लैंडफॉल की प्रक्रिया जारी चक्रवात अकवान ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, चक्रवात के लैंडफॉल की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जो अगले 3 घंटों तक जारी रहेगी। तूफान के कारण ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में तेज हवाओं और भारी बारिश का दौर शुरू हो गया है।
हवाई सेवाओं पर गहरा असर खराब मौसम और चक्रवात के खतरे को देखते हुए इंडिगो ने अपनी उड़ानों में बड़े बदलाव किए हैं। भुवनेश्वर, विशाखापत्तनम और कोलकाता से आने-जाने वाली फ्लाइट्स बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। एयरलाइन ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे एयरपोर्ट के लिए निकलने से पहले अपनी फ्लाइट का स्टेटस जरूर चेक कर लें। कंपनी प्रभावित ग्राहकों को मोबाइल के जरिए सूचना भेज रही है।
पर्यटकां के लिए कोणार्क मंदिर बंद सुरक्षा के मद्देनजर आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया ने ऐतिहासिक कोणार्क सूर्य मंदिर और वहां स्थित पुरातत्व संग्रहालय को 21 नवंबर तक बंद करने का आदेश दिया है। प्रशासन ने पर्यटकों को इस दौरान तटीय इलाकों और मंदिर परिसर की ओर न जाने की अपील की है। पुरी बीच पर समुद्र की लहरें उग्र हो गई हैं और प्रशासन स्थिति पर कड़ी नजर रख रहा है।
मोबाइल नेटवर्क के लिए ICR सुविधा सक्रिय तूफान के दौरान संचार व्यवस्था ठप न हो, इसके लिए दूरसंचार विभाग ने ओडिशा के 6 जिलों—गंजम, गजपति, पुरी, केंद्रपाड़ा, जगतसिंहपुर और खोरधा में इंट्रा सर्कल रोमिंग (ICR) सुविधा सक्रिय कर दी है। इसका मतलब है कि अगर किसी का अपना नेटवर्क डाउन होता है, तो उसका फोन किसी भी अन्य उपलब्ध नेटवर्क (जैसे एयरटेल, जियो, बीसएनएल या वोडाफोन-आइडिया) पर काम करेगा।
NDRF की 49 टीमें अलर्ट पर चक्रवात के कहर से निपटने के लिए देशभर में NDRF की 49 टीमें मुस्तैद हैं। सबसे अधिक 14 टीमें ओडिशा में तैनात की गई हैं, जबकि 18 टीमें रिजर्व में रखी गई हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि यह तूफान 70-80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है और दोपहर तक उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा के तटों को पार कर लेगा, इस दौरान हवा की गति 90 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।
*#WATCH | Odisha: As the landfall process of Cyclone Akvan begins, the district administration has further tightened safety measures along the seashore.
— ANI (@ANI) November 20, 2026
Meanwhile, rough seas and strong winds conditions persist at the Puri beach. pic.twitter.com/bnfDJJXMO9
रामायण की कमाई में बड़ी गिरावट, फिर भी बना डाला ये ऐतिहासिक रिकॉर्ड
मुंबई वाटर मेट्रो को मिली मंजूरी: 6 जिलों को जोड़ेगा जलमार्ग, 26 नए टर्मिनल बदलेंगे सफर की तस्वीर
टैक्स में कटौती का फायदा जनता को क्यों नहीं मिला? PM मोदी ने उद्योगपतियों से पूछे तीखे सवाल
प्रतापगढ़ में सियासी कुंभ : बाबा बागेश्वर की रामकथा में दिग्गज नेताओं का जमावड़ा
वर्दी के नीचे छुपा परिवार : विदाई में छलके आंसू तो भावुक हुए थाना प्रभारी
कूनो में गूंजी किलकारियां: चीतों का कुनबा बढ़कर हुआ 62, भारत में जन्में 43 नन्हे मेहमान
मुंबई लोकल ट्रेन का चौंकाने वाला वीडियो: ड्राइवर के केबिन में घुसने की कोशिश करती दिखी महिला
एनकाउंटर में ढेर हुआ दाऊद का गुर्गा और कपिल मिश्रा के दफ्तर के बाहर फायरिंग करने वाला नसीम दुर्रानी
महाराष्ट्र में गुलाबी ठंड का आगाज़: जानें अगले 5 दिनों में मुंबई से विदर्भ तक कैसा रहेगा मौसम
आगरा: भूमि पूजन के दौरान खूनी संघर्ष, ताबड़तोड़ फायरिंग में किसान को लगीं दो गोलियां