लखनऊ में आयोजित कौशल दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई अहम मुद्दों पर अपनी बात रखी। इस दौरान उन्होंने अपनी पुरानी अपीलों, युवाओं के भविष्य और देश के गौरवशाली इतिहास का जिक्र किया।
सोने की खरीदारी पर बोले पीएम प्रधानमंत्री ने याद दिलाया कि एक साल पहले उन्होंने देशवासियों से अपील की थी कि यदि बहुत जरूरी न हो, तो सोना न खरीदें। पीएम ने कहा, उस समय कई लोगों ने मेरा मजाक उड़ाया था, लेकिन मुझे खुशी है कि मेरी बात मानकर लोगों ने सोना कम खरीदा, जिससे सोने के दाम टूट गए और लोगों के पैसे बचे।
सर्टिफिकेट नहीं, हुनर का दौर युवाओं को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि देश का भविष्य अब केवल डिग्री से नहीं, बल्कि हुनर से तय होगा। उन्होंने स्पष्ट कहा, लिख कर रख लीजिए, वक्त बदल रहा है। अब कागजी सर्टिफिकेट लेकर घूमने वालों से ज्यादा वैल्यू उन लोगों की होगी जिनके पास कौशल है। आने वाले समय में हुनरमंद लोगों की मांग तेजी से बढ़ने वाली है।
PSU बॉन्ड्स में निवेश को लेकर दी नसीहत पीएम ने 2023 में संसद में दी गई अपनी सलाह का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, उस समय मैंने लोगों से सरकारी PSU बॉन्ड्स में निवेश करने को कहा था। तब भी लोगों ने मजाक उड़ाया था, लेकिन आज इतिहास गवाह है कि जिन लोगों ने तब सलाह मानी, वे आज मालामाल हो गए हैं।
आक्रांताओं ने काटा था कारीगरों का अंगूठा देश के कौशल विकास पर बात करते हुए पीएम ने इतिहास की ओर इशारा किया। उन्होंने कहा कि बाहर से आए आक्रांताओं ने भारत की समृद्धि देखकर सबसे पहले हमारे कारीगरों और उनके हुनर पर चोट की। पीएम ने बताया कि उन लोगों ने कारीगरों के अंगूठे तक कटवा दिए थे, क्योंकि वे जानते थे कि भारत की ताकत और उसकी संपन्नता केवल यहां के लोगों के हाथों के हुनर में है।
बिहार के विकास पर दिया जोर इस दौरान प्रधानमंत्री ने बिहार में एनडीए सरकार की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि आज बिहार घोटालों और अपराधों की खबरों से बाहर निकल चुका है। अब राज्य को नीतीश सेतु जैसे विकास कार्यों और निवेश के लिए जाना जा रहा है, जो राज्य की बदलती छवि को दर्शाता है।
*#WATCH | Lucknow, Uttar Pradesh: Prime Minister Narendra Modi says, A year ago, I urged the countrymen: for one year, if it is not necessary, please do not buy gold. And I am happy, just as Lal Bahadur Shastri ji had asked the countrymen to skip one meal, and this country… pic.twitter.com/Iv5WM9JHvj
— ANI (@ANI) November 21, 2026
बैलाडीला में कुदरत का कहर या इंसानी लापरवाही? लैंडस्लाइड से तबाह हुआ जंगल, कंपनी की चुप्पी पर उठे सवाल
सोना मत खरीदो से PSUs बॉन्ड्स तक: PM मोदी की वो भविष्यवाणियां, जिन्होंने लोगों को किया मालामाल
रुको! GTA 6 में राघव चड्ढा का जलवा , AAP ने शेयर किया अनोखा AI वीडियो
पटना एयरपोर्ट पर दिखी मोदी-नीतीश की पुरानी केमिस्ट्री, गर्मजोशी से मिले दिग्गज नेता
बिग बॉस 20: राशन चोरी का इल्जाम, काजी का नया अवतार और उदिति की रैंकिंग ने घर में मचाया बवाल
IIT खड़गपुर के 75 साल: जहां स्वतंत्रता सेनानियों की जेल थी, वहां अब युवा गढ़ रहे नया भारत
बैलगाड़ी से बुलेट ट्रेन तक: IIT खड़गपुर की 75वीं सालगिरह पर बोले पीएम मोदी
ब्लाइंड क्रिकेट एशिया कप: बिना मैच खेले पाकिस्तान को ट्रॉफी, भारतीय टीम का जोरदार विरोध
क्रिकेट में जाति और धर्म का मुद्दा: इमरान मसूद के बाद राजेंद्र पाल गौतम का बड़ा दावा
भूतिया कार या सॉफ्टवेयर का खेल? बेसमेंट में पूरी रात बिना ड्राइवर खुद ही पार्क होती रहीं गाड़ियाँ