मैक्सिको के उत्तरी-पश्चिमी राज्य सिनालोआ में उस समय हालात बेकाबू हो गए, जब एफबीआई (FBI) के मोस्ट वांटेड ड्रग लॉर्ड फाउस्टो इसिद्रो मेजा फ्लोर्स, जिसे अल चापो इसिद्रो के नाम से जाना जाता है, को सुरक्षा बलों ने गिरफ्तार किया। इस गिरफ्तारी के तुरंत बाद कार्टेल के गुर्गों ने खूनी तांडव शुरू कर दिया, जिसमें अब तक 11 लोगों की जान जा चुकी है।
ऑपरेशन और गिरफ्तारी शुक्रवार, 20 नवंबर को एक संयुक्त ऑपरेशन में मैक्सिको की सेना, नेशनल गार्ड और अमेरिकी खुफिया एजेंसियों ने गुआसावे इलाके में धावा बोला। 44 वर्षीय फ्लोर्स को उसके दो शीर्ष सहयोगियों के साथ दबोच लिया गया। फ्लोर्स पर कोकीन, हेरोइन और फेंटेनाइल जैसे नशीले पदार्थों की तस्करी का आरोप है। एफबीआई ने उसकी गिरफ्तारी के लिए 5 मिलियन डॉलर का इनाम रखा था।
सड़कों पर आगजनी और हवाई फायरिंग गिरफ्तारी के बाद कार्टेल के बंदूकधारियों ने सुरक्षा बलों पर विस्फोटकों और अत्याधुनिक हथियारों से हमला बोल दिया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में सैन्य हेलीकॉप्टर कम ऊंचाई पर उड़ते और संदिग्धों के ठिकानों पर मिनीगन से फायरिंग करते नजर आ रहे हैं। जवाब में, कार्टेल सदस्यों ने कई हाइवे पर ट्रकों और कारों में आग लगा दी और रास्तों को पूरी तरह ब्लॉक कर दिया।
बेसबॉल मैच के दौरान मची अफरातफरी हिंसा का खौफ खेल के मैदान तक भी पहुंचा। गुआसावे के कुरोडा पार्क में चल रहे प्रोफेशनल बेसबॉल मैच के दौरान गोलियों की आवाज सुनकर खिलाड़ी और दर्शक दहशत में आ गए। जान बचाने के लिए खिलाड़ी डगआउट की ओर भागते देखे गए। सुरक्षा स्थितियों को देखते हुए मैक्सिकन पैसिफिक लीग ने मैच को तुरंत रद्द कर दिया।
इलाके में अलर्ट जारी फिलहाल सिनालोआ प्रशासन ने नागरिकों के लिए हाई अलर्ट जारी किया है। सुरक्षा बलों ने लोगों से अपील की है कि वे अपने घरों के अंदर रहें और प्रभावित सड़कों पर जाने से बचें। सुरक्षा बल अभी भी उन इलाकों में गश्त कर रहे हैं जहां कार्टेल ने गाड़ियां जलाकर रास्ते बंद किए थे। स्थिति को पूरी तरह सामान्य करने की कोशिशें तेज कर दी गई हैं।
🚨 BREAKING: Mexican Special Forces CAPTURE cartel kingpin “Chapo Isidro,” one of the FBI’s TEN MOST WANTED!
— Ryan Fournier (@RyanAFournier) November 21, 2026
A massive gunfight ERUPTED in Sinaloa as cartel gunmen torched vehicles and blocked roads.
He had a $5 MILLION bounty on his head!
Another cartel boss TAKEN DOWN!…
ध्रुव जुरेल बने सुपरमैन : एक हाथ से लपका जादुई कैच, वीडियो देख दंग रह गए फैंस
नींद ने ली 9 जिंदगियां: खाटू श्याम से लौट रहे महाराष्ट्र के एक ही परिवार का राजस्थान में भीषण एक्सीडेंट
बुलेट ट्रेन का सपना हुआ साकार: सूरत-बिलिमोरा ट्रैक पर दौड़ा 25 केवी करंट
अमेरिका: 200 करोड़ की ट्रेन डकैती का पर्दाफाश, खुद के बनाए वीडियो से फंसे आरोपी
वेलिंगटन टेस्ट: भारत जीत की दहलीज पर, कीवी टीम को पारी की हार से बचने की चुनौती
ऋषभ पंत का ऐतिहासिक धमाका: न्यूजीलैंड में शतक जड़ने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर बने
जसप्रीत बुमराह का खौफ: टॉम लैथम को लगातार दूसरी बार बनाया शून्य का शिकार
बहरीन में अमेरिकी ठिकानों पर ईरान का मिसाइल हमला, रडार सिस्टम तबाह
सिंबायोसिस दीक्षांत समारोह: उपराष्ट्रपति का आह्वान, ज्ञान को राष्ट्र निर्माण की शक्ति बनाएं
अस्पताल का वार्ड बना शिकारगाह: सोते हुए महिला से छेड़छाड़, आरोपी फरार