भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, चक्रवाती तूफान अकवान ने ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तटों पर दस्तक दे दी है। शुक्रवार सुबह लैंडफॉल की प्रक्रिया शुरू हो गई है, जो अगले तीन घंटों तक जारी रहेगी। इस दौरान तटीय क्षेत्रों में भारी तबाही की आशंका है।
समुद्र में उग्र रूप और तेज हवाएं ओडिशा के गंजम जिले के आर्यपल्ली और पुरी में समुद्र की स्थिति बेहद भयावह हो गई है। पुरी बीच पर ऊंची लहरें उठ रही हैं और तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश का दौर जारी है। आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले के इछापुरम और सोमपेटा में भी समुद्र का रौद्र रूप देखा जा रहा है, जहाँ लहरें तटों को पार करने की कोशिश कर रही हैं।
कहां और कैसे टकरा रहा है तूफान? तूफान का मुख्य केंद्र दक्षिणी ओडिशा और उत्तरी आंध्र प्रदेश है। लैंडफॉल के दौरान हवा की रफ्तार 90 से 100 किमी प्रति घंटा दर्ज की गई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि यह तूफान गोपालपुर के पास से होकर गुजरेगा। नरसपुर से पुरी के बीच का समुद्री क्षेत्र सबसे अधिक प्रभावित है।
प्रशासनिक तैयारी और सुरक्षा के इंतजाम किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन हाई अलर्ट पर है। लाखों लोगों को सुरक्षित तटीय इलाकों से बाहर निकालकर राहत शिविरों में शिफ्ट कर दिया गया है।
NDRF की 49 टीमें तैनात की गई हैं, जिनमें से 31 टीमें ग्राउंड जीरो पर सक्रिय हैं और 18 रिजर्व रखी गई हैं। इसके अतिरिक्त, ओडिशा में 60 ODRAF और 131 फायर सर्विस की टीमें मोर्चा संभाले हुए हैं।
बाढ़ का खतरा और चेतावनी लैंडफॉल के बाद अकवान धीरे-धीरे कमजोर होकर गहरे दबाव के क्षेत्र में बदल जाएगा, लेकिन वैज्ञानिकों ने आगाह किया है कि भारी बारिश के कारण निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बना रहेगा।
प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि तूफान गुजरने के तुरंत बाद लोग आश्रय स्थलों से बाहर न निकलें। मछुआरों को 22 नवंबर तक समुद्र में जाने से पूरी तरह मनाही है। प्रशासन की ओर से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है।
#WATCH | Odisha: As the landfall process of Cyclone Akvan begins, the district administration has further tightened safety measures along the seashore.
— ANI (@ANI) November 20, 2026
Meanwhile, rough seas and strong winds conditions persist at the Puri beach. pic.twitter.com/bnfDJJXMO9
अकाली दल-बीजेपी गठबंधन की सुगबुगाहट: दल-बदलुओं की बढ़ी धड़कनें, इन नेताओं का करियर खतरे में!
पुतिन-ट्रंप-शी की बैठक पर घमासान: राहुल का पीएम मोदी पर तंज, बीजेपी का तीखा पलटवार
भारत बना साइड प्लेयर , पाकिस्तान निभा रहा मध्यस्थ की भूमिका: राहुल गांधी
टैक्स घटाया, तो आपने क्या किया? : उद्योगपतियों पर बरसे पीएम मोदी
भारत को हाथ काटने की धमकी देने वाले पाक मंत्री आ रहे दिल्ली, SCO बैठक में मचा बवाल
ओम: ऑपरेशन मोल का धमाकेदार आगाज, धनुष और ममूटी की जुगलबंदी पर फिदा हुए दर्शक
दिल्ली के छात्रों के लिए बड़ी उम्मीद: CM रेखा गुप्ता ने लॉन्च की EHSAAS 2026 मेंटल हेल्थ पॉलिसी
बॉक्स ऑफिस पर धनुष और ममूटी का धमाका: ओम रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
कुख्यात गैंगस्टर नसीम दुर्रानी का अंत: दिल्ली के समीर मर्डर केस का मुख्य आरोपी एनकाउंटर में ढेर
समझौता करने वाला PM मेज पर नहीं बैठ सकता : राहुल का मोदी पर तीखा प्रहार