स्पेसएक्स ने अंतरिक्ष अभियानों की दिशा हमेशा के लिए बदल दी है। कंपनी ने अपने विशाल स्टारशिप अंतरिक्ष यान को पृथ्वी की कक्षा से वापस लाकर टेक्सास स्थित स्टारबेस के लॉन्च टावर पर सुरक्षित लैंड कराया है। यह किसी सामान्य लैंडिंग के बजाय हवा में यांत्रिक भुजाओं द्वारा यान को कैच करने का अब तक का सबसे साहसी परीक्षण था।
इस तकनीक को मेकाजिला (Mechazilla) नाम दिया गया है। यान को जमीन या समुद्र पर उतारने के बजाय, लॉन्च टावर में लगी विशालकाय यांत्रिक भुजाओं ने उसे हवा में ही झपट लिया। यह उपलब्धि भविष्य में रॉकेट और अंतरिक्ष यानों को बार-बार इस्तेमाल करने (Reusability) की राह को और अधिक सुगम बनाती है।
इस सफलता पर स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क ने अपनी पूरी टीम की पीठ थपथपाई है। मस्क ने इस उपलब्धि का श्रेय इंजीनियरों और कर्मचारियों की कड़ी मेहनत को दिया है। वहीं, नासा के प्रशासक जेरेड इसाकमैन ने इस नजारे को जादू करार दिया है। उन्होंने इसे चंद्रमा तक मानव पहुंच की दिशा में एक निर्णायक कदम बताया है।
स्टारशिप की यह 15वीं परीक्षण उड़ान थी। मिशन के दौरान इसने पृथ्वी की कक्षा में 26 स्टारलिंक V3 उपग्रहों को सफलतापूर्वक स्थापित किया। हालांकि, सुपर हेवी बूस्टर की वापसी के दौरान ईंधन की कमी के कारण इंजन निर्धारित समय से पहले बंद हो गए थे, जिसके बाद सुरक्षा प्रणाली ने बूस्टर को समुद्र में सुरक्षित उतारा।
स्टारशिप ने अंतरिक्ष में 22.5 घंटे से अधिक का समय बिताया। अंत में, एक रैप्टर इंजन को दोबारा चालू करके (डीऑर्बिट बर्न के जरिए) यान ने पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश किया। मैक्सिको की खाड़ी के ऊपर दिशा बदलने के बाद, जैसे ही यान स्टारबेस के पास पहुंचा, मेकाजिला की भुजाओं ने उसे हवा में ही थाम लिया।
इस सफलता के साथ ही स्पेसएक्स ने साबित कर दिया है कि भविष्य के अंतरिक्ष मिशन अब पहले से कहीं अधिक किफायती और प्रभावी होंगे। कंपनी का लक्ष्य अब 2028 तक 1 ट्रिलियन डॉलर के राजस्व के आंकड़े को छूना है।
Mechazilla catches Starship! Congratulations to the entire SpaceX team on this incredible achievement! pic.twitter.com/YJzmGUZb2B
— SpaceX (@SpaceX) November 14, 2026
बस में सो रही नाबालिग के साथ कंडक्टर की शर्मनाक हरकत, वीडियो वायरल होने पर हुई गिरफ्तारी
NIFTEE 2027: फैशन डिजाइन में करियर बनाने का मौका, आवेदन की तारीख आगे बढ़ी
IND vs NZ: सीरीज का निर्णायक मुकाबला कल, जानिए कब और कहां देख सकते हैं फ्री में लाइव
मिसिसिपी नदी में बड़ा हादसा: चीनी टैंकर से टकराया 5 मंजिला क्रूज, जान बचाने के लिए नदी में कूदे 180 यात्री
शीतकालीन सत्र पर सस्पेंस: गौरव गोगोई का सरकार पर हमला, पूछा- क्या सवालों से डर रही है बीजेपी?
रसूख का दिखावा कर उड़ाया 32 करोड़ का सोना: शातिर ठग की कहानी, जिसने 6 महीने तक पुलिस को नचाया
हड़ताल से थमी बस्तर की रफ्तार: 4200 ट्रकों के पहिये जाम, 4 हजार परिवारों पर संकट
मध्य पूर्व में अमेरिकी F-16 की आसमान से निगरानी , होर्मुज जलडमरूमध्य पर बढ़ी हलचल
सांप का ये कारनामा देख उड़ जाएंगे होश: पहिया बनकर हवा में ऐसे भागा, वीडियो वायरल
कर्नाटक में कांग्रेस बनाम कांग्रेस : मेकेदातु बांध पर डीके शिवकुमार के बयान से मचा घमासान