कालाढूंगी: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को नारी शक्ति सम्मान समारोह में शिरकत की। कालाढूंगी के गवर्नमेंट इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में उन्होंने शिक्षा, खेल, कृषि और स्वरोजगार के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 22 महिलाओं को सम्मानित किया।
महिलाओं का संघर्ष प्रेरणा का स्रोत समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि यह आयोजन केवल एक सम्मान नहीं, बल्कि महिलाओं के साहस और कठिन परिश्रम के प्रति कृतज्ञता है। उन्होंने अपने बचपन को याद करते हुए कहा कि उनकी मां ने सीमित संसाधनों में जिस तरह परिवार को संभाला, वह उनके लिए हमेशा प्रेरणा की तरह रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि पहाड़ी महिलाओं का हौसला हिमालय की चोटियों से भी कहीं अधिक ऊंचा और मजबूत है।
सशक्त नारी, सशक्त राष्ट्र का आधार मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं के प्रति वास्तविक सम्मान तब झलकता है जब उन्हें समान अवसर दिए जाएं। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि जब एक महिला सशक्त होती है, तो उसका परिवार ही नहीं, बल्कि पूरा समाज और राष्ट्र सशक्त बनता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार महिलाओं की सुरक्षा और गरिमा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
सरकारी योजनाओं का मिल रहा लाभ पीएम मोदी के नेतृत्व का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ , उज्ज्वला योजना, और जन धन जैसी योजनाओं ने महिलाओं के जीवन स्तर को ऊंचा उठाया है। साथ ही, नारी शक्ति वंदन अधिनियम के जरिए राजनीति में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की गई है।
3.5 लाख महिलाएं बनीं लखपति दीदी राज्य में महिला सशक्तिकरण के आंकड़ों पर प्रकाश डालते हुए सीएम धामी ने बताया कि:
विकास का संकल्प मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना और मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार का लक्ष्य महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है। अंत में उन्होंने कहा कि राज्य की मातृशक्ति के आशीर्वाद से ही उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने का संकल्प पूरा किया जाएगा।
कालाढूंगी ने रचा इतिहास!
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) November 15, 2026
हजारों की संख्या में उमड़ी मातृशक्ति का स्नेह और आशीर्वाद हमारी डबल इंजन सरकार एवं आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के प्रति अटूट विश्वास का प्रतीक है।
जय उत्तराखण्ड! pic.twitter.com/wgMYlVdgmM
क्या रामायण तोड़ेगी दंगल का रिकॉर्ड? चीन और जापान समेत इन देशों में रिलीज की तैयारी
बेबी2बेबी गाला में कैटी पेरी और जस्टिन ट्रूडो की रोमांटिक केमिस्ट्री, रेड कार्पेट पर बिखेरा जलवा
राहुल गांधी के Regime Change बयान पर घमासान: बीजेपी का बड़ा आरोप, कांग्रेस को बताया भारत विरोधी
छठ की भक्ति में डूबे रवि किशन: सिर पर दउरा उठा घाट पहुंचे सांसद, बोले- छठी मइया की कृपा विराट है
थाईलैंड में इंद्र बने कुणाल कपूर का जादू, कैमियो रोल से जीता विदेशी दर्शकों का दिल
विदिशा: 16 वर्षीय नाबालिग की ब्लीडिंग मामला, पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल
शादी की खुशियां बनीं मुसीबत: फूलों से लदी कार धान के खेत में पलटी, कीचड़ में सनी दुल्हन
जीत का जश्न या पाकिस्तान पर तंज? फाइनल के हीरो मोहित उलवा ने तोड़ी चुप्पी
यमुना किनारे आस्था का सैलाब: CM रेखा गुप्ता ने सोनिया विहार में दिया संध्या अर्घ्य
विदेशी नेता के वोट चोर वाले नारे पर सियासी संग्राम: राहुल की हंसी पर भड़की बीजेपी