पाकिस्तान की राजनीति में एक बार फिर रसूखदारों के काले कारनामों ने बवाल मचा दिया है। पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार के पोते रजा डार को लाहौर की एक अदालत ने विदेशी महिलाओं के साथ गैंगरेप के मामले में दोषी मानते हुए औपचारिक रूप से आरोप तय कर दिए हैं। इस घटना ने सत्ता के गलियारों में हड़कंप मचा दिया है।
मामला नीदरलैंड और वेनेजुएला की दो विदेशी महिलाओं से जुड़ा है। आरोप है कि अक्टूबर 2025 में सिंगापुर में क्रिप्टोकरेंसी कारोबार के सिलसिले में रजा डार की इन महिलाओं से मुलाकात हुई थी। इसके बाद जून में उन्हें लाहौर बुलाया गया, जहां डिफेंस अथॉरिटी इलाके के एक मकान में उन्हें बंधक बनाया गया। महिलाओं के साथ न केवल गैंगरेप किया गया, बल्कि उनसे 18,500 डॉलर भी जबरन ट्रांसफर करवाए गए।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उप प्रधानमंत्री इशाक डार ने अपने पोते को इस कानूनी शिकंजे से बाहर निकालने के लिए अपनी पूरी सियासी ताकत झोंक दी थी। हालांकि, तमाम कोशिशों के बावजूद वे रजा डार को कोर्ट की सख्ती से नहीं बचा पाए। कोर्ट ने रजा डार समेत सभी 8 आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। अब माना जा रहा है कि इस मामले की आंच इशाक डार की कुर्सी तक भी पहुंच सकती है।
पाकिस्तान के लिए यह कोई पहली घटना नहीं है जब किसी बड़े नेता का परिवार गंभीर अपराधों में लिप्त पाया गया हो। पाकिस्तान का राजनीतिक इतिहास ऐसे संगीन आरोपों से भरा पड़ा है:
रजा डार की गिरफ्तारी के बाद पाकिस्तान के भीतर से ये तीखे सवाल उठ रहे हैं कि क्या वहां की न्याय व्यवस्था केवल रसूखदारों के इशारे पर चलती है? हालांकि, इस बार कोर्ट के सख्त रुख ने जनता के बीच थोड़ी उम्मीद जगाई है, लेकिन यह मामला इशाक डार के राजनीतिक भविष्य के लिए बड़ी चुनौती बनकर खड़ा हो गया है।
देशहित: पाकिस्तान के डिप्टी पीएम का पोता रेपिस्ट !#Deshhit #Pakistan #IshaqDar | @pratyushkkhare pic.twitter.com/7lFAJoBvZX
— Zee News (@ZeeNews) November 12, 2026
रामायण पर मुकेश खन्ना का बड़ा हमला: 4000 करोड़ खर्च करने से कहानी महान नहीं हो जाती
छठ 2026: दिल्ली में 11 किलोमीटर लंबा भव्य छठ घाट तैयार, श्रद्धालुओं को मिलेगी बड़ी राहत
ओवैसी-चंद्रशेखर गठबंधन पर अखिलेश की टिप्पणी: AIMIM का तीखा पलटवार, कहा- बेचैनी साफ दिख रही है
तीसरी शादी का हनी ट्रैप : दुल्हन जेवर-कैश लेकर फरार, पति को दी जान से मारने की धमकी
छठ से पहले यमुना में मछली पॉलिटिक्स : मरी मछलियों के अंबार पर BJP-AAP आमने-सामने
पीडीए को लेकर अखिलेश यादव पर बरसे नरेंद्र कश्यप, कहा- अब यह महज एक खिचड़ी बनकर रह गई है
शेख हसीना का प्रत्यर्पण एक कानूनी मामला , बांग्लादेश संग संबंधों पर भारत ने दी दो टूक सफाई
मुनाफावसूली के बीच फार्मा सेक्टर में बड़ा दांव: शिल्पा मेडिकेयर पर एक्सपर्ट हुए बुलिश, जानें क्या है नया टारगेट
शिमला में बंदरों का आतंक: पेंशनर से छीने 81 हजार रुपये, पहाड़ी से उड़ाए नोट
iQOO 16R भारत में हुआ सर्टिफाइड: 10,000mAh बैटरी और 165Hz डिस्प्ले के साथ मचाएगा धमाल!