केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पुणे में एक कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी और उनकी पार्टी पर जोरदार सियासी हमला बोला है। शाह ने राहुल गांधी को सलाह दी कि अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत की छवि खराब करने से उन्हें सत्ता नहीं मिलेगी।
विदेश घूमना बंद करें राहुल गांधी अमित शाह ने राहुल गांधी को कड़ी नसीहत देते हुए कहा, अगर आपको सत्ता में आना है, तो विदेशी दौरों को छोड़कर भारत के गांव-गांव में घूमना शुरू कीजिए। शायद तब जनता आपको स्वीकार करे। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जिस राह पर कांग्रेस चल रही है, अगर वे नहीं सुधरे तो अगले 30 साल तक उनकी सरकार नहीं आएगी।
भारत समिट पर उठे सवाल गृह मंत्री ने हैदराबाद में हुए भारत समिट 2026 को लेकर भी कांग्रेस को घेरा। उन्होंने आरोप लगाया कि इस सम्मेलन में वामपंथी विचारधारा के लोगों को बुलाकर राहुल गांधी ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत के खिलाफ विचार रखे। शाह ने इसे देश को बदनाम करने की हताशा भरी कोशिश करार दिया।
12 लाख करोड़ के भ्रष्टाचार का मुद्दा शाह ने कांग्रेस के 10 साल के शासनकाल और मोदी सरकार के 12 वर्षों की तुलना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के कार्यकाल में 12 लाख करोड़ रुपये के घोटाले हुए, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 साल के नेतृत्व में उन पर भ्रष्टाचार का एक भी दाग नहीं लगा है।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं को चेतावनी अमित शाह ने सीधे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी अपनी लगातार तीन चुनावी हारों से हताश है। उन्होंने नसीहत दी कि हार-जीत पार्टी के प्रदर्शन पर निर्भर करती है, लेकिन कांग्रेस आत्ममंथन के बजाय मोदी सरकार को बदनाम करने में लगी है। उन्होंने साफ लहजे में कहा कि इसी रास्ते पर चलने से कांग्रेस का भविष्य अंधकारमय है।
शिवाजी महाराज को किया नमन अपने संबोधन की शुरुआत में शाह ने छत्रपति शिवाजी महाराज को याद किया। उन्होंने महाराष्ट्र को सहकारिता आंदोलन की जननी बताते हुए कहा कि इस धरती ने देश में स्वराज की भावना को मजबूत किया है। उन्होंने कृषि क्षेत्र में महाराष्ट्र के सहकारिता मॉडल की सराहना करते हुए कहा कि इसका लाभ सीधे किसानों तक पहुंचना चाहिए।
*#WATCH | Pune, Maharashtra: Union Home and Cooperation Minister Amit Shah says, I want to give a piece of advice to Rahul Gandhi ji: you will not get power by defaming India on international platforms like this. If you want power, stop your foreign trips and start visiting the… https://t.co/m0iaTfnwJG pic.twitter.com/LHpmoaKotD
— ANI (@ANI) November 15, 2026
छठ महापर्व 2026: उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ संपन्न हुई आस्था, नेताओं ने दी शुभकामनाएं
बंगाल में एनकाउंटर का नया दौर: सुवेंदु अधिकारी का अपराधियों को अल्टीमेटम, बोले- गोली चलाने वालों को मिठाई नहीं मिलेगी
समुद्री लुटेरों पर नकेल: भारत-सोमालिया के बीच ऐतिहासिक सुरक्षा समझौता
रुतुराज गायकवाड बने सुपरमैन : हवा में उड़कर लपका हैरतअंगेज कैच, वीडियो देख दंग रह गए फैंस
सरकारी दफ्तर में ठुमकों का तड़का: काम की जगह पर डांस का वीडियो वायरल, मचा बवाल
राहुल गांधी के Regime Change बयान पर घमासान: बीजेपी का बड़ा आरोप, कांग्रेस को बताया भारत विरोधी
छठ पूजा पर घर नहीं जा सके तो चिंता छोड़ें, दिल्ली में 1400 घाटों पर होगा भव्य आयोजन; QR कोड से ढूंढें अपना रास्ता
छठ महापर्व: अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर भक्तों ने मांगी सुख-समृद्धि, आस्था के सैलाब से पटे घाट
हवा में गूँजेगी बिजली की गड़गड़ाहट: चीन ने बनाया 19 यात्रियों वाला इलेक्ट्रिक विमान
छठ महापर्व पर भड़के खेसारी लाल यादव, पूछा- बार-बार हमारी आस्था को ही क्यों बनाया जाता है निशाना?