वॉशिंगटन: फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (FBI) ने भारतीय मूल के कुख्यात गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। उसे एजेंसी की टॉप 10 मोस्ट वांटेड भगोड़ों की सूची में शामिल कर लिया गया है।
8.5 करोड़ रुपये का इनाम FBI ने गोल्डी बराड़ की गिरफ्तारी या उसकी मौजूदगी के बारे में ठोस जानकारी देने वाले के लिए 1 मिलियन अमेरिकी डॉलर (लगभग 8.5 करोड़ रुपये) के इनाम की घोषणा की है। यह कदम उसके बढ़ते अंतरराष्ट्रीय अपराध नेटवर्क को रोकने के उद्देश्य से उठाया गया है।
उत्तर अमेरिका में फैला है नेटवर्क जांच एजेंसी के अनुसार, गोल्डी बराड़ लॉरेंस बिश्नोई के संगठित अपराध गिरोह (OCG) के उत्तरी अमेरिकी ऑपरेशंस का मुख्य सरगना है। वह अमेरिका और कनाडा में रहकर एक अंतरराष्ट्रीय आपराधिक सिंडिकेट चला रहा है, जो कई गंभीर वारदातों में शामिल है।
किन मुकदमों में है तलाश? गोल्डी बराड़ पर हत्या, हिंसक गोलीबारी, अपहरण, जबरन वसूली और नशीले पदार्थों की तस्करी जैसे गंभीर आरोप हैं। उस पर राजनीतिक और धार्मिक हस्तियों की हत्याओं को अंजाम दिलाने का भी आरोप है। एफबीआई ने अपनी रिपोर्ट में उसे अत्यंत खतरनाक बताया है।
भारत के लिए बड़ी राहत लंबे समय से गोल्डी बराड़ सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर था। पिछले कुछ वर्षों में भारत में हुई कई हाई-प्रोफाइल हत्याओं और आतंकी गतिविधियों में उसका नाम सामने आया था। अब एफबीआई के इस कड़े रुख के बाद बराड़ का बचना मुश्किल माना जा रहा है।
खबर अपडेट की जा रही है...
The FBI has added Satinderjeet Goldy Brar Singh Jr. to its Ten Most Wanted Fugitives list. Singh is the alleged North American leader of the Lawrence Bishnoi Organised Crime Group (OCG), a transnational criminal syndicate that has allegedly engaged in violent crimes across the… pic.twitter.com/XFUvh3nR5w
— ANI (@ANI) November 21, 2026
दिल्ली में गूंजा छत्तीसगढ़ का लोक संगीत, भारत मंडपम में बिखरे संस्कृति के रंग
पत्नी रो रही थी, पापा दुखी थे... : आरोपों के बीच गौतम गंभीर का वह फोन कॉल जिसने सरफराज खान को संभाला
नीतीश सेतु का नामकरण: भावुक हुए निशांत कुमार, पिता के 20 वर्षों के तप को बताया बिहार की प्रगति का आधार
बीच सड़क पर चिल्लाया अल्लाह हू अकबर , गिरफ्तार होने पर युवक ने दिया चौंकाने वाला तर्क
जीरकपुर एनकाउंटर: ASI इकबाल हत्याकांड का मुख्य शूटर हरप्रीत गिरफ्तार, होटल में प्रेमिका के साथ था मौजूद
कानूनी पचड़े में फंसीं दिग्गज बॉक्सर मैरी कॉम, पूर्व पति ने दायर किया मानहानि का केस
राजस्थान में बदलेगा मौसम का मिजाज: कोटा-उदयपुर में बारिश के आसार, सीकर-चूरू में बढ़ेगी कंपकंपी
इटली में महाहड़ताल : सड़कों पर उतरे लाखों मजदूर और छात्र, सरकार के खिलाफ फूंका बिगुल
समंदर में उड़ेगा भारत का पहला इलेक्ट्रिक जहाज: महाराष्ट्र में Candela P-12 का सफल परीक्षण
चलती ट्रेन में पुलिस की गुंडागर्दी: महिला को जड़ा जोरदार थप्पड़, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप