मुंबई और आसपास के लाखों यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। मुंबई की सड़कों और लोकल ट्रेनों पर बढ़ते दबाव को कम करने के लिए मुंबई वाटर मेट्रो प्रोजेक्ट ने रफ्तार पकड़ ली है। महाराष्ट्र मैरीटाइम बोर्ड (MMB) ने इस महत्वाकांक्षी परियोजना के पहले चरण के लिए सलाहकारों की नियुक्ति को हरी झंडी दे दी है।
परियोजना का बड़ा लक्ष्य मंत्री नितेश राणे की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस प्रोजेक्ट को तेजी से लागू करने का निर्णय लिया गया। इसका उद्देश्य मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन (MMR) में एक कुशल, भरोसेमंद और पर्यावरण के अनुकूल जल परिवहन नेटवर्क तैयार करना है।
17 जलमार्गों पर 26 टर्मिनल कोच्चि मेट्रो रेल लिमिटेड द्वारा तैयार की गई रिपोर्ट के अनुसार, पहले चरण में 17 जलमार्गों पर 26 यात्री टर्मिनलों का निर्माण और अपग्रेडेशन किया जाएगा। इसमें 8 मौजूदा रूटों को आधुनिक बनाया जाएगा, जबकि 9 नए मार्ग तैयार किए जाएंगे। इसके अलावा, नेविगेशन और सुरक्षा से जुड़े बुनियादी ढांचे भी स्थापित होंगे।
इन 6 जिलों को होगा सीधा फायदा यह वाटर मेट्रो नेटवर्क केवल मुंबई तक सीमित नहीं रहेगा। इससे मुंबई शहर, मुंबई उपनगर, नवी मुंबई, ठाणे, पालघर और रायगढ़ के निवासियों को बड़ी सुविधा मिलेगी। यह पूरा क्षेत्र आपस में जलमार्गों के जरिए मजबूती से जुड़ जाएगा, जिससे यात्रा का समय काफी कम होगा।
विशेषज्ञों को सौंपी गई जिम्मेदारी प्रोजेक्ट की इंजीनियरिंग और निगरानी के लिए M/s TPF इंडिया प्राइवेट लिमिटेड और RINA कंसल्टिंग S.p.A. के संयुक्त उद्यम को चुना गया है। ये कंपनियां डिजाइन, टेंडर प्रक्रिया और निर्माण कार्य की गुणवत्ता की देखरेख करेंगी।
पर्यावरण मानकों का रखा जाएगा ध्यान परियोजना के दौरान पर्यावरणीय प्रभाव को कम करने के लिए M/s बिल्डिंग एनवायरनमेंट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को सलाहकार तैनात किया गया है। यह फर्म एनवायर्नमेंटल इम्पैक्ट असेसमेंट (EIA) रिपोर्ट तैयार करने के साथ-साथ तटीय नियमन क्षेत्र (CRZ) और अन्य कानूनी मंजूरियां दिलाने में मदद करेगी।
यह नियुक्ति मुंबई वाटर मेट्रो की दिशा में एक बड़ा मील का पत्थर साबित होगी, जिससे भविष्य में मुंबईकरों को यातायात की एक नई और आधुनिक सुविधा मिल सकेगी।
*The 89th meeting of the Board of Directors of the Maharashtra Maritime Board (MMB) was held today at Ballard Estate, Mumbai.
— Nitesh Rane (@NiteshNRane) November 18, 2026
The meeting held detailed discussions on several important initiatives, including:
Introducing a Water Metro service in the Mumbai Metropolitan Region… pic.twitter.com/pzkMb9LyNd
कमजोर हुआ चक्रवाती तूफान अकवान , ओडिशा-आंध्र तटों पर अब भी बना है खतरे का साया
85,000 रुपये का टेम्पल आउट ऑफ स्टॉक: वैज्ञानिक साक्ष्यों पर उठे सवाल, डॉक्टर ने दीपिंदर गोयल पर कसा तंज
IPL 2027: लखनऊ सुपर जायंट्स को मिला नया बॉस ? ऋषभ पंत के जाने के बाद पूरन पर दांव!
पिता का गर्व और बेटों का प्यार: धनुष ने मंच पर जीत लिया सबका दिल
भारत को हाथ काटने की धमकी देने वाले पाक मंत्री आ रहे दिल्ली, SCO बैठक में मचा बवाल
180 टन के भीमकाय बोइंग 747 को सिर्फ 2 पहियों पर खींच ले गई BYD की SUV, इलेक्ट्रिक पावर का दिखा दम
पीएम मोदी की उद्योगपतियों को खरी-खरी: टैक्स घटाया, तो क्या आपने कर्मचारियों की सैलरी और संख्या बढ़ाई?
रामायण की कमाई में बड़ी गिरावट, फिर भी बना डाला ये ऐतिहासिक रिकॉर्ड
कुंडा की रामकथा में गोल्डनमैन की धांसू एंट्री: सवा 6 किलो सोना पहनकर पहुंचे बिहार के किसान
भारत में Vivo X500 सीरीज की आक्रामक एंट्री: जानिए क्या होगी आपके पसंदीदा मॉडल की कीमत