बिग बॉस 20: नॉमिनेशन टास्क में टूटा सब्र का बांध, माही विज ने लव गिल के मुंह पर फेंका शरबत
News Image

बिग बॉस 20 के घर में इस हफ्ते नॉमिनेशन टास्क ने माहौल को पूरी तरह बदल दिया है। सलमान खान की फटकार के बाद अब कंटेस्टेंट्स के बीच दूरियां और बढ़ गई हैं। ताजा प्रोमो के मुताबिक, इस बार नॉमिनेशन का तरीका बेहद अजीब और अपमानजनक रहा, जिसमें घरवाले एक-दूसरे पर अपना गुस्सा निकालते दिखे।

शरबत के बहाने निकला गुस्सा बिग बॉस ने इस हफ्ते एक नया टास्क दिया, जिसमें एक जूस काउंटर सेटअप किया गया। नॉमिनेट करने वाले कंटेस्टेंट को सामने वाले के चेहरे पर शरबत फेंकना था। इस टास्क में लव गिल घरवालों के मुख्य निशाने पर रहीं। माही विज ने अपना आपा खोया और लव गिल के मुंह पर शरबत फेंककर उन्हें नॉमिनेट कर दिया।

लव गिल पर बरसे 7 सितारे रिपोर्ट्स के अनुसार, लव गिल को इस बार सबसे ज्यादा 7 वोट मिले। माही विज के अलावा अदिति, काजी, यंग, आम्रपाली दुबे, अरिश्फा खान और स्काउट ओपी ने भी लव गिल को ही अपना निशाना बनाया। घर में हुई इस आपसी खींचतान ने साफ कर दिया है कि लव अब घर के बाकी सदस्यों की नजरों में खटकने लगी हैं।

उदिति सिंह को छोड़कर सब नॉमिनेट इस हफ्ते का नॉमिनेशन आंकड़ा चौंकाने वाला है। इनसाइड रिपोर्ट्स की मानें तो उदिति सिंह को छोड़कर घर के लगभग सभी सदस्य इस हफ्ते बेघर होने की कतार में हैं। इनमें स्काउट ओपी, लव गिल, गुल्लू, अरिश्फा खान, आम्रपाली दुबे, कनिका मान, काजी तौकीर, यंग डीएसए, माही विज और मनीष गोयल का नाम शामिल है।

अकेली पड़ीं लव, घरवालों ने घेरा वीकेंड का वार के बाद घर का समीकरण पूरी तरह बदल चुका है। जहां एक तरफ घरवाले लव गिल को घेर रहे हैं, वहीं कनिका मान और अन्य सदस्य उन्हें स्काउट ओपी से दूरी बनाने की सलाह दे रहे हैं। नॉमिनेशन के बाद अब सभी की नजरें वीकेंड का वार पर टिकी हैं, जहां यह तय होगा कि किसका सफर इस हफ्ते शो में थमेगा।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

NCC कैडेट के सम्मान में कुर्सी से उठ खड़े हुए सीएम, सैल्यूट कर जीता करोड़ों लोगों का दिल

Story 1

होर्मुज में दहला तेल टैंकर: बारूदी सुरंग से टकराया जहाज, 24 घंटे में चौथी बार हुआ हमला

Story 1

आस्था का महापर्व: उज्जैन में छठ पूजा पर सीएम मोहन यादव का वर्चुअल संबोधन

Story 1

न्यूजीलैंड की चुनौती: गिल और राहुल भी हैं अनजान , सिर्फ 3 भारतीय खिलाड़ियों के पास है कीवी धरती पर टेस्ट का अनुभव

Story 1

मैदान में घुसा तिरंगा धारी फैन, विराट कोहली का मजाकिया दौड़ वाला वीडियो वायरल

Story 1

मेरे शरीर का हिस्सा हैं ये चीजें : सचिन तेंदुलकर का भावुक पल, म्यूजियम को सौंपा अपना क्रिकेट का कीमती सामान

Story 1

क्या चुनाव आयोग वोट चोरी के 48 सवालों से बच रहा है? सुप्रीम कोर्ट में उठा बड़ा विवाद

Story 1

चीन-पाकिस्तान से दो मोर्चों पर जंग का खतरा? समुद्र से लेकर साइबरस्पेस तक भारत की तैयार नौसेना

Story 1

बिलकिस बानो केस: 17 साल की कैद के बाद सुप्रीम कोर्ट से 2 दोषियों को मिली जमानत

Story 1

मुंबई की गलियों में शाही जोड़े का देसी जलवा: सचिन के साथ क्रिकेट, कुल्हड़ वाली चाय और मेट्रो की सवारी