14 नवंबर को वेस्ट हॉलीवुड के पैसिफिक डिजाइन सेंटर में आयोजित बेबी2बेबी गाला 2026 में हॉलीवुड की मशहूर गायिका कैटी पेरी और कनाडा के पूर्व प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो आकर्षण का केंद्र बने रहे। इस हाई-प्रोफाइल चैरिटी इवेंट में यह जोड़ी बेहद स्टाइलिश और रोमांटिक अंदाज में नजर आई।
रेड कार्पेट पर दिखी खास केमिस्ट्री करीब एक साल पहले शुरू हुई कथित डेटिंग के बाद, यह तीसरी बार है जब यह जोड़ी रेड कार्पेट पर एक साथ दिखाई दी है। इस चैरिटी इवेंट के दौरान दोनों एक-दूसरे के साथ सहज और खुश नजर आए। उनकी मौजूदगी ने उपस्थित सभी लोगों और मीडिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।
कैटी पेरी का स्टनिंग फैशन अवतार इस खास मौके के लिए कैटी पेरी ने एंटोनियो ग्रिमाल्डी के स्प्रिंग 2025 कॉउचर कलेक्शन से एक बेहद आकर्षक ड्रेस चुनी। उन्होंने मैटेलिक स्ट्रैपलेस मिनी ड्रेस पहनी थी, जिस पर शैंपेन रंग की एक शीयर और लंबी स्कर्ट थी। ड्रेस के पीछे बनी लंबी ट्रेल ने उनके लुक में चार चांद लगा दिए। जस्टिन ट्रूडो के साथ कैटी का यह फैशन स्टेटमेंट शाम का सबसे चर्चित हिस्सा रहा।
क्या है बेबी2बेबी गाला ? बेबी2बेबी गाला एक प्रतिष्ठित वार्षिक कार्यक्रम है, जो गरीबी से जूझ रहे बच्चों की मदद के लिए फंड जुटाता है। यह संस्था अमेरिका भर में जरूरतमंद परिवारों तक बुनियादी संसाधन पहुंचाने का काम करती है।
नेक काम के लिए एकजुट हुए सितारे बीते 15 वर्षों में इस संस्था ने जरूरतमंदों तक 850 मिलियन (85 करोड़) से अधिक वस्तुएं पहुंचाई हैं। इस गाला का मुख्य उद्देश्य सेलिब्रिटी की मौजूदगी के जरिए बड़ी धनराशि एकत्रित करना है, ताकि लाखों बच्चों के जीवन स्तर को सुधारा जा सके। फैशन और ग्लैमर से परे, यह कार्यक्रम मानवीय सेवा के प्रति सेलिब्रिटीज की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
Justin Trudeau and Katy Perry attend the 2026 Baby2Baby Gala. pic.twitter.com/X8dBBQ7gwh
— 21 (@21metgala) November 15, 2026
काजीरंगा सड़क हादसा: 3 दिन बाद भी मौत से जंग लड़ रहे 16 घायल, 3 की हालत गंभीर
विधायक की गंदी हरकत पर बवाल: महिला कलेक्टर को अश्लील मैसेज भेजने के आरोप में फंसी विजय की पार्टी
गेंदबाज आपको सीरीज जिताते हैं... - न्यूजीलैंड को धूल चटाने के बाद गौतम गंभीर का बड़ा बयान
IND vs NZ: ऋतुराज गायकवाड़ के लिए खतरे की घंटी, हाथ से फिसली वनडे टीम में जगह
30 साल तक सत्ता से दूर रहेगी कांग्रेस : राहुल गांधी पर अमित शाह का तीखा प्रहार
हवा में नूडल्स की तरह पकड़ा गया दुनिया का सबसे बड़ा रॉकेट: स्पेसएक्स का ऐतिहासिक कारनामा
न्यूजीलैंड में आखिरी जंग: जीत के साथ रोहित-विराट का भावुक विदाई समारोह
विदेशी नेता के वोट चोर वाले नारे पर सियासी संग्राम: राहुल की हंसी पर भड़की बीजेपी
लखनऊ: गोमती तट पर आस्था का सैलाब, सीएम योगी ने श्रद्धालुओं पर बरसाए फूल
वोट चोर, गद्दी छोड़ : हैदराबाद की सभा में इटली के नेता ने उठाए सवाल, तो भड़की बीजेपी