जोमैटो के फाउंडर दीपिंदर गोयल का वियरेबल डिवाइस टेम्पल (Temple) चर्चा और विवादों के केंद्र में है। 85,000 रुपये कीमत वाला यह डिवाइस बाजार में आते ही आउट ऑफ स्टॉक हो गया है, लेकिन इसके लॉन्च के साथ ही उठने वाले सवाल थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।
वैज्ञानिक दावों पर चुप्पी विवाद की मुख्य वजह डिवाइस से जुड़ा वैज्ञानिक डेटा है। डॉक्टर सायरियाक एबी फिलिप्स, जिन्हें द लिवर डॉक के नाम से जाना जाता है, ने तीखी आलोचना करते हुए कहा कि 13 दिन बीतने के बाद भी गोयल ने डिवाइस के पीछे का कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण साझा नहीं किया है। पहले जोमैटो फाउंडर ने दावा किया था कि वे 24 घंटे के भीतर रिसर्च पब्लिश करेंगे।
वेबसाइट पर बदले दावे? डॉ. फिलिप्स ने गौर किया कि कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर डिवाइस की परिभाषा बदल दी है। पहले इसे दिमाग के ब्लड फ्लो को मापने वाला टूल बताया गया था, लेकिन अब इसे रूमडेफ AI (Roomdeaf AI) से लैस एक सामान्य फिटनेस ट्रैकर के रूप में लिस्ट किया गया है।
डॉक्टर का तीखा प्रहार सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए डॉ. फिलिप्स ने तंज कसते हुए कहा, यह डिवाइस उन लोगों के लिए बेहतरीन है जिनके पास दिमाग नहीं है और जो अपनी अंतरात्मा की आवाज नहीं सुन सकते। उन्होंने इस बात पर हैरानी जताई कि बिना किसी वैज्ञानिक पुष्टि के ही इसका पहला बैच पूरी तरह बिक गया है।
क्या है टेम्पल का असली कॉन्सेप्ट? गोयल ने शुरुआत में इसे एक ऐसा एक्सपेरिमेंटल सेंसर बताया था जो दिमाग के अंदर होने वाले रक्त प्रवाह को ट्रैक करता है। हालांकि, विशेषज्ञों का तर्क है कि खोपड़ी के बाहर त्वचा पर लगा सेंसर दिमाग के भीतर के ब्लड फ्लो को मापने में सक्षम नहीं है।
अगले बैच का इंतजार फिलहाल टेम्पल का बैच 01 पूरी तरह बिक चुका है और कंपनी ने इसे दुनिया का पहला प्रिसिजन फिटनेस ट्रैकर बताया है। हालांकि, कंपनी ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि पहले बैच में कुल कितनी यूनिट बिकीं और भविष्य में वैज्ञानिक डेटा कब तक सार्वजनिक किया जाएगा। बिना किसी ठोस रिसर्च के इस महंगे डिवाइस की बिक्री एक बार फिर तकनीकी गैजेट्स की प्रामाणिकता पर बहस छेड़ चुकी है।
*Well no science yet, but orders are closed, it s now waitlist (because Batch 01 is sold out 🥹) and now website says device does nothing for brain, it s just fitness tracker with AI that listens to you. Useful for those without brains who can t listen to their inner voice. https://t.co/OjhGInMyBi pic.twitter.com/oIq0j7XyIl
— TheLiverDoc™ (@theliverdoc) November 19, 2026
हमारे यहां हैदराबादी बिरयानी नहीं चलती : आजम खान का ओवैसी पर तीखा तंज
सलमान खान के डांस ने बदला केआरके का मूड, मदिरापान देख जमकर की भाईजान की तारीफ
₹1000 की शर्त और एक अनोखा कांड : वीडियो देख लोग पकड़ रहे हैं अपना सिर!
7 साल का प्यार, दूसरी शादी की तैयारी: प्रेमी के घर दुल्हन बनकर पहुंची प्रेमिका, मचा बवाल
IPL 2027: पंजाब किंग्स की नई चाल , रिकी पोंटिंग के साथ जुड़ सकते हैं पारस म्हाम्ब्रे
मेरी हत्या के लिए 5 करोड़ की सुपारी दी : चंद्रशेखर आजाद पर एक्स गर्लफ्रेंड का सनसनीखेज आरोप
मासूम की सादगी देख पिघला टीचर का दिल, खाली बोतल की जगह तोहफे में दी नई उम्मीद
पीएम मोदी की उद्योगपतियों को खरी-खरी: टैक्स घटाया, तो क्या आपने कर्मचारियों की सैलरी और संख्या बढ़ाई?
मंत्री कपिल मिश्रा के कार्यालय के बाहर हत्या का आरोपी गैंगस्टर नसीम दुर्रानी एनकाउंटर में ढेर
रामायण का वैश्विक सफर: शशि थरूर अब टीवी पर बनेंगे इतिहास के सूत्रधार