मेक्सिको में ड्रग माफियाओं के खिलाफ एक बड़ा और खतरनाक ऑपरेशन अंजाम दिया गया है। अमेरिका की मोस्ट वांटेड सूची में शामिल कुख्यात ड्रग लॉर्ड फॉस्टो इसिड्रो मेज़ा फ्लोरेस, जिसे अल चापो इसिड्रो के नाम से जाना जाता है, को मेक्सिकन सुरक्षा बलों ने गिरफ्तार कर लिया है। इस गिरफ्तारी के बाद पूरे इलाके में हिंसा भड़क गई।
50 लाख डॉलर का था इनाम अल चापो इसिड्रो दुनिया के सबसे खतरनाक अपराधियों में से एक था। उस पर अमेरिका में हेरोइन, कोकीन, फेंटेनाइल और मेथ जैसे जानलेवा नशीले पदार्थों की बड़े पैमाने पर तस्करी करने का आरोप है। उसके सिर पर अमेरिकी सरकार ने 50 लाख डॉलर का इनाम रखा था। वह बेल्ट्रान लेयवा ड्रग कार्टेल का प्रमुख नेता है।
अमेरिकी खुफिया जानकारी बनी आधार अमेरिकी खुफिया एजेंसियों द्वारा लंबे समय तक निगरानी के बाद उसका सही ठिकाना पता चला। यह जानकारी तुरंत मेक्सिको सरकार के साथ साझा की गई। उसे पकड़ने के लिए मेक्सिको ने अपनी एलिट फोर्स और सेना को तैनात किया। ऑपरेशन इतना संवेदनशील था कि इसकी योजना बेहद गुप्त रखी गई थी।
बेसबॉल मैच के बीच गोलियों की गूंज पकड़े जाने के डर से अल चापो के गुर्गों ने भीषण प्रतिरोध किया। जिस समय सेना कार्रवाई कर रही थी, पास ही एक बेसबॉल मैच चल रहा था। अचानक हुई भारी गोलीबारी और धमाकों से स्टेडियम में भगदड़ मच गई। लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए। कार्टेल के सदस्यों ने सड़कों पर गाड़ियां फूंक दीं और कई रास्तों को ब्लॉक कर दिया।
हेलीकॉप्टर पर दागीं गोलियां कार्रवाई के दौरान सुरक्षा बलों के हेलिकॉप्टरों को निशाना बनाकर भी ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। जवाब में मेक्सिकन वायु सेना ने ब्लैक हॉक हेलिकॉप्टरों से मिनिगन्स के जरिए जवाबी कार्रवाई की। रात भर चले इस ऑपरेशन के बाद सुरक्षा बल आखिरकार अल चापो इसिड्रो तक पहुंचने में कामयाब रहे।
मेक्सिको सिटी ले जाया गया अपराधी गिरफ्तारी के बाद अल चापो और उसके कुछ अन्य सहयोगियों को कड़ी सुरक्षा के बीच वायु सेना के विमान से मेक्सिको सिटी ले जाया गया। हालांकि सरकार ने इस ऑपरेशन में अमेरिका के साथ हुए तालमेल पर अधिक जानकारी नहीं दी है, लेकिन यह साफ है कि दोनों देशों की खुफिया सांठगांठ ने ड्रग माफियाओं की कमर तोड़ दी है। फिलहाल, सिनालोआ में तनाव बरकरार है।
? BREAKING OVERNIGHT: Mexican Air Force Black Hawks unleashed MINIGUN fire on cartel gunmen in Guasave, Sinaloa, after Mexico captured one of the Trump FBI s 10 Most Wanted fugitives GOOD! Time for AMERICAN justice ? Cartel boss Fausto Isidro Meza Flores, known as El Chapo Isidro, was taken down by Mexican special forces working with U.S. intelligence The FBI had a $5 MILLION reward on him Cartel gunmen torched trucks, blocked highways and terrorized locals Keep the pressure on. Hunt them ALL down! And Sheinbaum should let the US military do it directly! https://t.co/edjLUENBzx
— Eric Daugherty (@EricLDaugh) November 21, 2026
भारत को देखिए : ट्रंप ने अपने ही फेडरल रिजर्व के खिलाफ खोला मोर्चा, ब्याज दरों पर उठाए गंभीर सवाल
बिग बॉस 20: राशन चोरी का इल्जाम, काजी का नया अवतार और उदिति की रैंकिंग ने घर में मचाया बवाल
भारत को साइड प्लेयर बताने पर मचा सियासी घमासान, विदेश नीति पर राहुल गांधी और भाजपा आमने-सामने
लद्दाख चुनाव में वोट चोरी का आरोप: सज्जाद करगिली ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल
बीजापुर में 16 करोड़ का पौध घोटाला : भारी अंतर से खरीदे गए पौधे, विधायक ने मांगी जांच
गोल्डी बराड़ पर अमेरिका ने कसा शिकंजा: FBI की मोस्ट वॉन्टेड सूची में शामिल, करोड़ों का इनाम घोषित
शुभमन गिल चूके शतक, धोनी-कोहली वाली अनचाही लिस्ट में जुड़े!
दादा साहब फाल्के अवॉर्ड्स 2026: धुरंधर का जलवा, रणवीर सिंह से लेकर टेलर स्विफ्ट तक का रहा दबदबा
कांग्रेस में वापसी चाहती हैं पद्मजा? दीप्ति मैरी वर्गीज ने रखी बड़ी शर्त
तालियां हो गईं, लेकिन बात बाकी है : पीएम मोदी ने छात्रों को दी राष्ट्र-निर्माण की नई दिशा