पश्चिम बंगाल की राजनीति में भाजपा को रोकने के लिए तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने एक बार फिर विपक्षी एकता का दांव चला है। TMC विधायक कुणाल घोष ने शुक्रवार को कोलकाता में TMC, कांग्रेस और लेफ्ट पार्टियों के एक संयुक्त महागठबंधन की वकालत की है।
भाजपा को फायदा होने की चेतावनी सेंट्रल कोलकाता के बीबीडी बाग में पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रिय रंजन दासमुंशी की मूर्ति के अनावरण कार्यक्रम के दौरान कुणाल घोष ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि अगर विपक्षी दल अलग-अलग चुनाव लड़ते हैं, तो इसका सीधा फायदा भाजपा को मिलेगा। घोष ने तर्क दिया कि यदि हर दल अकेले लड़ने की जिद पर अड़ा रहा, तो भाजपा अपनी राजनीतिक स्थिति को और मजबूत कर लेगी।
मौके पर ही असहज हुई कांग्रेस कुणाल घोष का यह प्रस्ताव कांग्रेस को रास नहीं आया। कार्यक्रम के दौरान ही कांग्रेस नेता अमिताभ चक्रवर्ती ने इस पर कड़ा ऐतराज जताते हुए इसे निजी राय करार दिया। चक्रवर्ती ने दो टूक कहा कि स्मृति समारोह को राजनीतिक मंच बनाना गलत है। उन्होंने स्पष्ट किया कि गठबंधन और चुनावी रणनीति पर चर्चा पार्टी कार्यालयों में होनी चाहिए, न कि किसी महापुरुष के सम्मान समारोह में।
बिखरे विपक्ष का क्या होगा असर? कुणाल घोष ने अपनी अपील में कहा कि टीएमसी, कांग्रेस और लेफ्ट को व्यापक भाजपा-विरोधी मोर्चा बनाकर साथ आना चाहिए। उनका मानना है कि विपक्ष का बिखराव राज्य में भाजपा के लिए रास्ता साफ कर रहा है। वहीं, कांग्रेस ने इस मंच को प्लूरलिस्टिक (बहुलतावादी) बताते हुए इसे दलगत राजनीति से ऊपर रखने की नसीहत दी है।
सियासी गलियारों में चर्चा तेज राज्य में इस घटनाक्रम ने एक बार फिर इंडिया गठबंधन के भविष्य पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि टीएमसी नेता गठबंधन के लिए जोर दे रहे हैं, लेकिन कांग्रेस और लेफ्ट के स्थानीय नेतृत्व की संशय भरी प्रतिक्रिया से यह साफ है कि बंगाल में किसी भी प्रकार का चुनावी समझौता फिलहाल बहुत दूर की कौड़ी नजर आ रहा है।
*#WATCH | Kolkata, West Bengal: On the prospects of an INDIA bloc alliance in West Bengal, TMC MLA Kunal Ghosh says, ...The question naturally arises: the Trinamool Congress, led by Mamata Didi, is currently fighting against the BJP, as is the Congress party. The INDIA bloc… pic.twitter.com/spLT845MaS
— ANI (@ANI) November 13, 2026
शादी के 3 दिन बाद ही दुल्हन फरार , जेवर-कैश लेकर दी जान से मारने की धमकी
रील के चक्कर में मौत से खेल! चलती वैन का दरवाजा खोलकर नाचने लगा ड्राइवर, यात्रियों ने भी दिया साथ
तीसरी शादी का हनी ट्रैप : दुल्हन जेवर-कैश लेकर फरार, पति को दी जान से मारने की धमकी
अब पटना से वैशाली का सफर होगा और भी आसान: गंगा पर तैयार नीतीश सेतु का 21 नवंबर को होगा उद्घाटन
विराट कोहली के नक्शेकदम पर जो रूट: 9 साल के लंबे इंतजार के बाद बनाया ये खास रिकॉर्ड
राहुल गांधी ने साझा किया पिता राजीव गांधी का पुराना खत, बताया क्या थी उनकी सबसे बड़ी सीख
जाकिर नाइक की मुश्किलें बरकरार: इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन पर 5 साल के लिए बढ़ा प्रतिबंध
4000 करोड़ का बजट या 1000 करोड़ का दिखावा? रामायण पर भीष्म पितामह का फूटा गुस्सा
पाकिस्तान में सत्ता के रसूख को झटका: डिप्टी PM इशाक डार के पोते पर गैंगरेप के आरोप तय, जेल भेजे गए रजा डार
12वीं मंजिल पर हवा में लटकी 3 साल की मासूम, पड़ोसियों की सूझबूझ से बची जान