चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव 2026 की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) ने चुनाव में बढ़त बनाने के लिए अपने 9 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी ने इस बार महिला सशक्तिकरण और पुराने अनुभवी चेहरों के बीच संतुलन बनाने की कोशिश की है।
यह सूची चंडीगढ़ प्रभारी जरनैल सिंह और अध्यक्ष विजय पाल सिंह के संयुक्त हस्ताक्षरों के साथ जारी की गई है। दिसंबर में प्रस्तावित चुनावों के मद्देनजर आप ने समय रहते प्रत्याशियों के नाम घोषित कर अपनी चुनावी रणनीति का संकेत दे दिया है।
पार्टी द्वारा घोषित 9 उम्मीदवारों की वार्ड-वार सूची इस प्रकार है:
पार्टी की पहली सूची में 5 महिला उम्मीदवारों को टिकट देकर आप ने स्पष्ट संदेश दिया है। गुरप्रीत कौर लड्डी, अंजू कात्याल, राधिका ढींगरा, सतनाम कौर और एडवोकेट अरुण प्रभा खुर्चा को मैदान में उतारकर पार्टी ने महिला मतदाताओं को साधने की कवायद की है।
चंडीगढ़ के पूर्व मेयर कुलदीप कुमार को पार्टी ने वार्ड नंबर 24 से टिकट दिया है। पिछली बार वे वार्ड 26 से पार्षद थे, लेकिन आरक्षण व्यवस्था में बदलाव के कारण इस बार उन्हें नई सीट से लड़ना पड़ रहा है। मेयर पद का अनुभव होने के कारण कुलदीप कुमार की सीट को पार्टी के लिए बेहद अहम माना जा रहा है।
वार्ड नंबर 22 से मौजूदा पार्षद अंजू कात्याल को दोबारा मौका दिया गया है। वार्ड का आरक्षण बदलने के बावजूद पार्टी ने उनके पिछले प्रदर्शन पर भरोसा जताते हुए उन्हें फिर से मौका दिया है। यह दिखाता है कि पार्टी विनिंग कैंडिडेट के फॉर्मूले पर काम कर रही है।
दिसंबर 2026 में होने वाले इन चुनावों को लेकर राज्य चुनाव आयोग पूरी तरह सक्रिय है। शहर के सभी 35 वार्डों की निगरानी के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किए जा चुके हैं। वर्तमान में निगम में भाजपा का मेयर है, ऐसे में आम आदमी पार्टी के लिए नगर निगम की सत्ता हासिल करना एक बड़ी चुनौती होगी। अन्य राजनीतिक दलों के लिए भी यह चुनाव अपनी साख बचाने की परीक्षा जैसा होगा।
*AAP releases the list of candidates for the Chandigarh Municipal Corporation election 2026 pic.twitter.com/4Btq2DEpqT
— ANI (@ANI) November 13, 2026
बंगाल बन जाता बांग्लादेश : सुवेंदु अधिकारी का बड़ा दावा, हिंदुओं के लिए बताया आखिरी मौका
बलूचिस्तान दहला: PAK सेना के कैंप पर आत्मघाती हमला, 18 जवानों की मौत का दावा
सिर्फ 1 किमी/घंटा की गलती: यमुना एक्सप्रेसवे पर कटे 2000 रुपये के चालान ने मचाया बवाल
Microsoft का सर्वर डाउन हुआ तो ऑफिस में मची खुशियां , कर्मचारियों ने मीम्स बनाकर निकाला अपना दर्द
वायरल वीडियो: कैब का किराया मांगते ही भड़के पति-पत्नी, ड्राइवर के साथ बदतमीजी देख भड़के लोग
पंजाब में 24 लाख बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत: बकाया बिलों पर ब्याज और जुर्माना माफ
पवन सिंह की मनमानी पर भड़कीं पत्नी ज्योति सिंह, कहा- क्या वो खुद को कानून से ऊपर समझते हैं?
4000 करोड़ का बजट या 1000 करोड़ का दिखावा? रामायण पर भीष्म पितामह का फूटा गुस्सा
बहरीन में अमेरिकी रडार हमले का ईरान का दावा झूठा, US ने हवा में उड़ाए ड्रोन
शादी से किया इनकार तो प्रेमिका ने रोका ट्रक, बीच सड़क पर चला 500 मीटर लंबा हाईवोल्टेज ड्रामा