अयोध्या और जनकपुर के बीच सीधी रेल सेवा का आगाज भगवान राम की नगरी अयोध्या और माता सीता की जन्मस्थली जनकपुर धाम अब रेल मार्ग से सीधे जुड़ गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने संयुक्त रूप से सरयू कमला एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह भारत और नेपाल के बीच चलने वाली दूसरी ट्रेन है। इससे पहले बिहार के जयनगर और कुर्था के बीच DMU ट्रेन का संचालन पहले से ही हो रहा है।
पौराणिक यात्रा अब सिर्फ 19 घंटे में वाल्मीकि रामायण के अनुसार, राजा दशरथ की बारात को अयोध्या से जनकपुर पहुँचने में 4 दिन का समय लगा था। अब आधुनिक तकनीक की बदौलत यह ऐतिहासिक सफर महज 19 घंटे में पूरा हो जाएगा। सरयू-कमला एक्सप्रेस (15595/15596) साप्ताहिक रूप से चलेगी। अयोध्या कैंट से यह ट्रेन हर सोमवार को रवाना होगी, जबकि जनकपुर धाम से वापसी के लिए यह हर शनिवार को चलेगी।
10 प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी ट्रेन यह ट्रेन उत्तर प्रदेश और बिहार के 10 मुख्य स्टेशनों पर रुकेगी। इनमें अयोध्या धाम, मनकापुर, बस्ती, गोरखपुर, नरकटियागंज, रक्सौल, सीतामढ़ी, शिशो, मधुबनी और जयनगर शामिल हैं। जयनगर से यह ट्रेन अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर जयनगर-कुर्था-बिजलपुरा रेल मार्ग के जरिए जनकपुर धाम पहुंचेगी।
जयनगर में होगी कड़ी सुरक्षा जांच चूंकि यह एक अंतरराष्ट्रीय ट्रेन है, इसलिए जयनगर स्टेशन पर सुरक्षा जांच अनिवार्य है। जनकपुर से आते समय ट्रेन यहां एक घंटा और अयोध्या से जाते समय दो घंटे रुकेगी। यात्रियों को अपना वैध पहचान पत्र हमेशा साथ रखना होगा। रेलवे ने भारत और नेपाल के यात्रियों के लिए अलग-अलग रिजर्वेशन चार्ट की व्यवस्था की है, जिसमें नागरिकता संबंधी विवरण सुरक्षित रखे जाएंगे।
सिर्फ कंफर्म टिकट पर ही मिलेगी एंट्री यात्रियों को ध्यान रखना होगा कि इस ट्रेन में RAC या वेटिंग टिकट की कोई सुविधा नहीं है। सफर के लिए सिर्फ कंफर्म टिकट होना अनिवार्य है। इसके अलावा, वरिष्ठ नागरिकों या दिव्यांगों के लिए इस ट्रेन में किसी तरह का अलग कोटा नहीं रखा गया है।
ट्रेन की कोच संरचना 17 कोच वाली इस ट्रेन में जनरल और फर्स्ट एसी कोच नहीं हैं। इसमें 8 एसी (6 थर्ड एसी और 2 सेकेंड एसी) और 7 स्लीपर कोच लगाए गए हैं। बाकी 2 कोच गार्ड, लगेज और पैंट्री की सुविधा के लिए आरक्षित हैं। 28 नवंबर 2026 से इस ट्रेन का नियमित संचालन आम यात्रियों के लिए शुरू हो जाएगा।
*माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi और नेपाल के माननीय प्रधानमंत्री श्री @PM_nepal ने सरयू-कमला एक्सप्रेस का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। यह नई रेल सेवा दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक संबंधों और रेल कनेक्टिविटी को और मजबूत करेगी।#IndiaNepalRailConnectivitypic.twitter.com/CbA94P9YE8
— Ministry of Railways (@RailMinIndia) November 23, 2026
तमिलनाडु की राजनीति में हलचल: CM विजय ने बुलाई सहयोगी दलों की अहम बैठक, किन मुद्दों पर होगी चर्चा?
अगर वो 2 ओवर और रुक जाते तो जीत जाते : पाकिस्तान से हार के बाद तिलक वर्मा का बड़ा बयान
22 हजार के सूट पर बवाल: पत्नी से झगड़ा हुआ तो पति ने जला दी घर के लिए जोड़ी जमा-पूंजी
क्या बिसलेरी के पानी में है जहर? FSSAI के सेफ्टी टेस्ट में दो बार फेल हुआ सैंपल
जाम की कतार, फिर भी सन्नाटा! आइजोल के ट्रैफिक अनुशासन ने जीता आनंद महिंद्रा का दिल
कोरिया: बाजार जा रहे व्यापारियों के सामने अचानक आया जंगली हाथी, जान बचाने के लिए वाहन से कूदे लोग
एमपी में इतिहास की गुत्थी सुलझाएगी नई लैब: 10 लाख साल पुरानी चीजों की उम्र का चलेगा पता
शादी के घर में हाथियों का तांडव: मेहमानों का खाना चट कर तोड़े घर, दहशत में ग्रामीण
ऋण ऐसा जिसे चुकाना नामुमकिन : मां के नाम सीएम योगी का भावुक पत्र, याद किया भिक्षा का वह मार्मिक प्रसंग
झारखंड: खेतों में लड़की को बेरहमी से पीटता युवक, वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप