प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को लखनऊ में पांचवें राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह के दौरान सोने की कीमतों में आई गिरावट पर चर्चा की। उन्होंने दावा किया कि उनकी अपील का असर हुआ है और देशवासियों ने समझदारी दिखाते हुए गैर-जरूरी सोना खरीदने से परहेज किया है।
लोगों ने मानी मेरी बात पीएम मोदी ने बताया कि जब भी वे लोगों से मिलते हैं, तो कई नागरिक उन्हें बताते हैं कि उनकी सलाह मानकर उन्होंने सोना नहीं खरीदा, जिससे उनके काफी पैसे बचे। उन्होंने इसे सामूहिक हित के लिए देशवासियों की जागरूकता बताया।
शास्त्री जी से की तुलना प्रधानमंत्री ने अपनी इस अपील की तुलना पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 1965 की उस ऐतिहासिक अपील से की, जिसमें उन्होंने खाद्यान्न संकट के दौरान लोगों से एक समय का भोजन छोड़ने का आग्रह किया था। पीएम ने कहा कि आज का भारत भी राष्ट्रहित में अपनी आदतों में बदलाव करने के लिए पूरी तरह तैयार है।
कितना सस्ता हुआ सोना? आंकड़ों पर गौर करें तो 9 मई को दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 15,250 रुपये प्रति ग्राम थी। 21 नवंबर तक यह गिरकर 12,523 रुपये प्रति ग्राम पर आ गई। यानी महज कुछ महीनों में प्रति ग्राम सोने की कीमतों में 2,727 रुपये की कमी दर्ज की गई है।
आयात में 40 प्रतिशत की भारी गिरावट सरकारी आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल से अक्टूबर 2026 के बीच भारत का सोने का आयात करीब 40 प्रतिशत तक घट गया है। पिछले साल इस अवधि में आयात 41.24 अरब डॉलर था, जो इस साल घटकर 24.78 अरब डॉलर रह गया। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल की रिपोर्ट भी मानती है कि जुलाई-सितंबर 2026 में भारत की सोने की मांग में 29 प्रतिशत की गिरावट आई है।
क्यों की थी सोना न खरीदने की अपील? मई में पश्चिम एशिया में तनाव और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के कारण विदेशी मुद्रा भंडार पर दबाव बढ़ गया था। बड़ी मात्रा में विदेशी मुद्रा सोने के आयात में खर्च होती है। इसी दबाव को कम करने के लिए पीएम मोदी ने देशवासियों से विदेशी मुद्रा बचाने और राष्ट्रीय हित में गैर-जरूरी सोना न खरीदने का आग्रह किया था। हालांकि, विशेषज्ञों का मानना है कि इस गिरावट के पीछे अंतरराष्ट्रीय बाजार की स्थितियां भी एक प्रमुख कारक रही हैं।
*VIDEO | Lucknow: “ A year back, I urged people not to buy gold; they heeded my advice, its price has fallen”, says PM Modi.
— Press Trust of India (@PTI_News) November 21, 2026
(Source: PM Modi’s YT)
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/d8jp61yd2p) pic.twitter.com/1Xa4uQxOU2
ध्रुव जुरेल बने सुपरमैन : एक हाथ से लपका जादुई कैच, वीडियो देख दंग रह गए फैंस
ग्लोबल पीस ऑनर्स में रणवीर का सचिन को सम्मान, शाहरुख की भावुक कविता ने जीता दिल
बुलंदशहर में रोंगटे खड़े करने वाली वारदात: 3 साल की मासूम की तंत्र-मंत्र के लिए हत्या, अंगुलियां काटकर निकाला खून
जरूरत के समय साथ खड़े रहना ही असली सीख , मुलायम सिंह यादव की जयंती पर भावुक हुए अखिलेश
बिहार का संकल्प: गुरु गोविंद सिंह जी के 360वें प्रकाश पर्व के लिए जी आयां नू की गूंज
मैक्सिको में खूनी तांडव: ड्रग लॉर्ड अल चापो इसिद्रो की गिरफ्तारी के बाद सिनालोआ में युद्ध जैसे हालात, 11 की मौत
पुतिन क्यों हुए भारत के मुरीद? PM मोदी से बातचीत का जिक्र कर रूसी राष्ट्रपति ने खोली दिल की बात
रिश्वत के नोट नाली में बहाए: GST अफसर के घर ACB की रेड में मिला कैश का ढेर
मौसम का मिजाज: 11 राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-यूपी में बढ़ेगी सुबह-शाम की ठिठुरन
लद्दाख का लोकतंत्र: वोट के लिए लेह से गांव तक दौड़ पड़ीं स्टैनजिन पद्मा, रिकॉर्ड मतदान से उत्साह