चक्रवात अकवान ने ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में दस्तक दे दी है। तूफान के लैंडफॉल की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जिसके चलते दोनों राज्यों में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। मौसम विभाग के अनुसार, यह चक्रवात नरसापुर और पुरी के बीच तेजी से आगे बढ़ रहा है।
अगले 3 घंटे बेहद नाजुक चक्रवात के उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ने के साथ ही अगले 3 घंटे सुरक्षा की दृष्टि से बेहद अहम माने जा रहे हैं। ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्रों में भारी बारिश और तेज हवाएं चल रही हैं। प्रशासन ने समुद्र तट के किनारे सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं, जबकि पुरी बीच पर समुद्र का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है।
परिवहन सेवाएँ ठप: 39 ट्रेनें और उड़ानें रद्द तूफान का सीधा असर परिवहन सेवाओं पर पड़ा है। सुरक्षा के मद्देनजर वंदे भारत एक्सप्रेस सहित कुल 39 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। वहीं, इंडिगो की कई उड़ानें भी प्रभावित हुई हैं। इसके अलावा, कोणार्क मंदिर को एहतियात के तौर पर फिलहाल बंद कर दिया गया है।
एनडीआरएफ की तैनाती और संचार व्यवस्था किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए एनडीआरएफ की 49 टीमें अलर्ट पर हैं। इनमें से 31 टीमों को तैनात किया गया है, जबकि 18 टीमें रिजर्व में हैं। सबसे अधिक 14 टीमें ओडिशा में काम कर रही हैं। संचार व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए प्रभावित 6 जिलों में मोबाइल नेटवर्क के लिए पहली बार ICR (इंटर-सर्कल रोमिंग) सुविधा चालू की गई है।
छत्तीसगढ़ और आंध्र पर असर विशाखापत्तनम तट पर 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। हालांकि, शहर पर बड़ा खतरा टल गया है, लेकिन उत्तरी आंध्र में भारी बारिश की चेतावनी जारी है। वहीं, चक्रवात का असर पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ में भी दिख रहा है, जहां राजधानी रायपुर सहित कई हिस्सों में बेमौसम बारिश से तापमान में गिरावट आई है और जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।
*#WATCH | Chhattisgarh: As a result of Cyclone Akvan, several parts of Chhattisgarh are witnessing unseasonal rainfall. Visuals from Raipur, the state capital city. pic.twitter.com/jas7TkGACn
— ANI (@ANI) November 20, 2026
अंतागढ़: ऐतिहासिक स्कूल में छात्राओं ने मांगा शौचालय, हेडमास्टर बोले- खुद पैसे जुटाकर बनवा लो
चक्रवात अकवान का लैंडफॉल शुरू: ओडिशा-आंध्र में मचा हड़कंप, उड़ानें रद्द और कोणार्क मंदिर बंद
इंदौर से बिहार का सफर हुआ आसान: आज चलेगी दानापुर स्पेशल, उज्जैन-बीना समेत इन स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेन
अमेजन के जंगलों से अचानक बाहर आए 20 आदिवासी, खाना मांगकर लौटे; आखिर क्यों है यह चिंता की बात?
क्या दुनिया की नई धुरी बदल देगी भारत की तकदीर? ट्रंप-पुतिन-जिनपिंग की पहली ऐतिहासिक बैठक के बड़े मायने
राजा भैया और पवन सिंह का दिलचस्प वीडियो: मंच पर माइक छीनने के पीछे क्या थी वजह?
समझौता करने वाला PM मेज पर नहीं बैठ सकता : राहुल का मोदी पर तीखा प्रहार
दिल्ली में पाकिस्तानी मंत्री का स्वागत या अनादर ? एक्सपर्ट्स का फूटा गुस्सा
बुलंदशहर एनकाउंटर: डी-कंपनी से जुड़े कुख्यात गैंगस्टर नसीम दुर्रानी का खात्मा
ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार दिल्ली पहुंचे पाक मंत्री, कभी दी थी हाथ काटने की धमकी