अब तक आपने सड़कों पर इलेक्ट्रिक कारें और बसें देखी होंगी, लेकिन अब हवाई सफर भी पूरी तरह से ग्रीन होने जा रहा है। चीन ने बैटरी से चलने वाले अपने खास विमान CE-25A की सफल टेस्टिंग कर भविष्य के हवाई सफर की एक नई तस्वीर पेश कर दी है।
पहली उड़ान रही सफल चीन के इस इलेक्ट्रिक विमान ने 14 नवंबर को अपनी पहली पायलट वाली उड़ान सफलतापूर्वक पूरी की। इस अहम टेस्ट फ्लाइट के दौरान विमान में दो पायलट और एक फ्लाइट टेस्ट इंजीनियर मौजूद थे। यह उड़ान करीब 58 मिनट तक चली, जिसमें विमान ने आसमान में अपनी मजबूती और नियंत्रण का प्रदर्शन किया।
क्या है इस विमान की खासियत? चीन की कंपनी COMAC द्वारा विकसित यह विमान कम दूरी की क्षेत्रीय हवाई यात्रा के लिए बनाया गया है। इसकी मुख्य विशेषताएं इस प्रकार हैं:
वैश्विक दौड़ में कौन आगे? आसमान में इलेक्ट्रिक क्रांति लाने की होड़ केवल चीन तक सीमित नहीं है। अमेरिका और जर्मनी भी इस रेस में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। अमेरिकी कंपनी हार्ट एयरोस्पेस अपने 36 सीटों वाले हाइब्रिड-इलेक्ट्रिक विमान ES-36 पर काम कर रही है, जो हाइब्रिड मोड में 1,199 किलोमीटर तक का सफर तय कर सकता है।
वहीं, अमेरिका का ही स्टार्टअप इलेक्त्रा भी 9-सीटर हाइब्रिड विमान विकसित कर रहा है, जिसके 2028 तक उड़ान भरने की उम्मीद है। जर्मनी की कई कंपनियां भी इसी तकनीक पर काम कर रही हैं, लेकिन वर्तमान में चीन ने पायलट वाली सफल उड़ान भरकर इस प्रतिस्पर्धा में अपनी बढ़त मजबूत कर ली है।
Chinese state-owned aircraft manufacturer COMAC completed the first crewed flight of its CE-25A electric aircraft in Binzhou, state broadcaster CCTV reported pic.twitter.com/Bh49hvp8Tm
— Reuters (@Reuters) November 14, 2026
आसमान में इलेक्ट्रिक क्रांति: चीन ने उड़ाया बैटरी वाला विमान, 300 की स्पीड और 400 KM की रेंज
IND vs NZ: टॉस जीतकर न्यूजीलैंड ने चुनी गेंदबाजी, टीम इंडिया में दो बड़े बदलाव
अंतरिक्ष विज्ञान में नया इतिहास: स्पेसएक्स ने हवा में कैच किया विशाल स्टारशिप रॉकेट
अंडर-19 एशिया कप फाइनल: पाकिस्तान का विशाल स्कोर, भारत के सामने 338 रनों की चुनौतीपूर्ण लक्ष्य
आखिरी गेंद पर चौका, भारत ने पाकिस्तान को हराकर जीता अंडर-19 एशिया कप
यूपी में जनगणना का डिजिटल दौर: अब घर बैठे भरें अपना डेटा, 16 नवंबर से शुरू होगी स्वगणना
मोदी को हराना अब तय है : हैदराबाद में राहुल गांधी का बड़ा सियासी हमला
भारत ने पाकिस्तान को धूल चटाकर लिया बदला: 339 रन बनाकर रचा इतिहास, 9वीं बार बना एशिया कप चैंपियन
ललित मोदी बने ब्रिटिश नागरिक: अब यही मेरा घर , ऑक्सफोर्ड यूनियन में किया ऐलान
महंगाई और बेरोजगारी से ध्यान भटकाने का विवादित एजेंडा : आदित्य ठाकरे का भाजपा पर बड़ा हमला