वाराणसी में कानून-व्यवस्था और गुस्से का एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। शहर के एक रेस्टोरेंट में दो युवतियों ने जमकर तोड़फोड़ की और कर्मचारियों के साथ बदसलूकी की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
क्या है मामला? आरोप है कि 4 नवंबर को रेस्टोरेंट कर्मचारियों ने युवतियों के पिता के साथ मारपीट की थी। परिवार का दावा है कि उन्होंने भेलूपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन करीब दो हफ्ते बीत जाने के बाद भी पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। इसी बात से नाराज होकर दोनों बहनों ने कानून अपने हाथ में ले लिया।
स्कूटर से पहुंचीं और मचाया बवाल वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक युवती स्कूटर से रेस्टोरेंट पहुंचती है और माहौल का जायजा लेती है। इसके कुछ ही पलों बाद दूसरी युवती वहां पहुंचती है और अचानक रेस्टोरेंट के काउंटर पर रखे बैटर (घोल) से भरे बर्तन को जमीन पर पलट देती है। यही नहीं, वह वहां मौजूद एक महिला कर्मचारी पर पानी भी फेंकती है और रेस्टोरेंट बंद करने की धमकी देती है।
स्थानीय लोगों से हुई तनातनी इस पूरे हंगामे के दौरान वहां मौजूद स्थानीय लोग दंग रह गए। जब लोगों ने युवतियों को समझाने की कोशिश की और उनसे शांत रहने को कहा, तो युवतियों ने तीखी बहस की। एक स्थानीय व्यक्ति ने जब बीच-बचाव करना चाहा, तो दूसरी युवती के साथ उसकी नोकझोंक भी हुई। वीडियो के अंत में कुछ लोग स्थिति को नियंत्रित करने और मामला शांत कराने का प्रयास करते दिखे।
पुलिस की कार्रवाई शुरू रेस्टोरेंट मालिक ने युवतियों के खिलाफ तोड़फोड़ और हंगामा करने की शिकायत दर्ज कराई है। एसीपी गौरव कुमार ने बताया कि इस मामले को पुलिस ने गंभीरता से लिया है। वायरल वीडियो और घटना के तथ्यों के आधार पर जांच की जा रही है। अब पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर पिता के साथ मारपीट के मामले में कार्रवाई क्यों नहीं हुई और युवतियों के इस तांडव के पीछे का पूरा सच क्या है।
*Two girls in Varanasi vandalised a dosa shop after their father was allegedly brutally beaten by the shop s employees. With no police action for nearly two weeks, their frustration turned into anger. pic.twitter.com/hQFlA6UCM6
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) November 16, 2026
बिग बॉस 20: नॉमिनेशन टास्क में टूटा सब्र का बांध, माही विज ने लव गिल के मुंह पर फेंका शरबत
मेरे शरीर का हिस्सा हैं ये चीजें : सचिन तेंदुलकर का भावुक पल, म्यूजियम को सौंपा अपना क्रिकेट का कीमती सामान
किसी के बाप का हिंदुस्तान थोड़ी है... इंदौर कॉन्सर्ट में धमकियों और पाबंदियों के बीच दिलजीत का बेबाक अंदाज
छठ पूजा पर विवाद: राज ठाकरे को बिहार विधानसभा अध्यक्ष की दो-टूक, कहा- माफी मांगें वरना जनता सिखाएगी सबक
बजट 2027 की बिसात: निर्मला सीतारमण ने अर्थशास्त्रियों संग फूंका चुनावी तैयारियों का बिगुल
गुजरात: शेर के पीछे दौड़ाई बाइक, वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग पर उठे सवाल
सपा संग गठबंधन से पहले कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन , राहुल ने साफ कर दिया रुख
उत्तराखंड: खाई में समाई यात्रियों से भरी बस, 6 की मौत और कई घायल
पाकिस्तान से बदला लेने के लिए बेताब थे यशवीर गौड़, दिवाली की उस गाली ने फाइनल में लगाई आग!
शायद जिंदा वापस न आऊं , जेल से इमरान खान का मार्मिक पत्र; पत्नी बुशरा बीबी की हालत पर जताया गंभीर डर