पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पीटीआई (PTI) संस्थापक इमरान खान ने अदियाला जेल से देश के मुख्य न्यायाधीशों को एक भावुक और गंभीर पत्र लिखा है। जेल में अपनी और पत्नी बुशरा बीबी की बिगड़ती सेहत का जिक्र करते हुए उन्होंने आशंका जताई है कि अब उनकी जान को खतरा है और हो सकता है कि वह जेल से जिंदा वापस न लौट पाएं।
अस्पताल बनाने वाला आज इलाज के लिए लाचार इमरान खान ने पत्र में लिखा कि उन्होंने जीवन भर लोगों को मुफ्त इलाज उपलब्ध कराने के लिए अस्पताल बनवाए, लेकिन आज वे खुद और अपनी पत्नी के लिए बुनियादी चिकित्सीय मदद के मोहताज हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे एक पूर्व प्रधानमंत्री के रूप में नहीं, बल्कि एक ऐसे नागरिक के रूप में न्याय मांग रहे हैं जिसने अपना पूरा जीवन देश की सेवा में समर्पित किया।
22 घंटे एकांत कारावास और स्वास्थ्य पर संकट इमरान ने आरोप लगाया कि उन्हें दिन में 22 घंटे एक तंग कोठरी में अकेले रखा जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि उनकी दाईं आंख की 85 फीसदी रोशनी जा चुकी है। वहीं, उनकी पत्नी बुशरा बीबी की आंखों की स्थिति भी बेहद नाजुक है; उनका रेटिना हट गया है और समय पर सर्जरी न होने से उनके हमेशा के लिए दृष्टिहीन होने का खतरा बना हुआ है।
अदालती आदेशों की अनदेखी का आरोप पत्र के अनुसार, सुप्रीम कोर्ट ने 18 अगस्त को इमरान को अस्पताल शिफ्ट करने और परिवार व वकीलों से मिलने की अनुमति देने का निर्देश दिया था, लेकिन प्रशासन ने इसका पालन नहीं किया। इमरान ने बताया कि जेल की तनावपूर्ण परिस्थितियों के कारण उनका ब्लड प्रेशर 193 तक पहुंच गया है, जिससे उन्हें ब्रेन हैमरेज और हार्ट अटैक का गंभीर खतरा है।
न्याय के लिए आखिरी गुहार इमरान खान ने न्यायाधीशों से भावुक अपील करते हुए कहा कि वे कोई विशेष रियायत नहीं मांग रहे हैं। उन्होंने सिर्फ सुप्रीम कोर्ट के आदेशों को लागू करने और अपनी पसंद के डॉक्टरों से इलाज कराने की मांग की है। पूर्व पीएम ने जोर देकर कहा कि यदि वे जीवित रहेंगे, तभी अपनी बेगुनाही साबित करने की कानूनी लड़ाई जारी रख पाएंगे।
बता दें कि इमरान खान अगस्त 2023 से और उनकी पत्नी बुशरा बीबी जनवरी 2025 से जेल में बंद हैं। दोनों पर तोशाखाना-2 सहित कई गंभीर मामले दर्ज हैं।
Open Letter of Mr Imran Khan for kind consideration of Hon Chief Justice s of Pakistan. Humanitarian Plea for Medical Treatment & Shift to Hospital - Voice From Behind the Prison Walls of Adyala. pic.twitter.com/bIqBxqGuX9
— Barrister Salman Safdar (@BrSalmanSafdar) November 16, 2026
महापर्व का समापन: 36 घंटे की कठिन तपस्या पूरी, उगते सूर्य को अर्घ्य देकर मांगी सुख-समृद्धि
वाराणसी: डोसा दुकान पर युवतियों का तांडव , पिता की पिटाई का बदला लेने पहुंचीं बेटियां
न्यूजीलैंड की सरजमीं पर भारत के लिए अग्निपरीक्षा : क्या 58 साल पुराना इतिहास दोहरा पाएगी टीम इंडिया?
हनी ट्रैप से कहीं आगे है साइबर जासूसी का खतरा: IAF चीफ ने दी चेतावनी
आस्था का महापर्व: उज्जैन में छठ पूजा पर सीएम मोहन यादव का वर्चुअल संबोधन
मैदान में घुसा तिरंगा धारी फैन, विराट कोहली का मजाकिया दौड़ वाला वीडियो वायरल
दिल्ली के शोरूम में खौफनाक वारदात: चेंजिंग रूम में घसीटकर की 18 साल की शबनम की हत्या, CCTV देख दहल उठेगा दिल
विशालकाय अजगर को बच्चों ने बनाया स्लाइड , वीडियो देख कांप उठे लोग
बिलॉन्गिंग: सोनिया गांधी ने खोली अपने परिवार की अनकही कहानी, कहा- अपने शब्दों में सच बताना जरूरी था
हम तुम्हें ढूंढ निकालेंगे : ईरानी प्रतिशोध की आग में झुलसते दो अमेरिकी अधिकारी