इंदौर। त्योहारों और सर्दियों की छुट्टियों में ट्रेनों में उमड़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। पश्चिम रेलवे ने आज, शुक्रवार 20 नवंबर को बिहार की दिशा में दो वन-वे स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। इससे इंदौर और आसपास के यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी।
दानापुर के लिए आज शाम रवाना होगी स्पेशल ट्रेन गाड़ी संख्या 09345 डॉ. अंबेडकर नगर-दानापुर स्पेशल ट्रेन आज शाम 6 बजे डॉ. अंबेडकर नगर से रवाना होगी। इंदौर स्टेशन पर यह ट्रेन शाम 6:30 बजे पहुंचेगी और 10 मिनट के ठहराव के बाद 6:40 बजे आगे के लिए रवाना होगी। गाड़ी अगले दिन रात 8:45 बजे दानापुर पहुंचेगी।
इन प्रमुख स्टेशनों पर होगा ठहराव रेलवे के अनुसार, यह ट्रेन यात्रियों की सुविधा के लिए कई महत्वपूर्ण स्टेशनों पर रुकेगी। इनमें फतेहाबाद चंद्रावतीगंज, उज्जैन, मक्सी, संत हिरदाराम नगर, विदिशा, बीना, सागर, दमोह, कटनी मुड़वारा और सतना शामिल हैं। इसके बाद ट्रेन मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर और आरा होते हुए अपने गंतव्य तक जाएगी।
उधना-रक्सौल स्पेशल ट्रेन का रूट दूसरी ट्रेन, गाड़ी संख्या 09161 उधना-रक्सौल स्पेशल आज दोपहर 2 बजे उधना से रवाना होगी। यह रात 8:20 बजे रतलाम पहुंचेगी। नागदा होते हुए यह ट्रेन रविवार तड़के 2 बजे रक्सौल पहुंचेगी। यह ट्रेन वडोदरा, कोटा, सवाई माधोपुर, कानपुर सेंट्रल, गोरखपुर और नरकटियागंज जैसे प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी।
जनरल कोच की भी सुविधा पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के अधिकारियों ने बताया कि इन ट्रेनों में स्लीपर के साथ-साथ सामान्य श्रेणी (जनरल) के कोच भी लगाए गए हैं। इससे उन यात्रियों को सबसे ज्यादा फायदा होगा जो अक्सर अंतिम समय में यात्रा का निर्णय लेते हैं और जिन्हें रिजर्वेशन नहीं मिल पाता।
यात्रा से पहले समय जरूर जांचें रेलवे ने सभी यात्रियों को सलाह दी है कि स्टेशन के लिए निकलने से पहले ट्रेन की मौजूदा स्थिति और समय की जानकारी जरूर ले लें। यात्री किसी भी बदलाव या सटीक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in या RailOne ऐप का उपयोग कर सकते हैं।
*शीतकालीन त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए पश्चिम रेलवे द्वारा डॉ. अम्बेडकर नगर–दानापुर एवं उधना–रक्सौल के मध्य वन-वे स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है। इन ट्रेनों का रतलाम मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर ठहराव रहेगा, जिससे यात्रियों को सुविधा मिलेगी।… pic.twitter.com/DvJXdUV4Q9
— DRM Ratlam (@RatlamDRM) November 19, 2026
रजाई में सोता है देश, -10 डिग्री में पत्थर बन जाती है फौजी की वर्दी! जवान का वीडियो देख नम हो जाएंगी आंखें
म्यांमार दोषी, रोहिंग्या नरसंहार पर ICJ का ऐतिहासिक फैसला: अब क्या होगा?
डी-कंपनी का गुर्गा नसीम दुर्रानी ढेर: दिल्ली हत्याकांड के बाद बुलंदशहर में हुआ पीतल का हिसाब
रोहित भाई को हर कोई प्यार करता है : तिलक वर्मा ने कप्तानी संभालने से पहले खोले अपने सीक्रेट मेंटर के नाम
सांडों की लड़ाई में कबाड़ बनी खड़ी कार, सीसीटीवी फुटेज देख उड़ जाएंगे होश
EHSAAS 2026 : दिल्ली में अब छात्रों को मिलेगा मानसिक संबल, नई पॉलिसी से बदलेगी शिक्षा की दिशा
बॉक्स ऑफिस पर धनुष और ममूटी का धमाका: ओम रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
राजा भैया ने पवन सिंह के हाथ से झपट्टा मार छीना माइक, मंच पर मचा बवाल तो लोगों ने पकड़े पेट
नवजात के साथ क्रूरता का वीडियो वायरल: क्या है सच्चाई और क्यों न फैलाएं अफवाहें?
मेरी हत्या के लिए 5 करोड़ की सुपारी दी : चंद्रशेखर आजाद पर एक्स गर्लफ्रेंड का सनसनीखेज आरोप