #NZvIND | 📸 = @PhotosportNZ pic.twitter.com/3dP49g29lv
एलियन जैसी हरकतें ... मेयर के पीछे खड़े शख्स के अजीब चेहरे और आंखों की हलचल देख इंटरनेट हैरान
अयोध्या से जनकपुर: अब 4 दिन का सफर 19 घंटे में, जानिए नई सरयू कमला एक्सप्रेस की पूरी जानकारी
अयोध्या से जनकपुर: अब 19 घंटे में पूरा होगा प्रभु श्रीराम का सफर, सरयू-कमला एक्सप्रेस को मिली हरी झंडी
दिल्ली-यूपी में बढ़ेगी ठिठुरन, दक्षिण के 8 राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट: जानें अपने शहर का हाल
लोकनिवास में गूंजा सरबत दा भला का संदेश: PM मोदी ने शबद कीर्तन में टेका मत्था
पंचायत के बिनोद ने बदली किस्मत: रातों-रात घर-घर में कैसे मिली पहचान?
बिग बॉस 20: सलमान खान का बड़ा ऐलान, काजी तौकीर और अरिश्फा की चमकी किस्मत!
चुनाव हारते ही अंधेरे में डूबे गांव, प्रचार में लगी स्ट्रीट लाइटें रातों-रात उखड़ीं
शादी के घर में हाथियों का तांडव: मेहमानों का खाना चट कर तोड़े घर, दहशत में ग्रामीण
सिर्फ सिराज की कमी नहीं, धोनी वाले तेवर क्यों मिस कर गई टीम इंडिया? 15 ओवर पहले हाथ मिलाना पड़ा भारी!