मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में है। जिले के पूर्व एएसपी दीपक मिश्रा पर लगे गंभीर आरोपों के बीच अब एक युवती का वीडियो सामने आया है, जिसने पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया है।
महिला TI पर गंभीर आरोप वायरल वीडियो में युवती बिलखते हुए न्याय की गुहार लगा रही है। उसका आरोप है कि जब वह अपनी शिकायत लेकर थाने पहुंची, तो महिला थाना प्रभारी ने उसकी मदद करने के बजाय उसे बेहद आपत्तिजनक सलाह दी। युवती का दावा है कि टीआई ने उससे कहा— जाओ, एएसपी के बंगले पर चले जाओ। इस बयान ने पुलिस की नैतिकता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
जिस्म और पैसों की भूख का दावा युवती ने वीडियो के जरिए पुलिस अधिकारियों पर शारीरिक और मानसिक शोषण के प्रयास के गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती ने आरोप लगाया कि पुलिस महकमे में कुछ लोग केवल पैसों के भूखे हैं, तो कुछ की नीयत खराब है। इस खुलासे के बाद सिवनी पुलिस की कार्यशैली पर आम जनता का भरोसा डगमगा गया है।
निलंबित ASP पहले से निशाने पर बता दें कि एएसपी दीपक मिश्रा पहले ही एक होटल में युवक-युवती को गांजा रखने की धमकी देने के वायरल वीडियो के बाद निलंबित चल रहे हैं। इस पूरे प्रकरण में अब तक कुल 7 पुलिसकर्मियों पर निलंबन की गाज गिर चुकी है, जिसमें हाल ही में यातायात प्रभारी विजय बघेल का नाम भी शामिल है।
जीतू पटवारी का सरकार पर निशाना इस घटना ने मध्य प्रदेश की राजनीति को गरमा दिया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर राज्य सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने गृह विभाग की विफलता पर सवाल उठाते हुए लिखा कि प्रदेश में बेटियां असुरक्षित हैं।
पटवारी ने मांग की है कि निलंबित एएसपी दीपक मिश्रा के पूरे कार्यकाल की गहन जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि क्या वे ऐसे वीडियो वायरल होने का इंतजार करती रहती है? आखिर पीड़िता के आंसुओं का हिसाब कौन देगा?
बढ़ता जा रहा है विवाद एक के बाद एक सामने आ रहे सबूतों और आरोपों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि सिवनी पुलिस का एक बड़ा धड़ा विवादों के केंद्र में है। सरकार के लिए यह मामला अब केवल प्रशासनिक नहीं, बल्कि राजनीतिक चुनौती बन गया है। फिलहाल, उच्चाधिकारियों की ओर से मामले की निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया गया है, लेकिन जनता अब ठोस कार्रवाई की मांग कर रही है।
*देश के सबसे अक्षम और असफल गृहमंत्री के कारण मेरे मध्य प्रदेश की बेटियां असुरक्षित हैं! - क्या नकारी मोहन सत्ता सिवनी जैसे वीडियो वायरल होने का इंतजार करती रहती है? - निलंबित ASP दीपक मिश्रा के पूरे कार्यकाल की जांच, पीड़िता के आंसुओं का हिसाब हो! @DGP_MP @AmitShah @DrMohanYadav51
— Jitendra (Jitu) Patwari (@jitupatwari) November 20, 2026
एनकाउंटर में ढेर हुआ दाऊद का गुर्गा और कपिल मिश्रा के दफ्तर के बाहर फायरिंग करने वाला नसीम दुर्रानी
संभल में तनाव: विवादित स्थल की ओर बढ़े संतों ने तोड़ी बैरिकेडिंग, पुलिस से हुई जोरदार धक्का-मुक्की
राजा भैया ने पवन सिंह के हाथ से झपट्टा मार छीना माइक, मंच पर मचा बवाल तो लोगों ने पकड़े पेट
जाको राखे साइयां मार सके न कोय! मासूम की जान बचाने के लिए देवदूत बनकर आया मोर
सावधान! UGC की ब्लैकलिस्ट जारी: देश में 32 फर्जी यूनिवर्सिटी, दिल्ली छात्रों के लिए सबसे बड़ा खतरा
प्रतापगढ़ में सियासी कुंभ : बाबा बागेश्वर की रामकथा में दिग्गज नेताओं का जमावड़ा
भारत में चीतों का कुनबा बढ़ा: बोत्सवाना की मादा चीता ने दिए 4 शावकों को जन्म, अब 62 हुई संख्या
पुतिन-ट्रंप-शी की बैठक पर घमासान: राहुल का पीएम मोदी पर तंज, बीजेपी का तीखा पलटवार
हिंदी नहीं आती? दाहोद में भूपेंद्र पटेल ने अपने आलोचकों का मुंह किया बंद
गोरखपुर: अखिलेश यादव के रोड शो में किशोर की मौत, आयोजकों पर दर्ज हुआ मुकदमा