नई दिल्ली: SCO सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम में हिस्सा लेने के लिए पाकिस्तान के जलवायु परिवर्तन एवं पर्यावरण समन्वय मंत्री डॉ. मुसादिक मलिक आज दिल्ली पहुंच गए हैं। वे 20 से 22 नवंबर 2026 तक चलने वाले इस कार्यक्रम में पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे।
तीन साल बाद पहली यात्रा भारत और पाकिस्तान के बीच लंबे समय से जारी तनाव के बाद यह एक महत्वपूर्ण घटना है। तीन साल के अंतराल के बाद पाकिस्तान का कोई मंत्री भारत आया है। पिछली बार मई 2025 में पहलगाम आतंकी हमले के बाद दोनों देशों के बीच चार दिनों तक सीधा संघर्ष हुआ था, जिसके बाद से कूटनीतिक संबंधों में भारी गिरावट आई थी।
कांग्रेस का तीखा हमला पाकिस्तानी मंत्री के भारत आगमन पर कांग्रेस पार्टी ने केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया है। सोशल मीडिया पर एक तीखा बयान जारी करते हुए कांग्रेस ने इसे देश के साथ गद्दारी करार दिया है।
पार्टी ने आरोप लगाया कि जिस व्यक्ति का इतिहास भारत को धमकियां देने और आतंकवाद का समर्थन करने का रहा है, उसके लिए मोदी सरकार रेड कार्पेट बिछा रही है। कांग्रेस ने कहा, एक तरफ पाकिस्तान हमारे सैनिकों की हत्या करवा रहा है, दूसरी तरफ सरकार ऐसे मंत्री की आवभगत में लगी है।
भारत को दी थी हाथ काटने की धमकी विवाद का मुख्य कारण डॉ. मुसादिक मलिक के हालिया बयान हैं। जून 2026 में सिंधु जल संधि को लेकर भारत को चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा था, जो भी पाकिस्तान के पानी को हाथ लगाएगा, उसके हाथ काट दिए जाएंगे।
इसी बयान को आधार बनाकर विपक्ष का कहना है कि भारत विरोधी जहर उगलने वालों को दिल्ली में बुलाना देश की सुरक्षा और स्वाभिमान का अपमान है।
SCO फोरम का एजेंडा भले ही राजनीतिक गलियारों में विरोध हो रहा हो, लेकिन आधिकारिक तौर पर यह दौरा SCO सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम के तहत हो रहा है। इस मंच पर SCO सदस्य देशों के प्रतिनिधि सभ्यतागत विरासत, सांस्कृतिक संवाद और आपसी सहयोग जैसे विषयों पर चर्चा करेंगे। दिल्ली एयरपोर्ट पर पाकिस्तान के प्रभारी राजनयिक साद वाराइच ने डॉ. मलिक का स्वागत किया।
Pakistan s Federal Minister for Climate Change and Environmental Coordination, Dr Musadik Masood Malik, arrives in Delhi. He is leading the Pakistan delegation to the first SCO Civilisations Dialogue Forum, being held here from 20-22 November 2026.
— ANI (@ANI) November 20, 2026
(Pic: High Commission for… pic.twitter.com/TEv9HQ3K4s
रजाई में सोता है देश, -10 डिग्री में पत्थर बन जाती है फौजी की वर्दी! जवान का वीडियो देख नम हो जाएंगी आंखें
चक्रवात अकवान का तांडव शुरू: ओडिशा-आंध्र तट से टकराया तूफान, अगले 3 घंटे बेहद अहम
चक्रवात अकवान का लैंडफॉल शुरू: ओडिशा-आंध्र में मचा हड़कंप, उड़ानें रद्द और कोणार्क मंदिर बंद
वोट चोर विवाद पर रेवंत रेड्डी का पलटवार: PM मोदी पर लगाए गंभीर आरोप
राजा भैया ने पवन सिंह के हाथ से झपट्टा मार छीना माइक, मंच पर मचा बवाल तो लोगों ने पकड़े पेट
सिवनी पुलिस का शर्मनाक चेहरा: ASP के बंगले पर भेजने का आरोप, मची सियासी खलबली
राजा भैया और पवन सिंह का दिलचस्प वीडियो: मंच पर माइक छीनने के पीछे क्या थी वजह?
ट्रेन में चढ़ते ही महिला का फोन गायब, बेहद शातिराना तरीके से दिया चोरी को अंजाम
इंडियन ऑफ द ईयर 2026: फिल्म धुरंधर का जलवा, आदित्य धर बने साल के सबसे बड़े धुरंधर
क्या सोशल मीडिया की चमक इन्फ्लुएंसरों के लिए बन रही काल? अपराधियों के निशाने पर आने की इनसाइड स्टोरी