उत्तर बस्तर कांकेर जिले का अंतागढ़ स्थित शहीद राजेश पवार उच्चतर माध्यमिक विद्यालय इन दिनों चर्चा का केंद्र बना हुआ है। 1958 से संचालित इस ऐतिहासिक शिक्षण संस्थान की बदहाली और प्रधानाध्यापक के विवादास्पद व्यवहार ने शिक्षा विभाग पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
शौचालय के लिए छात्रों से मांगी रकम स्कूल में जर्जर भवन और बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव है। सबसे बड़ी समस्या छात्राओं के लिए शौचालय की अनुपलब्धता है। छात्रों का आरोप है कि जब उन्होंने इस मुद्दे पर प्रधानाध्यापक से गुहार लगाई, तो उन्होंने संवेदनहीन जवाब देते हुए कहा, शौचालय बनवाना है, तो खुद पैसे इकट्ठे करके बनवा लो। इस बयान के बाद विद्यार्थियों में भारी आक्रोश है।
शिक्षकों से भी दुर्व्यवहार का आरोप मामला सिर्फ विद्यार्थियों तक सीमित नहीं है। विद्यालय के शिक्षकों ने भी प्रधानाध्यापक के कार्यशैली और उनके व्यवहार पर सवाल उठाए हैं। शिक्षकों का आरोप है कि उन्हें सार्वजनिक रूप से अपमानित किया जाता है, जिससे स्कूल का शैक्षिक वातावरण पूरी तरह बिगड़ चुका है।
SDM के पास पहुंची शिकायत, फिर भी चुप्पी विद्यार्थियों ने अपनी समस्याओं को लेकर स्थानीय SDM से भी शिकायत की है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। छात्र-छात्राओं का यह भी कहना है कि स्कूल में केवल बाहरी दिखावे के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम किए जाते हैं और फोटो खिंचवाकर अपनी उपलब्धियां गिनाई जाती हैं, जबकि वास्तविक समस्याओं को नजरअंदाज किया जा रहा है।
कैमरे के सामने बचते नजर आए हेडमास्टर जब इस मामले की पड़ताल की गई और प्रधानाध्यापक से इन गंभीर आरोपों पर उनका पक्ष जानने की कोशिश की गई, तो उन्होंने सवालों से किनारा कर लिया। उन्होंने समस्याओं की जानकारी होने से ही इनकार कर दिया और कैमरे पर कुछ भी बोलने से बचते दिखे।
प्रशासन की भूमिका पर सवाल क्षेत्र का यह प्रतिष्ठित स्कूल अब कुप्रबंधन की भेंट चढ़ता नजर आ रहा है। छात्र और शिक्षक दोनों ही सम्मानजनक माहौल और बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहे हैं। अब सबकी निगाहें शिक्षा विभाग पर टिकी हैं कि क्या इस मामले की निष्पक्ष जांच होगी और कब तक इन बदहाल परिस्थितियों में सुधार होगा?
*अंतागढ़ के ऐतिहासिक शहीद राजेश पवार स्कूल में अव्यवस्थाओं के आरोप, छात्राओं के शौचालय की मांग और प्रधानाध्यापक के कथित दुर्व्यवहार से उठे सवाल। pic.twitter.com/xypEEamLmr
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) November 19, 2026
चक्रवात अकवान का तांडव शुरू: ओडिशा-आंध्र तट से टकराया तूफान, अगले 3 घंटे बेहद अहम
सम्राट चौधरी के कार्यक्रम में निशांत कुमार को रोका, भड़की JDU; रोहिणी आचार्य ने उठाए नीतीश के ‘स्वाभिमान’ पर सवाल
# वायरल वीडियो: मौत से खिलवाड़! निर्माणाधीन इमारत पर झूला झूलते हुए गाए गाने, यूजर्स बोले- यमराज आज छुट्टी पर हैं
आगरा: भूमि पूजन के दौरान खूनी संघर्ष, ताबड़तोड़ फायरिंग में किसान को लगीं दो गोलियां
राजा भैया और पवन सिंह का दिलचस्प वीडियो: मंच पर माइक छीनने के पीछे क्या थी वजह?
जब डर के मारे सोनिया गांधी ने रद्द कर दी थी इंदिरा से पहली मुलाकात, फिर ऐसे बदली स्थिति
कुर्बानी देनी पड़ी तो देंगे , कांग्रेस संग गठबंधन पर आजम खान का बड़ा बयान
नई Toyota Innova Hycross का नया अवतार: शानदार फीचर्स और पावरफुल इंजन के साथ होगी धमाकेदार एंट्री
क्या दुनिया की नई धुरी बदल देगी भारत की तकदीर? ट्रंप-पुतिन-जिनपिंग की पहली ऐतिहासिक बैठक के बड़े मायने
ओम: ऑपरेशन मोल का धमाकेदार आगाज, धनुष और ममूटी की जुगलबंदी पर फिदा हुए दर्शक