उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। सर्किट हाउस में एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी को पुलिसकर्मियों ने गलती से गार्ड ऑफ ऑनर दे दिया, जिसके बाद राज्य की राजनीति में खलबली मच गई है।
क्या थी चूक की असल वजह? जानकारी के अनुसार, सर्किट हाउस में सुप्रीम कोर्ट के एक जज के आगमन की तैयारी चल रही थी। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिसकर्मी गार्ड ऑफ ऑनर देने के लिए पूरी तरह मुस्तैद थे। इसी बीच ओवैसी का काफिला वहां पहुंच गया और भ्रम की स्थिति में पुलिसकर्मियों ने उन्हें ही सलामी दे दी।
ओवैसी की सफाई इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। विवाद बढ़ता देख ओवैसी ने खुद सफाई दी है। उन्होंने कहा, मुझे वहां खड़े होने के लिए कहा गया, तो मैं खड़ा हो गया। मुझे इस प्रोटोकॉल के बारे में कोई जानकारी नहीं थी।
सपा पर जमकर बरसे ओवैसी इस घटनाक्रम के इतर ओवैसी ने समाजवादी पार्टी (SP) पर तीखा हमला बोला। गठबंधन को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि अगर सपा को लगता है कि उनका गठबंधन भाजपा को हरा पाएगा, तो वे गलतफहमी में हैं। उन्होंने 2014 से 2024 तक के चुनावी नतीजों का हवाला देते हुए सपा को आईना दिखाया।
आरोप लगाने से पहले अपना रिकॉर्ड देखें ओवैसी ने सपा द्वारा उन पर (एआईएमआईएम) लगाए जाने वाले आरोपों का जवाब देते हुए तंज कसा। उन्होंने कहा, सपा ने खुद 13 राज्यों में 640 सीटों पर चुनाव लड़ा है। आपने आंध्र प्रदेश में भी किस्मत आजमाई। ओवैसी ने साफ किया कि विपक्ष की हार के लिए उन्हें जिम्मेदार ठहराना बेबुनियाद है।
प्रशासन पर उठ रहे सवाल फिलहाल, इस चूक के बाद सहारनपुर पुलिस सवालों के घेरे में है। वरिष्ठ अधिकारियों की ओर से अभी तक इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन प्रोटोकॉल में हुई इस बड़ी लापरवाही की जांच होने की संभावना जताई जा रही है। विपक्षी दलों ने भी इस मुद्दे को लेकर सरकार को घेरना शुरू कर दिया है।
*#WATCH | Saharanpur | AIMIM chief Asaduddin Owaisi says, ...The reality is this: if you believe that the alliance you are talking about can defeat the BJP—well, it won t be able to. Look at 2014, 2017, 2019, 2022, and 2024—and then you accuse us of going there to contest. The… pic.twitter.com/VanIVilK9Y
— ANI (@ANI) November 21, 2026
अमेरिका का बड़ा एक्शन: गोल्डी बराड़ अब FBI की टॉप 10 मोस्ट वांटेड सूची में, 8.5 करोड़ का इनाम
क्या सारा तेंदुलकर और राजवीर देओल करने जा रहे हैं शादी? सोशल मीडिया पर वायरल हुई खबरों का सच
मैंने मना किया तो लोगों ने उड़ाया मजाक, अब वही लोग मालामाल हैं : लखनऊ में बोले PM मोदी
हाथ में बंदूक, जुबान पर विवाद : बीजेपी विधायक टी. राजा सिंह की हिंदुओं से हथियार रखने की अपील
जहरीली शराब का काल: आखिर शरीर में कैसे जहर बन जाता है मेथनॉल?
दरभंगा-अमृतसर एक्सप्रेस में खाकी की शर्मनाक करतूत: छठ मनाकर लौट रही महिला को जड़ा थप्पड़, धक्का देकर ट्रेन से गिराया
IIT खड़गपुर के 75 साल: जहां स्वतंत्रता सेनानियों की जेल थी, वहां अब युवा गढ़ रहे नया भारत
राहुल गांधी के नोटबंदी-GST वाले बयान पर भड़का CAIT, सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने लिखा कड़ा पत्र
कल का मौसम: 15 राज्यों में बिगड़ेगा मिजाज, कहीं बर्फीली हवाएं तो कहीं चक्रवाती तूफान का अलर्ट
लद्दाख चुनाव में वोट चोरी का आरोप: सज्जाद करगिली ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल