बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान अपनी आगामी फिल्म की रिलीज की तैयारियों में जुटे हैं। इसी बीच फिल्म का नया गाना मदिरापान रिलीज हुआ है, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। इस गाने में सलमान का अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है।
केआरके के बदले तेवर मजे की बात यह है कि सलमान खान के धुर विरोधी माने जाने वाले कमाल राशिद खान (केआरके) ने इस गाने की खुलकर तारीफ की है। अक्सर सलमान को निशाना बनाने वाले केआरके का यह बदला हुआ रूप देखकर हर कोई हैरान है।
क्या बोले केआरके? केआरके ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा, ये है असली डांस। इस डांस ने साबित कर दिया कि भाई सच में बहुत बड़े डांसर हैं। डांस के मामले में भाई के सामने कोई भी एक्टर कहीं नहीं टिकता। भाईजान मजा आ गया!
गाने का शानदार फील मदिरापान गाने में एक जबरदस्त सेलिब्रेशन का माहौल दिखाया गया है। गाने की शुरुआत जश्न हो जाए के साथ होती है, जिसमें सलमान खान के साथ चित्रांगदा सिंह की केमिस्ट्री जबरदस्त लग रही है।
म्यूजिक और टीम इस गाने को जावेद अली, मो. दानिश और सौमी शैलेश ने अपनी आवाज दी है। इसका संगीत हिमेश रेशमिया ने तैयार किया है, वहीं बोल समीर अनजान ने लिखे हैं। इस एनर्जेटिक गाने को मुदस्सर खान ने कोरियोग्राफ किया है।
दिसंबर में होगी फिल्म रिलीज फैंस सलमान खान की इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह फिल्म आगामी 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। क्या यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा पाएगी? यह देखना दिलचस्प होगा।
Ye Hai Asli Dance. Iss Dance Ne Saabit Kar Diya Ki Bhai Bahut Bade Dancer Hai. Bhai Ke Saamne Dance Main, Koi Bhi actor, Kahin Tikta Hi Nahi Hai. Bhai Jaan Maza Aa Gaya!👏 pic.twitter.com/Yn0jHaIGnA
— KRK (@kamaalrkhan) November 19, 2026
सम्राट चौधरी के कार्यक्रम में निशांत कुमार को रोका, भड़की JDU; रोहिणी आचार्य ने उठाए नीतीश के ‘स्वाभिमान’ पर सवाल
भारत-पाकिस्तान दोस्ती की राह में सबसे बड़ी बाधा क्या? शिकागो से राहुल गांधी का दो टूक जवाब
आगरा: भूमि पूजन के दौरान खूनी संघर्ष, ताबड़तोड़ फायरिंग में किसान को लगीं दो गोलियां
नन्ही मालती का जादू: मां प्रियंका चोपड़ा के सेट पर बनीं प्रोड्यूसर , अपनी आवाज में गाया गायत्री मंत्र
रजाई में सोता है देश, -10 डिग्री में पत्थर बन जाती है फौजी की वर्दी! जवान का वीडियो देख नम हो जाएंगी आंखें
छत्तीसगढ़ियों को मारूंगी सैंडल : अपमानजनक टिप्पणी पर मचा बवाल, आरोपी ने मांगी माफी
दुनिया की चहेती हिप्पो ‘फियोना’ का दुखद अंत: एक छोटी सी गलती बनी मौत की वजह
पैट कमिंस की कप्तानी पर मंडराया संकट: क्या सैंडपेपरगेट विवाद ले डूबेगा ऑस्ट्रेलियाई कप्तान का करियर?
सफाई के नाम पर धूल का बवंडर : ग्रेटर नोएडा में लापरवाही बरतने वाली कंपनियों पर लगा लाख-लाख का जुर्माना
कूनो में गूंजी किलकारियां: चीतों का कुनबा बढ़कर हुआ 62, भारत में जन्में 43 नन्हे मेहमान