सिनसिनाटी: दुनिया भर में लाखों दिलों की धड़कन बनी सिनसिनाटी चिड़ियाघर की मशहूर दरियाई घोड़ी (हिप्पो) फियोना अब हमारे बीच नहीं रही। 19 नवंबर 2026 को मात्र नौ साल की उम्र में इस बेहद लोकप्रिय हिप्पो ने दम तोड़ दिया। उसकी मौत का कारण एक पर्यटक द्वारा फेंकी गई बुनी हुई टोपी रही, जिसे फियोना ने निगल लिया था।
8 नवंबर 2026 को चिड़ियाघर का एक दौरा फियोना के लिए जानलेवा साबित हुआ। एक विजिटर ने हवा में एक ऊनी टोपी उछाली, जो पास के छत के पंखे से टकराकर सीधा फियोना के बाड़े में जा गिरी। फियोना ने कौतूहलवश उसे निगल लिया। शुरुआत में सब सामान्य था, लेकिन कुछ दिनों बाद उसकी भूख कम होने लगी और स्वास्थ्य बिगड़ने लगा।
चिड़ियाघर के पशु चिकित्सकों और कीपर टीम ने एक हफ्ते से अधिक समय तक फियोना को बचाने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया। अल्ट्रासाउंड से पता चला कि टोपी उसकी छोटी आंत में फंस गई थी। डॉक्टरों ने उसे ज्यादा भोजन देकर टोपी को प्राकृतिक रूप से बाहर निकालने की कोशिश की। स्कोप के जरिए कोलोनोस्कोपी और वाइब्रेशन तकनीक का भी इस्तेमाल हुआ, लेकिन टोपी नहीं निकली। डॉक्टरों ने बताया कि 1134 किलोग्राम वजनी हिप्पो की सर्जरी करना अत्यधिक जोखिम भरा था, जो अंततः जानलेवा साबित हुआ।
फियोना का जन्म जनवरी 2017 में समय से छह हफ्ते पहले हुआ था। महज 13.2 किलोग्राम वजनी इस नन्ही हिप्पो ने अपनी जीवित रहने की जंग खुद लड़ी थी। चिड़ियाघर के कर्मचारियों ने उसे हाथ से दूध पिलाकर बड़ा किया। उसकी रिकवरी की कहानियों ने उसे सोशल मीडिया पर सुपरस्टार बना दिया था। उसके नाम पर किताबें लिखी गईं, आइसक्रीम फ्लेवर बने और वह सिनसिनाटी शहर का एक बड़ा सांस्कृतिक प्रतीक बन गई थी।
फियोना की मौत से उसके करोड़ों प्रशंसक दुखी हैं। चिड़ियाघर के बाहर लोग फूल और कार्ड रखकर उसे श्रद्धांजलि दे रहे हैं। गेट पर रखे एक संदेश में लिखा है— फॉरएवर अवर फियोना (हमेशा हमारी फियोना)। एक बेगुनाह जानवर की जान एक पर्यटक की लापरवाही और छोटी सी गलती के कारण चली गई, जिसने वन्यजीवों के प्रति संवेदनशीलता पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
It is with extreme sadness that we share with you the devastating news that Fiona did not make it after multiple attempts from our amazing vets and keeper team to help her through what ended up being a medical emergency. https://t.co/X0GVbDAiEQ pic.twitter.com/7wLF0uclWB
— Cincinnati Zoo (@CincinnatiZoo) November 19, 2026
बुलंदशहर एनकाउंटर: दिल्ली में सनसनी फैलाने वाला गैंगस्टर नसीम दुर्रानी ढेर
कुंडा की रामकथा में गोल्डनमैन की धांसू एंट्री: सवा 6 किलो सोना पहनकर पहुंचे बिहार के किसान
सड़क किनारे बच्चों को पढ़ाती दिखी लड़की, बुजुर्ग शिक्षक ने ऐसे बढ़ाया अनोखा हौसला
# डीआरएस नहीं लेने पर उखड़े मैट हेनरी, केएल राहुल के जीवनदान ने बढ़ाई न्यूजीलैंड की मुश्किलें
गोरखपुर हादसे पर आर-पार: अखिलेश ने जारी किया वीडियो, सीएम योगी के आरोपों को बताया निम्नस्तरीय राजनीति
कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: 81 सचिवों की नई फौज तैयार, यूपी से पंजाब तक बदली रणनीति
सिवनी पुलिस का शर्मनाक चेहरा: ASP के बंगले पर भेजने का आरोप, मची सियासी खलबली
राहुल गांधी के अमेरिकी कार्यक्रम में विवाद: क्या जमात-ए-इस्लामी से जुड़ा शख्स था मौजूद?
सलमान खान के डांस ने बदला केआरके का मूड, मदिरापान देख जमकर की भाईजान की तारीफ
एनकाउंटर में ढेर हुआ दाऊद का गुर्गा और कपिल मिश्रा के दफ्तर के बाहर फायरिंग करने वाला नसीम दुर्रानी