लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक नया बवंडर खड़ा कर दिया है। उन्होंने सीधे तौर पर बीजेपी पर वोट बैंक को प्रभावित करने और चुनाव आयोग पर दबाव में काम करने का गंभीर आरोप लगाया है।
PDA के 1 करोड़ वोट काटे गए अखिलेश यादव ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में PDA (पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक) वर्ग के करीब एक करोड़ वोट मतदाता सूची से काट दिए गए हैं। उन्होंने हर विधानसभा क्षेत्र में औसतन 31 हजार वोट काटे जाने का गणित पेश किया। सपा प्रमुख का कहना है कि यह सब विपक्ष को चुनाव हराने की एक सुनियोजित साजिश है।
चुनाव आयोग ने डराया, CM अब चुप अखिलेश ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें पहले से पता था कि कितने वोट कटने वाले हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग की फटकार या डर के कारण अब बीजेपी के नेता उस एक करोड़ 27 लाख हिंदू वोटों के आंकड़े का जिक्र नहीं कर रहे हैं, जिसका शोर वे पहले मचाते थे।
राम मंदिर जाने का तय हुआ मुहूर्त सियासी सरगर्मी के बीच अखिलेश यादव ने अयोध्या जाने का भी ऐलान कर दिया है। उन्होंने बताया कि पार्टी नेता पवन पांडेय ने ज्योतिषियों से ग्रह-नक्षत्रों की गणना करवाकर दर्शन के लिए एक शुभ मुहूर्त निकलवाया है। अखिलेश उसी तय समय पर रामलला के दर्शन करने अयोध्या जाएंगे।
पीलीभीत और लखनऊ में धांधली का दावा सपा प्रमुख ने पीलीभीत और लखनऊ का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां प्रशासन की मिलीभगत से बड़े स्तर पर गड़बड़ी की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि एक ही हस्ताक्षर से सैकड़ों फॉर्म-7 भरवाकर पार्टी के ही नगर अध्यक्ष के नाम पर वोट कटवाने की कोशिश हुई। उन्होंने कहा कि सपा के PDA प्रहरियों की सतर्कता के कारण ये धांधलियां उजागर हो सकीं।
मतदान के दिन भी खेल की आशंका अखिलेश ने चेतावनी दी कि चुनाव प्रभावित करने के लिए मतदान के दिन भी साजिशें रची जा सकती हैं। उन्होंने आशंका जताई कि वोटरों को बहाने से उनके बूथ से हटाकर भटकाया जा सकता है। उन्होंने मांग की कि वोटर आईडी कार्ड मेटल के बनाए जाएं और आधार व बायोमेट्रिक को सूची से जोड़ा जाए ताकि धांधली पर रोक लग सके।
बंट गई संतों की राय अखिलेश यादव के अयोध्या जाने के ऐलान पर संतों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। जहां कुछ लोग इसे स्वागत योग्य बता रहे हैं, वहीं जगतगुरु परमहंस जैसे संतों ने तीखी टिप्पणी की है। उन्होंने अखिलेश के दौरे को लेकर कड़े शब्दों में नाराजगी जताई है।
*Lucknow, Uttar Pradesh: Samajwadi Party chief Akhilesh Yadav says, One crore PDA votes have been deleted. And I am telling you this with full certainty. It seems the Election Commission has reprimanded/intimidated them. Now they will no longer talk about 1 crore 27 lakh Hindu votes. I have been listening to the speeches for the past two days. I am trying to understand why the mention of 1 crore 27 lakh is no longer coming up in the speeches... And when nothing else worked, what is their standard dialogue? Go graze buffaloes. And discrimination is taking place against many people ever since the BJP government came to power. Discrimination is happening in Uttarakhand as well. And it was precisely because of this discrimination because people did not receive the rights and respect they ought to have gotten under the Constitution...
— IANS (@ians_india) November 13, 2026
बहरीन में अमेरिकी रडार हमले का ईरान का दावा झूठा, US ने हवा में उड़ाए ड्रोन
छठ महापर्व पर महंगाई की मार: 20 रुपये वाला कद्दू हुआ 250 रुपये किलो, वीडियो देख दंग रह गए लोग
छठ पूजा पर सियासी घमासान: क्या महाराष्ट्र में बीजेपी फिर हवा दे रही है मराठी बनाम अमराठी का मुद्दा?
मौसमी चटर्जी पर टूटा दुखों का पहाड़: पति जयंत मुखर्जी का हुआ निधन, संगीत और फिल्म जगत में शोक की लहर
पाकिस्तान का नया पावर गेम : जनरल मुनीर और इमरान खान के बीच सीक्रेट डील की तैयारी!
जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह का अल्टीमेटम: 8 दिन में शुरू होगा मझावली-ग्रेटर नोएडा मार्ग का काम
शून्य पर थरथराया भारत: रोहित-विराट और श्रेयस बिना खाता खोले पवेलियन लौटे
क्या कार्तिक आर्यन का पीआर गेम बॉलीवुड को चुभ रहा है? सिद्धार्थ मल्होत्रा के तंज ने छेड़ी नई बहस
फुटपाथ पर स्कूटी दौड़ाना पड़ा महंगा, राहगीर ने सिखाया ऐसा सबक कि वायरल हो गया वीडियो
रामायण पर मुकेश खन्ना का तीखा वार: 4000 करोड़ का बजट बेकार, कहानी के साथ खिलवाड़ मंजूर नहीं