नितेश तिवारी की रामायण का क्रेज सिर्फ भारत तक ही सीमित नहीं है। फिल्म में भगवान इंद्र की संक्षिप्त लेकिन प्रभावशाली भूमिका निभाने वाले अभिनेता कुणाल कपूर को थाईलैंड और दक्षिण-पूर्व एशिया से जबरदस्त सराहना मिल रही है।
कुणाल कपूर का आभार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक भावुक पोस्ट साझा करते हुए कुणाल ने कहा कि वे इस अप्रत्याशित प्यार से अभिभूत हैं। उन्होंने लिखा, इंद्र, फ्रा इन, बटारा इंद्र... स्वर्ग के एक राजा को अलग-अलग देशों में कई नामों से जाना जाता है। यह देखना अद्भुत है कि हममें कितनी समानताएं हैं।
थाईलैंड में इंद्र का खास महत्व थाईलैंड में भगवान इंद्र को फ्रा इन के नाम से पूजा जाता है। वहां के दर्शकों ने कुणाल के भव्य पहनावे, मुकुट और उनके प्रभावशाली अभिनय की जमकर तारीफ की है। सोशल मीडिया पर थाई फैंस ने उन्हें थाई लोगों के सपनों के इंद्र का खिताब दिया है।
कैमियो ने छोड़ी गहरी छाप फिल्म में कुणाल का रोल छोटा जरूर है, लेकिन उनके सीन्स काफी दमदार हैं। दिव्य हाथी ऐरावत पर उनकी एंट्री और रावण (यश) के साथ उनकी लड़ाई ने दर्शकों का ध्यान खींचा है। फिल्म में वे भगवान विष्णु से रावण के अत्याचारों को खत्म करने के लिए अवतार लेने का आग्रह करते हुए भी नजर आते हैं।
वैश्विक स्तर पर रामायण की धूम कुणाल का मानना है कि अच्छी कहानियाँ संस्कृतियों को जोड़ने का काम करती हैं। रामायण जैसे कालजयी महाकाव्य का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहा जाना भारतीय सिनेमा के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।
बता दें कि रामायण: पार्ट 1 को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। फिल्म में रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 1200 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर चुकी है, वहीं इसका दूसरा भाग 2028 में रिलीज होगा।
Indra. Phra In. Batara Indra. Thagyamin. Preah En. Taishakuten.
— Kunal Kapoor (@kapoorkkunal) November 15, 2026
One king of the heavens, known by different names across many lands. It’s incredible how much we have in common.
I’ve been overwhelmed by the love pouring in for Lord Indra from India, from Thailand and across… pic.twitter.com/jmFUVkmYlt
विदेशी नेता के वोट चोर वाले नारों पर घिरी कांग्रेस, भाजपा ने पूछा- भारत की राजनीति में बाहरी हस्तक्षेप क्यों?
सोनम वांगचुक की 60 दिनों की कैद : सच जानने के लिए किया अनोखा कानूनी प्रयोग
2027 का शंखनाद: अखिलेश यादव ने बदली PDA की परिभाषा, बोले- अंगद के पैर उखाड़ने को तैयार आगरा
बेबी2बेबी गाला में कैटी पेरी और जस्टिन ट्रूडो की रोमांटिक केमिस्ट्री, रेड कार्पेट पर बिखेरा जलवा
पहले बैट की बात है, 49 साल बाद भी मेरे साथ है! - क्रिकेट के भगवान ने फिर जीती फैंस की महफिल
राहुल गांधी के Regime Change बयान पर घमासान: बीजेपी का बड़ा आरोप, कांग्रेस को बताया भारत विरोधी
रामायण की ग्लोबल हुंकार: दंगल और धुरंधर 2 का रिकॉर्ड तोड़ने की पूरी तैयारी!
क्या रामायण तोड़ेगी दंगल का रिकॉर्ड? चीन और जापान समेत इन देशों में रिलीज की तैयारी
गेंदबाज आपको सीरीज जिताते हैं... - न्यूजीलैंड को धूल चटाने के बाद गौतम गंभीर का बड़ा बयान
ब्राह्मण हूँ, पर अंबेडकरवादी भी: आयुषी पंडित के वायरल बयान ने सोशल मीडिया पर छेड़ी विचारधारा की जंग